8 मार्च को पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो की दो नई लाइनों का करेंगे उद्घाटन, तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में मेट्रो की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक–मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके शुरू होने से पिंक लाइन की लंबाई करीब 71.56 किलोमीटर हो जाएगी और दिल्ली को देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ की सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 22 किलोमीटर है और इनमें कई नए स्टेशन शामिल होंगे, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के लोगों को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो फेज-V (A) के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी–आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 गोल्डन लाइन विस्तार और तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। करीब 18,300 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रदूषण पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही नोएडा और फरीदाबाद के यात्रियों को भी एयरपोर्ट तक बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

- User2806Delhi👏1 hr ago
- जनपद भदोही दिनांक: 05 मार्च 2026 पुलिस लाइन ज्ञानपुर प्रांगण में रंग-बिरंगी होली मिलन का उत्साहपूर्ण आयोजन जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकार बंधुओं ने रंगों में डूबकर मनाई होली अबीर-गुलाल लगाकर, स्वादिष्ट मिष्ठान एवं गुजिया बाँटकर सभी को दी गई होली की हार्दिक शुभकामनाएँ अधीनस्थ कर्मियों के प्रति समानता, स्नेह एवं पारिवारिक भावना से खिल उठे सभी चेहरे त्योहारों के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर जनपदवासियों के सहयोग के लिए हृदय से व्यक्त किया गया आभार* प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप, जनपद भदोही में होली के पावन त्योहार के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन के उपरांत आज दिनांक 05 मार्च 2026 को पुलिस लाइन ज्ञानपुर के प्रांगण में एक रंगारंग होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारीगण तथा स्थानीय पत्रकार बंधु बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए। जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं सभी उपस्थितजनों को अबीर-गुलाल लगाकर, रंगों से सराबोर करते हुए तथा स्वादिष्ट मिष्ठान एवं गुजिया का प्रसाद बाँटकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मियों के प्रति प्रदर्शित समानता, स्नेह एवं पारिवारिक भावना की सभी ने खुलकर सराहना की। समारोह के दौरान जनपद में होली सहित अन्य त्योहारों के सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर जनपदवासियों के सक्रिय सहयोग, समझदारी एवं पुलिस-प्रशासन के प्रति अपार समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भावना एवं सामंजस्य की भावना को और अधिक मजबूत करने की भावना को जागृत करता है।होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!भदोही से सूर्य प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट1
- Post by Aakash Kumar1
- न्यूज़: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सब्जी मंडी के पास स्थित महादेव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात 3–4 हथियारबंद चोर मंदिर का ताला काटकर अंदर घुस गए और वहां रखा दानपात्र तथा पीतल के दीप चुरा कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में लगी सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें चोर ताला काटकर मंदिर में घुसते और सामान लेकर भागते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।1
- बाराखंबा शो महावीर सिंह की नाक के नीचे चलता है खुली शराब का धंधा1
- Post by Vikram Singh2
- Post by Jaysingh yadav1
- नितीश कुमार क्या उप प्रधानमंत्री बनने जा रहे है ? राज्यसभा का नामांकन भरते ही जेडीयू में विरोध, शाह बोले नितीश बेदाग, अखिलेश बोले हम तो नितीश जी को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे थे, तेजस्वी बोले जेडीयू को खत्म करने जा रही बीजेपी... देखिए नितीश कुमार के राज्यसभा गमन से जुड़ी बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में मेट्रो की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक–मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके शुरू होने से पिंक लाइन की लंबाई करीब 71.56 किलोमीटर हो जाएगी और दिल्ली को देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ की सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 22 किलोमीटर है और इनमें कई नए स्टेशन शामिल होंगे, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के लोगों को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो फेज-V (A) के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी–आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 गोल्डन लाइन विस्तार और तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। करीब 18,300 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रदूषण पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही नोएडा और फरीदाबाद के यात्रियों को भी एयरपोर्ट तक बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।1