logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भूसा बनाने वाले रीपर से निकली चिंगारी, नरवाई और खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग , ग्राम गड़ाजर और दोनी मठ के खेतों में लगी आग, डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भूसा बनाने वाले रीपर से निकली चिंगारी, नरवाई और खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग , ग्राम गड़ाजर और दोनी मठ के खेतों में लगी आग, किसानों ने ट्रैक्टरों की सहायता से आग़ पर काबू पाया , गड़ाजर गांव के राधे श्याम के गेहूं के खेत में लगी आग । भितरवार अनुभाग के गड़ाजर गांव और दोनी मठ के खेतों का मामला।

7 hrs ago
user_Rajesh kumar soni
Rajesh kumar soni
Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

भूसा बनाने वाले रीपर से निकली चिंगारी, नरवाई और खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग , ग्राम गड़ाजर और दोनी मठ के खेतों में लगी आग, डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भूसा बनाने वाले रीपर से निकली चिंगारी, नरवाई और खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग , ग्राम गड़ाजर और दोनी मठ के खेतों में लगी आग, किसानों ने ट्रैक्टरों की सहायता से आग़ पर काबू पाया , गड़ाजर गांव के राधे श्याम के गेहूं के खेत में लगी आग । भितरवार अनुभाग के गड़ाजर गांव और दोनी मठ के खेतों का मामला।

  • user_CHHAGASiNGH RA JPUT
    CHHAGASiNGH RA JPUT
    Kalapipal, Shajapur
    🙏
    2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होते ही शहर के बाजारों में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कपड़े, ज्वेलरी और अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक तो बढ़ी है, लेकिन अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सोमवार 11 बजे के बाद आसपास जैसे ही बाजार मैं लोगो की आवाजाही बड़ी तो तिगेलिया से लेकर टाउनहॉल, बड़ा बाजार, हो या किला चौक जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए गए चार पहिया वाहन यातायात को बाधित कर रहे हैं, जिससे दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं बैंकों के बाहर खड़े वाहन और कैश वैन भी ट्रैफिक को प्रभावित कर रहे हैं। ये वाहन अक्सर कहीं भी खड़े हो जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थिति यह है कि जहां भी बैंक का वाहन रुकता है, वहीं जाम लग जाता है। इसके बावजूद वाहन चालक लापरवाही बरतते हुए अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार लोगों को सड़क पर ही खड़े रहना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो पा रही है। लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बाजार आने-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
    1
    दतिया। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होते ही शहर के बाजारों में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कपड़े, ज्वेलरी और अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक तो बढ़ी है, लेकिन अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सोमवार 11 बजे के बाद आसपास जैसे ही बाजार मैं लोगो की आवाजाही बड़ी तो तिगेलिया से लेकर टाउनहॉल, बड़ा बाजार, हो या किला चौक जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए गए चार पहिया वाहन यातायात को बाधित कर रहे हैं, जिससे दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है।  वहीं बैंकों के बाहर खड़े वाहन और कैश वैन भी ट्रैफिक को प्रभावित कर रहे हैं। ये वाहन अक्सर कहीं भी खड़े हो जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और लंबी कतारें लग जाती हैं।
स्थिति यह है कि जहां भी बैंक का वाहन रुकता है, वहीं जाम लग जाता है। इसके बावजूद वाहन चालक लापरवाही बरतते हुए अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार लोगों को सड़क पर ही खड़े रहना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो पा रही है। लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बाजार आने-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
    user_Jitendra
    Jitendra
    Singer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया नगर पालिक ने निकाली स्वच्छता अभियान वाहन रैली कचरा गाड़ियों में ही डालें दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
    1
    दतिया नगर पालिक ने निकाली स्वच्छता अभियान वाहन रैली कचरा गाड़ियों में ही डालें 
दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
    user_राजेंद्र  पटवा
    राजेंद्र पटवा
    Court reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्वालियर में मोबाइल टावर पर चढ़े कर्मचारी पर मधुमक्खियों ने किया हमला फिर क्या हुआ देखें वीडियो
    1
    ग्वालियर में मोबाइल टावर पर चढ़े कर्मचारी पर मधुमक्खियों ने किया हमला फिर क्या हुआ देखें वीडियो
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया नगर पालिका द्वारा स्वच्छता वाहन रैली निकाली गई यह रैली शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी और स्वच्छता वाहन शामिल रहे। रैली के दौरान नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके नगर पालिका की कचरा गाड़ियों में ही डालें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की गाड़ियां नियमित रूप से सभी वार्डों में जाकर कचरा एकत्रित करती हैं, इसलिए कचरा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। सीएमओ ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छता वाहन रैली का आयोजन किया गया, ताकि लोग जागरूक हों और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
    2
    दतिया नगर पालिका द्वारा स्वच्छता वाहन रैली निकाली गई यह रैली शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी और स्वच्छता वाहन शामिल रहे।
रैली के दौरान नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके नगर पालिका की कचरा गाड़ियों में ही डालें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की गाड़ियां नियमित रूप से सभी वार्डों में जाकर कचरा एकत्रित करती हैं, इसलिए कचरा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें।
सीएमओ ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छता वाहन रैली का आयोजन किया गया, ताकि लोग जागरूक हों और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Zassu
    1
    Post by Zassu
    user_Zassu
    Zassu
    Student Tansen, Gwalior•
    5 hrs ago
  • पंडोखर पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात चोरों से बरामद किये 21 लाख रुपए के जेवरात।* चोरों को प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर बरामद किये सोने चांदी के जेवरात। *पंडोखर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पकड़े थे कुख्यात चोर।* 18 फरवरी को पंडोखर और 2 नबम्बर को सौजना खिरिया में हुई चोरियों का किया खुलासा। *कुख्यात चोरों से 21 लाख रुपए कीमत का 12 तोला सोना, 1 किलों 500 ग्राम चांदी बरामद।* सोनू उर्फ कन्हई शाक्य, अमन उर्फ अभिषेक पाण्डेय, आकाश राठौड़, प्रदीप राठौर और बलदाऊ यादव से बरामद किये जेवरात। *पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत की बड़ी कार्यवाही से आमजन ने ली राहत की सांस।* चोरियों का खुलासा होते ही पंडोखर थाने पहुंचे गणमान्य जन। *पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत का सम्मान कर कहां शुक्रिया* 2 कुख्यात चोर राजकुमार नागर और राजा राठौर की *पंडोखर पुलिस को तलाश।।*
    2
    पंडोखर पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात चोरों से बरामद किये 21 लाख रुपए के जेवरात।* चोरों को प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर बरामद किये सोने चांदी के जेवरात। *पंडोखर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पकड़े थे कुख्यात चोर।* 18 फरवरी को पंडोखर और 2 नबम्बर को सौजना खिरिया में हुई चोरियों का किया खुलासा। *कुख्यात चोरों से 21 लाख रुपए कीमत का 12 तोला सोना, 1 किलों 500 ग्राम चांदी बरामद।* सोनू उर्फ कन्हई शाक्य, अमन उर्फ अभिषेक पाण्डेय, आकाश राठौड़, प्रदीप राठौर और बलदाऊ यादव से बरामद किये जेवरात। *पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत की बड़ी कार्यवाही से आमजन ने ली राहत की सांस।* चोरियों का खुलासा होते ही पंडोखर थाने पहुंचे गणमान्य जन। *पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत का सम्मान कर कहां शुक्रिया* 2 कुख्यात चोर राजकुमार नागर और राजा राठौर की  *पंडोखर पुलिस को तलाश।।*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश कल 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में किया जाएगा गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन शहर में खालसा दिवस और बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी (स्टेशन रोड) में गुरमत समागम और अमृत संचार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दूर-दराज से संगत के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और अमृत संचार जैसे पवित्र आयोजन संपन्न होंगे, जिनमें सिक्ख धर्म की परंपराओं और गुरु महिमा का विस्तार से बखान किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। वहीं श्री गुरुनानक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह ने बताया है कि 12 अप्रैल रविवार प्रातः 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया, जिसका समापन 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 10 बजे भोग के साथ होगा। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था और सिंह साहिब कथावाचक द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पधारे हेड ग्रंथी एवं कथावाचक ज्ञानी अंग्रेज सिंह विशेष रूप से हाजिरी भरेंगे और संगत को गुरु की महिमा सुनाए । इसके साथ ही अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा। जो भी संगत अमृत की दात प्राप्त करना चाहती है, उन्हें 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि पंज ककार गुरुद्वारा साहिब से ही उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे आयोजन के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति ने संगत से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    4
    डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश
कल 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में किया जाएगा गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन 
शहर में खालसा दिवस और बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी (स्टेशन रोड) में गुरमत समागम और अमृत संचार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दूर-दराज से संगत के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और अमृत संचार जैसे पवित्र आयोजन संपन्न होंगे, जिनमें सिक्ख धर्म की परंपराओं और गुरु महिमा का विस्तार से बखान किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
वहीं श्री गुरुनानक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह ने बताया है कि 12 अप्रैल रविवार प्रातः 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया, जिसका समापन 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 10 बजे भोग के साथ होगा। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था और सिंह साहिब कथावाचक द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पधारे हेड ग्रंथी एवं कथावाचक ज्ञानी अंग्रेज सिंह विशेष रूप से हाजिरी भरेंगे और संगत को गुरु की महिमा सुनाए ।
इसके साथ ही अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा। जो भी संगत अमृत की दात प्राप्त करना चाहती है, उन्हें 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि पंज ककार गुरुद्वारा साहिब से ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
पूरे आयोजन के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति ने संगत से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Zassu
    2
    Post by Zassu
    user_Zassu
    Zassu
    Student Tansen, Gwalior•
    5 hrs ago
  • दतिया जिले की पण्डोखर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक शातिर चोर गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश कर दिया गया है। यह गिरोह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम किए हुए था और दतिया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के कुल 7 सदस्यों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य दतिया, ग्वालियर और भिंड जिलों के निवासी हैं, जो मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 21 लाख का माल बरामद पुलिस द्वारा जब्त किए गए चोरी के सामान की कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। जप्त सामान में शामिल: करीब 12 तोला सोने के जेवर लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    3
    दतिया जिले की पण्डोखर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक शातिर चोर गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश कर दिया गया है।
यह गिरोह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम किए हुए था और दतिया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के कुल 7 सदस्यों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य दतिया, ग्वालियर और भिंड जिलों के निवासी हैं, जो मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
21 लाख का माल बरामद
पुलिस द्वारा जब्त किए गए चोरी के सामान की कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है।
जप्त सामान में शामिल:
करीब 12 तोला सोने के जेवर
लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.