कल 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में किया जाएगा गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश कल 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में किया जाएगा गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन शहर में खालसा दिवस और बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी (स्टेशन रोड) में गुरमत समागम और अमृत संचार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दूर-दराज से संगत के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और अमृत संचार जैसे पवित्र आयोजन संपन्न होंगे, जिनमें सिक्ख धर्म की परंपराओं और गुरु महिमा का विस्तार से बखान किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। वहीं श्री गुरुनानक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह ने बताया है कि 12 अप्रैल रविवार प्रातः 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया, जिसका समापन 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 10 बजे भोग के साथ होगा। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था और सिंह साहिब कथावाचक द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पधारे हेड ग्रंथी एवं कथावाचक ज्ञानी अंग्रेज सिंह विशेष रूप से हाजिरी भरेंगे और संगत को गुरु की महिमा सुनाए । इसके साथ ही अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा। जो भी संगत अमृत की दात प्राप्त करना चाहती है, उन्हें 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि पंज ककार गुरुद्वारा साहिब से ही उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे आयोजन के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति ने संगत से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कल 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में किया जाएगा गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश कल 14 अप्रैल को खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में किया जाएगा गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन शहर में खालसा दिवस और बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी (स्टेशन रोड) में गुरमत समागम और अमृत संचार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दूर-दराज
से संगत के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और अमृत संचार जैसे पवित्र आयोजन संपन्न होंगे, जिनमें सिक्ख धर्म की परंपराओं और गुरु महिमा का विस्तार से बखान किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और संगत से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। वहीं श्री गुरुनानक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह ने बताया है कि 12 अप्रैल रविवार प्रातः 9 बजे से
श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया, जिसका समापन 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 10 बजे भोग के साथ होगा। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था और सिंह साहिब कथावाचक द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पधारे हेड ग्रंथी एवं कथावाचक ज्ञानी अंग्रेज सिंह विशेष रूप से हाजिरी भरेंगे और संगत को गुरु की महिमा सुनाए । इसके
साथ ही अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा। जो भी संगत अमृत की दात प्राप्त करना चाहती है, उन्हें 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि पंज ककार गुरुद्वारा साहिब से ही उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे आयोजन के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति ने संगत से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
- डबरा ( ग्वालियर)मध्य प्रदेश कल 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस हुई अलर्ट , सिटी थाना से अंबेडकर चौराहे तक निकाला फ्लैग मार्च , फ्लैग मार्च में एसडीओपी सौरव कुमार, देहात थाना प्रभारी आईपीएस मनोज कुमार , सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा सहित पुलिस बल रहा मौजूद , सड़कों पर ठेला न लगाने की दी चेतावनी , वहीं ओवर ब्रिज के नीचे मनीराम कंपलेक्स में पार्किंग ना होने को लेकर एसडीओपी ने जताई नाराजगी , सिटी थाना प्रभारी को कॉप्लेक्स के मालिक के खिलाफ नोटिस भेजने का दिया आदेश।4
- श्रीमद् भागवत कथा में करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर के सभी पदाधिकारी यो के साथ कथा में श्री सीताराम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया4
- प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल के केस में नया अपडेट: वकील डॉ ए.पी. सिंह1
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- तिघरा (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) टीआई ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म अपने आपको बताया कुंवारा महिला को दिया शादी का झांसा1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया। शहर के होनहार युवा सुयश पाठक ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर एसएससी सीजीएल (SSC CGL) परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जीएसटी विभाग में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में खुशी का माहौल है। जैसे ही चयन की खबर सामने आई, सुयश को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रविवार 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिसकी जानकारी जिसके बाद उनके घर पर रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगातार जारी है। सुयश के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक शिक्षिका हैं। परिवार की शैक्षणिक एवं अनुशासित पृष्ठभूमि का ही परिणाम है कि सुयश ने यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता पर सुयश पाठक ने रविवार 8:00 बजे बताया इसका श्रेय मां पीतांबरा की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद और अपने सतत प्रयास को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और निरंतर मेहनत करते रहे, जिसका फल आज उन्हें मिला है। सुयश ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी अपनी तैयारी जारी रखेंगे और उच्च स्तर की परीक्षाओं के लिए प्रयासरत रहेंगे। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सुयश पाठक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भूसा बनाने वाले रीपर से निकली चिंगारी, नरवाई और खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग , ग्राम गड़ाजर और दोनी मठ के खेतों में लगी आग, किसानों ने ट्रैक्टरों की सहायता से आग़ पर काबू पाया , गड़ाजर गांव के राधे श्याम के गेहूं के खेत में लगी आग । भितरवार अनुभाग के गड़ाजर गांव और दोनी मठ के खेतों का मामला।1