शादी समारोह में बालाओं के ठुमकों लगने का वीडियो वायरल संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव लालबेक की मिलक में मंढा में बार बालाओं के द्वारा जमकर ठुमके लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वसीम खान पुत्र कशमुद्दी, खनन माफिया के भाई की शादी का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव लालबेक की मिलक में एक ग्रामीण के बेटे की बरात से पहले मंढा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाना खाने के बाद डीजे के साथ स्टेज तैयार किया गया। जिस पर बार-बालाओं ने जमकर फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए। वायरल वीडियो में ग्रामीण और रिश्तेदार अश्लील डांस पर जमकर रुपये लुटा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं (संभल के नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।)
शादी समारोह में बालाओं के ठुमकों लगने का वीडियो वायरल संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव लालबेक की मिलक में मंढा में बार बालाओं के द्वारा जमकर ठुमके लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वसीम खान पुत्र कशमुद्दी, खनन माफिया के भाई की शादी का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव लालबेक की मिलक में एक ग्रामीण के बेटे की बरात से पहले मंढा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाना खाने के बाद डीजे के साथ स्टेज तैयार किया गया। जिस पर बार-बालाओं ने जमकर फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए। वायरल वीडियो में ग्रामीण और रिश्तेदार अश्लील डांस पर जमकर रुपये लुटा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं (संभल के नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।)
- रामपुर के बिलासपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी सहायिका की जॉइनिंग दिलवाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। पीड़िता ईशा नाज़ का आरोप है कि पहले 30 हजार रुपये लिए गए और बाद में 50 हजार रुपये की और मांग की गई। पीड़िता का कहना है कि पैसे वापस लेने के लिए भी उसे कई दिनों तक चक्कर काटने पड़े और दबाव बनाने पर धमकी भी दी गई। आज पीड़िता ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। अब सवाल ये है कि क्या इस मामले में जांच होगी या नहीं?1
- मुरादाबाद के कटघर में बालाजी हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य झांकियां, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़1
- "जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा मीरगंज… जब सड़कों पर उतरी आस्था की विशाल धारा!" बरेली के मीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु उमड़े1
- उद्योगपति एवं सीएमडी निहाल सिंह के जन्मदिवस पर उन्नतशील किसानों ने जताया सम्मान, दिनभर चला स्वागत और सम्मान का सिलसिला रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज आंवला। प्रख्यात उद्योगपति, पवित्र मेंथे ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड एवं क्रिएशन बायोटेक के सीएमडी तथा वरिष्ठ समाजसेवी निहाल सिंह का 42वां जन्मदिन इस बार जनसेवा और जनसंपर्क के अनूठे अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने पूरे क्षेत्र में विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां उन्नतशील कृषकों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मान प्रकट किया। दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे गौशाला सेवा से हुई, जिसके बाद राम गंगा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका काफिला मझगांव, अलीगंज, राजपुर कलां, भजनई, खटेटा, गुलड़िया, पिपरिया, लभारी, कठौती, आलमपुर कोट, रामनगर, मऊचंदपुर, रेवती मोड़, कंधरपुर, किशनपुर, कसूमरा, मनौना, रायपुर मोड़, नूरपुर समेत कई गांवों में पहुंचा, जहां जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। आंवला में सम्राट अशोक, रानी अवंतीबाई लोधी एवं महाराणा प्रताप की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्होंने महान विभूतियों को नमन किया। इसके साथ ही तहसील परिसर में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। आगे भीमपुर, पुरैना, रामनगला, भमोरा और देवचरा में लोगों ने उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम का समापन बरेली में हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों और किसानों ने निहाल सिंह के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनहित के लिए सदैव समर्पित बताया। उन्होंने शिक्षा, कृषि और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके जन्मदिन को लेकर बधाइयों का तांता लगा रहा। समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए ढेरों शुभकामनाएं दीं। निहाल सिंह ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और सम्मान उन्हें समाज के लिए और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है।4
- सरकार सोयी हुई है, पुलीस भी सोयी है,गोदी मिडिया का जमीर मर गया है और भारत का जागरुक नागरिक देश के प्रती अपने कर्तव्य भुल गया है....बस गुंडाराज चल रहा है1
- बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बदायूं 3 मार्च 2026 आज परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त एससी एसटी कांग्रेस केजिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शिक्षक प्रदोष के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हाई कमान ने हमारे कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह हमारे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में कांग्रेस को एक सही दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम इन तीनों नवयुक्त जिला अध्यक्षों का पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए संगठन को खड़ा करने में पूरा सहयोग प्रदानकरेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि हमारे तीनों साथी जो जिला अध्यक्ष बने हैं मुझे आशा है कि जल्द से जल्द अपनी कमेटी खड़ा करेंगे जिससे कि कांग्रेस को पुनः अत्यंत ऊर्जा मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने स्वागत करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम आपको संगठन बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि हम पर जो हाई कमान ने विश्वास जताया है हम उनकी अपेक्षाओं पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे और बदायूं जनपद में संगठन को निश्चित रूप से एक नई दिशा की ओर ले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। सेवादल के रामचंद्र मौर्य, बिसौली विधानसभा युवा कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पूजा, एहसान गाजी, राम प्रताप, दिनेश कुमार, जगत कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ,प्रदीप कुमार ,नरेश पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- रामपुर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने ट्रांसफर के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उनके नजदीकी वार्ड से हटाकर दूर-दराज के वार्डों में भेजा जा रहा है, जिससे खासकर महिला कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि रोजाना ₹100 तक का किराया देना संभव नहीं है और सुरक्षा की भी चिंता बनी रहती है। इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से भी शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं मिला। इसी के चलते आज अनिल राज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से ट्रांसफर रोकने की मांग की।1
- अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में थाना रहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किसानों के खेतों में लगे नलकूपों से बिजली की मोटर और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार प्रधान ने बताया कि पुलिस टीम ने पतेई खादर में जेबड़ा की ओर बनी पुलिया के पास से आरोपी अंकित पुत्र अशोक, गौतम पुत्र मुन्नू निवासी जेबड़ा थाना रहरा, अनुज पुत्र मुकेश निवासी इकौंदा थाना डिडौली, निशांत पुत्र मलखान सिंह निवासी मंसूरपुर कस्बा उझारी थाना सैदनंगली, निपेंद्र पुत्र केशव सिंह निवासी इस्माइलपुर थाना शिवाला कला जिला बिजनौर तथा रिफाकत पुत्र रियाकत निवासी शाहपुर कला थाना हसनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसानों के खेतों में बने नलकूपों से मोटर व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। घटना के समय भी आरोपी टेम्पो लेकर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वारदात से पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिजली ट्यूबवेल मोटर, चार मोटर बॉडी खोखे, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन काटा, चोरी का सामान ढोने में इस्तेमाल होने वाला नीले रंग का टेम्पो लोडर और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना रहरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।1
- बदायूँ दातागंज तहसील कानूनगो पर ठिया बन्दी करने को लेकर लगे गंभीर आरोप ।1