logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिधूना: सबमर्सिबल पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका बिधूना। कस्बा क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सराय प्रथम में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव सबमर्सिबल पंप पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? मृतक की पहचान ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी अश्विनी उर्फ शनि (25) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अश्विनी दिल्ली में काम करता था। पिछले एक-दो दिनों से वह सराय प्रथम स्थित बृजेंद्र की सबमर्सिबल पर अपने ही गांव के साथी धर्मेंद्र के पास आकर रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे राहगीरों ने अश्विनी का शव दीवार से बंधी रस्सी के सहारे लटका देखा। घटना के बाद सबमर्सिबल पर मौजूद धर्मेंद्र ने तत्काल ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पिता नंदकिशोर ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश या अन्य कारणों से हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या आत्महत्या) का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।

14 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

बिधूना: सबमर्सिबल पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका बिधूना। कस्बा क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सराय प्रथम में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव सबमर्सिबल पंप पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? मृतक की पहचान ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी अश्विनी उर्फ शनि (25) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अश्विनी दिल्ली में काम करता था। पिछले एक-दो दिनों से वह सराय प्रथम स्थित बृजेंद्र की सबमर्सिबल पर अपने ही गांव के साथी धर्मेंद्र के पास आकर रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे राहगीरों ने अश्विनी का शव दीवार से बंधी रस्सी के सहारे लटका देखा। घटना के बाद सबमर्सिबल पर मौजूद धर्मेंद्र ने तत्काल ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पिता नंदकिशोर ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश या अन्य कारणों से हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या आत्महत्या) का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिल्मी नाटक करके लड़की हुई गायब,कपड़े में सांप की केंचुली बिस्तर पर और कपडे पर रखी मिली औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की फिल्मी घटनाक्रम कर घर से फरार हो गई। उसने अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। जिससे गांव में चर्चा हो गई कि लड़की नागिन बन गई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। परिजन अब कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। गांव निवासी युवती का गांव में ही युवक से प्रेम प्रसंग था। उसके परिजन कहीं और शादी तय कर रहे थे। जिससे युवती नाखुश थी। बस इसी बात को लेकर युवती ने फिल्मी ड्रामा की योजना बनाई और अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया और घर से फरार हो गई। सुबह परिजनों ने देखा तो घर में सुगबुगाहट होने लगी और दोपहर तक यह बात पूरे गांव में फैल गई। परिजनों ने पहले लड़की के नागिन होने का दावा किया। इसके बाद जब पुलिस आई तो परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि फिल्मी ड्रामा किया गया है। लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगा है जल्द उसे बरामद कर लेंगे। युवती के परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहे है।
    2
    फिल्मी नाटक करके लड़की हुई गायब,कपड़े में सांप की केंचुली बिस्तर पर और कपडे पर रखी मिली
औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की फिल्मी घटनाक्रम कर घर से फरार हो गई। उसने अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। जिससे गांव में चर्चा हो गई कि लड़की नागिन बन गई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। परिजन अब कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। 
गांव निवासी युवती का गांव में ही युवक से प्रेम प्रसंग था। उसके परिजन कहीं और शादी तय कर रहे थे। जिससे युवती नाखुश थी। बस इसी बात को लेकर युवती ने फिल्मी ड्रामा की योजना बनाई और अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया और घर से फरार हो गई। सुबह परिजनों ने देखा तो घर में सुगबुगाहट होने लगी और दोपहर तक यह बात पूरे गांव में फैल गई। परिजनों ने पहले लड़की के नागिन होने का दावा किया। इसके बाद जब पुलिस आई तो परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि फिल्मी ड्रामा किया गया है। लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगा है जल्द उसे बरामद कर लेंगे। युवती के परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहे है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • UGC काले कानून के बिरोध बिधूना रामलीला मैदान में होना वाला विरोध प्रदर्शन स्थगित औरैया, बिधूना रामलीला मैदान में UGC काले कानून के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी 2026 , स्थान रामलीला मैदान) अगले आदेश तक स्थगित (Postpone) कर दिया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक आदेशानुसार लिया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक अनुराग ठाकुर (पत्रकार) जिला मीडिया प्रभारी करणी सेना भारत जिला (औरैया) देते हुये कहा है कि स्वर्ण समाज सदैव कानून, शांति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करता है। इस आंदोलन के लिए समर्थन, सहयोग एवं उत्साह दिखाने वाले समस्त स्वर्ण समाज के साथियों, छात्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।
    1
    UGC काले कानून के बिरोध बिधूना रामलीला मैदान में होना वाला विरोध प्रदर्शन स्थगित
औरैया, बिधूना रामलीला मैदान में UGC काले कानून के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम
दिनांक 10 फरवरी 2026 , स्थान रामलीला मैदान)
अगले आदेश तक स्थगित (Postpone) कर दिया गया है।
यह निर्णय प्रशासनिक आदेशानुसार लिया गया है।
यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक अनुराग ठाकुर (पत्रकार) जिला मीडिया प्रभारी करणी सेना भारत जिला (औरैया) देते हुये कहा है कि स्वर्ण समाज सदैव कानून, शांति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करता है।
इस आंदोलन के लिए समर्थन, सहयोग एवं उत्साह दिखाने वाले
समस्त स्वर्ण समाज के साथियों, छात्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हत्या की आशंका पुलिस जाँच में जुटी
    1
    संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हत्या की आशंका पुलिस जाँच में जुटी
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सौरिख कन्नौज दबंगों द्वारा पिलर गिराने से गाड़ी हुई छटग्रस्त पीड़ित ने उप जिला अधिकारी से की शिकायत
    2
    सौरिख कन्नौज दबंगों द्वारा पिलर गिराने से गाड़ी हुई छटग्रस्त पीड़ित ने उप जिला अधिकारी से की शिकायत
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 09/02/2026 खबर औरैया से जमुना रोड पर बुग्गी होटल के बगल में करीब 9:30 के बीच ईटों से लदा ट्रैक्टर वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा बैक में सड़क से गली में ले जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा जिसमें ट्रैक्टर में बैठे हुए दो लोग भी नाले में साथ जा गिरे ट्रैक्टर बुरी तरीके से छत्रिग्रस्त हो गया बताया गया है ट्रैक्टर में करीब 2000 ईट लोड थी मौके पर मौजूद राहगीरों ने देखा और घायलों को तुरंत 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें पुलिस कार्रवाई या पुलिस सूचना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली ना ही गाड़ी के वाहन नंबर गाड़ी चालक का नाम पता नहीं चल सका
    1
    09/02/2026 खबर औरैया से जमुना रोड पर बुग्गी होटल के बगल में करीब 9:30 के बीच ईटों से लदा ट्रैक्टर वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा
बैक में सड़क से गली में ले जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा जिसमें ट्रैक्टर में बैठे हुए दो लोग भी नाले में साथ जा गिरे ट्रैक्टर बुरी तरीके से छत्रिग्रस्त हो गया बताया गया है ट्रैक्टर में करीब 2000 ईट लोड थी
मौके पर मौजूद राहगीरों ने देखा और घायलों को तुरंत 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया 
जिसमें पुलिस कार्रवाई या पुलिस सूचना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली ना ही गाड़ी के वाहन नंबर गाड़ी चालक का नाम पता नहीं चल सका
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *-:- औरैया अपडेट -:-* *औरैया जिले से फफूंद से एक सनसनी ख़बर* *सांप की केंचुली छोड़ युवती गायब,गांव में फैला 'इच्छाधारी नागिन' बनने का भ्रम* *जबरन शादी से बचने के लिए युवती का फिल्मी दांव,* *केंचुली बिस्तर पर रख प्रेमी संग हुई फरार* *नागिन बनने का हाई-वोल्टेज ड्रामा निकला फर्जी,* *पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया युवती का मोबाइल।* *घर में नागिन का शोर और युवती लापता, पुलिस जांच में खुली फिल्मी साजिश की पोल।* *सांप की केंचुली छोड़ घर से भागी युवती, परिजन शादी की कर रहे थे तैयारी।* *औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सीगनपुर का बताया जा रहा मामला*
    1
    *-:- औरैया अपडेट -:-*
*औरैया जिले से फफूंद से एक सनसनी ख़बर*
*सांप की केंचुली छोड़ युवती गायब,गांव में फैला 'इच्छाधारी नागिन' बनने का भ्रम*
*जबरन शादी से बचने के लिए युवती का फिल्मी दांव,*
*केंचुली बिस्तर पर रख प्रेमी संग हुई फरार* 
*नागिन बनने का हाई-वोल्टेज ड्रामा निकला फर्जी,*
*पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया युवती का मोबाइल।*
*घर में नागिन का शोर और युवती लापता, पुलिस जांच में खुली फिल्मी साजिश की पोल।*
*सांप की केंचुली छोड़ घर से भागी युवती, परिजन शादी की कर रहे थे तैयारी।*
*औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सीगनपुर का बताया जा रहा मामला*
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया जिले की तहसील बिधूना के रावतपुर गांव में श्रीमद् भागवत एवं श्री राम कथा का महोत्सव सोमवार को श्रद्धाभाव के बीच कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया यह धार्मिक महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को पूर्ण आहुति के उपरांत विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।
    1
    औरैया जिले की तहसील बिधूना के रावतपुर गांव में श्रीमद् भागवत एवं श्री राम कथा का महोत्सव सोमवार को श्रद्धाभाव के बीच कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया यह धार्मिक महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को पूर्ण आहुति के उपरांत विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बिधूना: सबमर्सिबल पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका बिधूना। कस्बा क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सराय प्रथम में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव सबमर्सिबल पंप पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? मृतक की पहचान ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी अश्विनी उर्फ शनि (25) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अश्विनी दिल्ली में काम करता था। पिछले एक-दो दिनों से वह सराय प्रथम स्थित बृजेंद्र की सबमर्सिबल पर अपने ही गांव के साथी धर्मेंद्र के पास आकर रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे राहगीरों ने अश्विनी का शव दीवार से बंधी रस्सी के सहारे लटका देखा। घटना के बाद सबमर्सिबल पर मौजूद धर्मेंद्र ने तत्काल ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पिता नंदकिशोर ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश या अन्य कारणों से हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या आत्महत्या) का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।
    1
    बिधूना: सबमर्सिबल पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बिधूना। कस्बा क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सराय प्रथम में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव सबमर्सिबल पंप पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी अश्विनी उर्फ शनि (25) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अश्विनी दिल्ली में काम करता था। पिछले एक-दो दिनों से वह सराय प्रथम स्थित बृजेंद्र की सबमर्सिबल पर अपने ही गांव के साथी धर्मेंद्र के पास आकर रुका हुआ था।
सोमवार सुबह करीब 6 बजे राहगीरों ने अश्विनी का शव दीवार से बंधी रस्सी के सहारे लटका देखा। घटना के बाद सबमर्सिबल पर मौजूद धर्मेंद्र ने तत्काल ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचित किया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पिता नंदकिशोर ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश या अन्य कारणों से हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या आत्महत्या) का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.