Shuru
Apke Nagar Ki App…
*शिवगढ़ गौशाला में लगी झटका मशीन को लेकर CVO से भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विडियो*
Ashok verma
*शिवगढ़ गौशाला में लगी झटका मशीन को लेकर CVO से भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विडियो*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *शिवगढ़ गौशाला में लगी झटका मशीन को लेकर CVO से भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विडियो*2
- बरौंसा चौराहे पर यात्री सुविधाओं का अभाव, धूप में बसों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं जयसिंहपुर क्षेत्र का व्यस्त बरौंसा चौराहा आज भी मूलभूत यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां से सुल्तानपुर मुख्यालय, कादीपुर, शाहगंज और बलिया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी तेज धूप में कई स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं और राहगीर सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए।बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यात्रियों के लिए न तो बारिश से बचने के लिए पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की कोई उचित व्यवस्था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरौंसा चौराहा लंबे समय से आवागमन का एक प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, अब तक यहां एक व्यवस्थित बस स्टैंड या यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस अभाव के कारण यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बरौंसा चौराहे पर व्यवस्थित बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सड़क पर खड़े होने के कारण डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। ये वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यापार में भी समस्या आ रही है। चौक निवासी व्यापारी विनोद मोदनवाल ने चिंता व्यक्त की कि सड़क पर खड़े रहने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।2
- सुल्तानपुर जिला अधिकारी द्वारा झटका मशीन को नियमानुसार जप्त करने के संदर्भ में बाइट सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने झटका मशीन के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांचो तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच कर नियमानुसार कार्यवाही की है, इस संदर्भ में बाइट1
- सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे। पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया। शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।1
- सेमरी बाजार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जय घोष शान से लहराया तिरंगा भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में भाजपा सेमरी मंडल के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे बाजार में राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखाई दिया और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर.ए. वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय समेत मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा में जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी भी रही। कार्यक्रम में पीआर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।1
- सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, *सुलतानपुर ब्रेकिंग* टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात, नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।1