Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजसेवी मास्टर आरिफ ने ईदगाह कमेटी को दिए 1 लाख रुपये दान, ग्रामीणों ने की सराहना मुजफ्फरनगर | चरथावल विकास खंड चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना में ईद-उल-फितर के अवसर पर समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी समाजसेवी शाह आलम के बड़े भाई मास्टर आरिफ ने ईद की नमाज के दौरान ईदगाह कमेटी को 1 लाख रुपये का दान दिया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मास्टर आरिफ के इस कदम की जमकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ईद जैसे पावन पर्व पर दिए गए इस सहयोग की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मास्टर आरिफ के इस योगदान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
Aslam Tyagi
समाजसेवी मास्टर आरिफ ने ईदगाह कमेटी को दिए 1 लाख रुपये दान, ग्रामीणों ने की सराहना मुजफ्फरनगर | चरथावल विकास खंड चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना में ईद-उल-फितर के अवसर पर समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी समाजसेवी शाह आलम के बड़े भाई मास्टर आरिफ ने ईद की नमाज के दौरान ईदगाह कमेटी को 1 लाख रुपये का दान दिया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मास्टर आरिफ के इस कदम की जमकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ईद जैसे पावन पर्व पर दिए गए इस सहयोग की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मास्टर आरिफ के इस योगदान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत आज थाना तितावी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग व गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम तितावी पुल के पास पहुंची तो वहां 02 मोटरसाईकिलों पर 04 संदिग्ध लोग खडे हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम जब उनके पास पहुंची तो मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल को स्टार्ट कर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारों का पीछा किया गया तथा 01 मोटरसाईकिल पर सवार 02 लोगों को पकड लिया गया तथा 02 अन्य फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के कब्जे/जमातलाशी से 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- चैत्र नवरात्रि शक्ति (देवी दुर्गा) के नौ रूपों की पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत और हिंदू नव वर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। यह नौ दिवसीय पर्व आध्यात्मिक शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा, और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के विनाश का प्रतीक है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में वसंत ऋतु के दौरान मनाया जाता है।1
- जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी हुआ घायल4
- मुजफ्फरनगर | चरथावल विकास खंड चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना में ईद-उल-फितर के अवसर पर समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी समाजसेवी शाह आलम के बड़े भाई मास्टर आरिफ ने ईद की नमाज के दौरान ईदगाह कमेटी को 1 लाख रुपये का दान दिया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मास्टर आरिफ के इस कदम की जमकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ईद जैसे पावन पर्व पर दिए गए इस सहयोग की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मास्टर आरिफ के इस योगदान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।1
- मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, यह मामला सीएचसी भोपा से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो नंबर 1 और 2 में कथित रूप से अस्पताल स्टाफ द्वारा फर्जी मेडिकल बनाने के रेट और तरीका बताया जा रहा है, जबकि वीडियो नंबर 3 में आरोप है कि एक एएनएम द्वारा इस कार्य के लिए 20 से 25 हजार रुपये लिए गए। बताया जा रहा है कि इसी मेडिकल के आधार पर पीड़ित परिवार पर धारा 307 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की शिकायत किए जाने के बावजूद करीब 4 वर्षों में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही संबंधित मेडिकल को निरस्त किया गया। नोट: यह सभी आरोप वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर हैं। मामले की सत्यता की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।1
- जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाए4
- जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाए ईद-उल-फित्र पर्व को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आज दिनांक 21.03.2026 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। महोदय द्वारा धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस दौरान ADM(E) श्री संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यानारायण प्रजापत, सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।4
- मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में इस वर्ष ईद-उल-फितर का त्योहार मिश्रित भावनाओं और विविध परिस्थितियों के बीच मनाया गया। जहाँ एक ओर नगर की ईदगाह पर हर्षोल्लास का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर ग्राम सैदपुर कलां में ग्रामीणों ने विरोध और शोक स्वरूप काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। ग्राम सैदपुर कलां: काली पट्टी बांध जताया विरोध सैदपुर कलां में ईद का त्योहार काफी गमगीन माहौल में मनाया गया। यहाँ के ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने हाथों पर काली पट्टियां बांधीं। नमाज के दौरान ग्रामीणों ने अली खामेनेई साहब के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उन्हें सलाम पेश किया। इस दौरान उन्होंने शांति और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। नगर ईदगाह: जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद इसके ठीक विपरीत, चरथावल नगर की ईदगाह पर ईद का पर्व पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: पंकज मलिक: चरथावल विधायक मास्टर इस्लामूद्दीन: नगर पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र मलिक: मुजफ्फरनगर सांसद अनिल कुमार सेठ: कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार इन सभी नेताओं ने क्षेत्रवासियों को ईद की गले लगकर मुबारकबाद दी और अमन, शांति एवं भाईचारे का संदेश साझा किया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमें मिल-जुलकर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने की प्रेरणा देते हैं।1