logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी/बारह वफात धूमधाम के साथ मनाया गया फतेहपुर चौरासी उन्नाव। कस्बा समेत क्षेत्र के कई गांवों में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी/बारह वफात धूमधाम के साथ मनाया गया।बारह वफात पर नगर व क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।पर्व के मद्देनजर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। कस्बा फतेहपुर चौरासी सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बुधवार को इस्लाम धर्म के अनुयाइयो द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया।बारह वफात पर्व पर इस्लाम धर्म के अनुयाइयो द्वारा बीती रात अपने अपने घरों तथा मस्जिद में रोशनी की गई तथा बुधवार को नगर में बैंड बाजे के साथ झंडा जुलूस निकाला गया।नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष साबिर अली एवं समाजसेवी बाबू खां ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से तीसरे महीने रबी उल अव्वल के 12 वें दिन मक्का शरीफ में हुआ था। तथा इस्लामिक कैलेंडर की बारहवीं तारीख को ही उनका इंतकाल यानि वफात हुआ था।इस लिए इस्लाम धर्म के अनुयाई इस पर्व को ईद मिलादुन्नबी/बारह वफात के रूप में मनाते हैं। बुधवार को कस्बा फतेहपुर चौरासी में निकाले गए मोहम्मदी जुलूस में पूर्व नगर अध्यक्ष साबिर अली, सभासद आरिफ अली, डॉक्टर जुल्फिकार अली, शमशुद्दीन खां, बाबू खां, आदि सहित तमाम लोग जुलूस में शामिल हुए। वहीं क्षेत्र के पट्टी उस्मान, तकिया, टांडामीता, सैंता आदि सहित कई गांवों में भी पूरी अकीदत के साथ बारह वफात का जुलूस निकाला गया।

10 hrs ago
user_मोहित मिश्रा
मोहित मिश्रा
बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
e1f5b4e9-bef0-4aa1-8c6e-612551be15a5

हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी/बारह वफात धूमधाम के साथ मनाया गया फतेहपुर चौरासी उन्नाव। कस्बा समेत क्षेत्र के कई गांवों में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी/बारह वफात धूमधाम के साथ मनाया गया।बारह वफात पर नगर व क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।पर्व के मद्देनजर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। कस्बा फतेहपुर चौरासी सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों

f0fa02e6-2900-4210-95be-37f759e3054a

में बुधवार को इस्लाम धर्म के अनुयाइयो द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया।बारह वफात पर्व पर इस्लाम धर्म के अनुयाइयो द्वारा बीती रात अपने अपने घरों तथा मस्जिद में रोशनी की गई तथा बुधवार को नगर में बैंड बाजे के साथ झंडा जुलूस निकाला गया।नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष साबिर अली एवं समाजसेवी बाबू

74b1f8ec-0e6b-4855-8a09-c305e199fab2

खां ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से तीसरे महीने रबी उल अव्वल के 12 वें दिन मक्का शरीफ में हुआ था। तथा इस्लामिक कैलेंडर की बारहवीं तारीख को ही उनका इंतकाल यानि वफात हुआ था।इस लिए इस्लाम धर्म के अनुयाई इस पर्व को ईद मिलादुन्नबी/बारह वफात के रूप में मनाते हैं। बुधवार को

438320c7-4411-473b-bcc9-b87e8d52f3a4

कस्बा फतेहपुर चौरासी में निकाले गए मोहम्मदी जुलूस में पूर्व नगर अध्यक्ष साबिर अली, सभासद आरिफ अली, डॉक्टर जुल्फिकार अली, शमशुद्दीन खां, बाबू खां, आदि सहित तमाम लोग जुलूस में शामिल हुए। वहीं क्षेत्र के पट्टी उस्मान, तकिया, टांडामीता, सैंता आदि सहित कई गांवों में भी पूरी अकीदत के साथ बारह वफात का जुलूस निकाला गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Fresh New Bar Bending & Cutting Machine Setup | Site Par New Machine Installation | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge bilkul fresh aur nayi Bar Bending Machine aur Bar Cutting Machine ka site par setup hote hue. Reinforcement work ke liye machines ko site par properly arrange aur ready kiya ja raha hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering Students ke liye useful hai. Hashtags: #BarBendingMachine #BarCuttingMachine #MachineSetup #NewMachine #RebarWork #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionSite #ConstructionWork #SteelWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical #SiteWork
    1
    Fresh New Bar Bending & Cutting Machine Setup | Site Par New Machine Installation | Civil Engineering
Description:
Aap is video mein dekhenge bilkul fresh aur nayi Bar Bending Machine aur Bar Cutting Machine ka site par setup hote hue. Reinforcement work ke liye machines ko site par properly arrange aur ready kiya ja raha hai.
Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering Students ke liye useful hai.
Hashtags:
#BarBendingMachine #BarCuttingMachine #MachineSetup #NewMachine #RebarWork #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionSite #ConstructionWork #SteelWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical #SiteWork
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, नमकीन व मिष्ठान; फातिहा के बाद बस स्टैंड पर हुआ समापन कन्नौज संवाददाता । कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (बारह वफात) का पर्व बेहद अकीदत, अहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में परचम थामे अकीदतमंद नात-ख्वानी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी तरानों से गुंजायमान हो उठा। दौलतपुर से शुरू होकर जुलूस ठठिया कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां हाफिज शोएब रजा और हाफिज शहनवाज ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगते हुए फातिहा पढ़ी, जिसके साथ ही जुलूस का शांतिपूर्ण समापन हुआ। जुलूस के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे जुलूस के दौरान लगातार पैदल गश्त करते रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कस्बेवासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए। अकीदतमंदों व राहगीरों को ठंडा शरबत, नमकीन, बिस्कुट और मिठाइयों का वितरण किया गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से गुड्डू आमीन, शहनूर अहमद, शमीम एडवोकेट, लल्ला, रिजवान, मुईन, हनीफ ठेकेदार, तौफीक, फैयाज, रानू सिद्दीकी और मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
    2
    शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, नमकीन व मिष्ठान; फातिहा के बाद बस स्टैंड पर हुआ समापन
कन्नौज संवाददाता । कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (बारह वफात) का पर्व बेहद अकीदत, अहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा।
हाथों में परचम थामे अकीदतमंद नात-ख्वानी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी तरानों से गुंजायमान हो उठा। दौलतपुर से शुरू होकर जुलूस ठठिया कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां हाफिज शोएब रजा और हाफिज शहनवाज ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगते हुए फातिहा पढ़ी, जिसके साथ ही जुलूस का शांतिपूर्ण समापन हुआ।
जुलूस के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे जुलूस के दौरान लगातार पैदल गश्त करते रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कस्बेवासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए। अकीदतमंदों व राहगीरों को ठंडा शरबत, नमकीन, बिस्कुट और मिठाइयों का वितरण किया गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से गुड्डू आमीन, शहनूर अहमद, शमीम एडवोकेट, लल्ला, रिजवान, मुईन, हनीफ ठेकेदार, तौफीक, फैयाज, रानू सिद्दीकी और मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • कन्नौज सदर विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण अपनी निधि से पीएसएम डिग्री कॉलेज के मुख्य हाल का कायाकल्प कराएंगे एंकर: कन्नौज के पीएसएम कॉलेज से बड़ी खबर है, जहां विधायक निधि से कॉलेज के मुख्य हॉल का कायाकल्प किया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज विधायक असीम अरुण ने कॉलेज पहुंचकर नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। वीओ: विधायक निधि से कराए गए कार्यों के तहत हॉल के स्टेज की मरम्मत, दीवारों की रंगाई-पुताई और खिड़कियों के शीशे बदलने सहित जरूरी काम पूरे कराए गए हैं। वहीं, हॉल में जल्द ही आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाला साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि पीएसएम कॉलेज में होने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नवीनीकृत हॉल से विद्यार्थियों को ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इसके साथ ही सामाजिक और नागरिक संस्थाएं भी इस हॉल का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकेंगी। माना जा रहा है कि हॉल के नए स्वरूप से कॉलेज के साथ-साथ शहरवासियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
    2
    कन्नौज सदर विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण अपनी निधि से पीएसएम डिग्री कॉलेज के मुख्य हाल का कायाकल्प कराएंगे 
एंकर:
कन्नौज के पीएसएम कॉलेज से बड़ी खबर है, जहां विधायक निधि से कॉलेज के मुख्य हॉल का कायाकल्प किया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज विधायक असीम अरुण ने कॉलेज पहुंचकर नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया।
वीओ:
विधायक निधि से कराए गए कार्यों के तहत हॉल के स्टेज की मरम्मत, दीवारों की रंगाई-पुताई और खिड़कियों के शीशे बदलने सहित जरूरी काम पूरे कराए गए हैं। वहीं, हॉल में जल्द ही आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाला साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा।
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि पीएसएम कॉलेज में होने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नवीनीकृत हॉल से विद्यार्थियों को ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा।
इसके साथ ही सामाजिक और नागरिक संस्थाएं भी इस हॉल का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकेंगी। माना जा रहा है कि हॉल के नए स्वरूप से कॉलेज के साथ-साथ शहरवासियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम ककरा खेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चारा काटने की मशीन से करंट लगने से दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चन्द्रावती पत्नी सुरेश की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    1
    हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम ककरा खेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चारा काटने की मशीन से करंट लगने से दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चन्द्रावती पत्नी सुरेश की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप। आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है। मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।
    1
    आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप।
आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है।
मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,सरकार की आमद... मरहबा' के नारों से गूंजा पूरा हरदोई जिला,शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी कछौना की सड़कों पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,हरदोई में बारावफात की धूम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस समाजसेवियों ने चखाया लंगर का स्वाद ............. हरदोई के कछौना कस्बे समेत आज पूरे जिलेभर में बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर कछौना की सड़कों पर आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर दी। 'सरकार की आमद... मरहबा' के गगनभेदी नारों और हाथों में इस्लामी परचम थामे, मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक जुलूस में हिस्सा लिया। ये तस्वीरें गवाह हैं उस अकीदत की, जो आज कछौना की सरजमीं पर पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाई दी। मौका था बारावफात का, जहां कछौना कस्बे के साथ-साथ पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल हर शख्स के चेहरे पर पैगंबर साहब के प्रति दीवानगी साफ झलक रही थी। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे... हर कोई हाथों में झंडे लहराते हुए और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहा था।जुलूस के दौरान उलेमा और मौलाना लगातार नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।इस जुलूस की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब कछौना के अलग-अलग रास्तों पर समाजसेवियों और युवाओं द्वारा लंगर की शानदार व्यवस्था की गई। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह खिदमतगार खड़े नजर आए—किसी ने अकीदतमंदों को ठंडी कोल्डड्रिंक पिलाई, तो कोई लजीज बिरयानी और बिस्किट बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करता नजर आया। कछौना का यह नजारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव की सबसे बड़ी मिसाल बन गया।जिले भर में निकला यह जुलूस शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार दिलों को जोड़ने के लिए आते हैं।हरदोई की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ #HardoiNews #Kachhauna #Barawafat #EidMiladUnNabi #JulusEMohammadi #MiladUnNabi #UPNews #BreakingNews #GangaJamuniTehzeeb #KachhaunaUpdate #LocalNews #SocialHarmony #FestivalOfPeace #हरदोई #कछौना #बारावफात
    1
    कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,सरकार की आमद... मरहबा' के नारों से गूंजा पूरा हरदोई जिला,शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी कछौना की सड़कों पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,हरदोई में बारावफात की धूम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस समाजसेवियों ने चखाया लंगर का स्वाद .............

हरदोई के कछौना कस्बे समेत आज पूरे जिलेभर में बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर कछौना की सड़कों पर आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर दी। 'सरकार की आमद... मरहबा' के गगनभेदी नारों और हाथों में इस्लामी परचम थामे, मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक जुलूस में हिस्सा लिया। 
ये तस्वीरें गवाह हैं उस अकीदत की, जो आज कछौना की सरजमीं पर पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाई दी। मौका था बारावफात का, जहां कछौना कस्बे के साथ-साथ पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल हर शख्स के चेहरे पर पैगंबर साहब के प्रति दीवानगी साफ झलक रही थी। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे... हर कोई हाथों में झंडे लहराते हुए और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहा था।जुलूस के दौरान उलेमा और मौलाना लगातार नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।इस जुलूस की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब कछौना के अलग-अलग रास्तों पर समाजसेवियों और युवाओं द्वारा लंगर की शानदार व्यवस्था की गई। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह खिदमतगार खड़े नजर आए—किसी ने अकीदतमंदों को ठंडी कोल्डड्रिंक पिलाई, तो कोई लजीज बिरयानी और बिस्किट बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करता नजर आया। कछौना का यह नजारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव की सबसे बड़ी मिसाल बन गया।जिले भर में निकला यह जुलूस शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार दिलों को जोड़ने के लिए आते हैं।हरदोई की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ
#HardoiNews #Kachhauna #Barawafat #EidMiladUnNabi #JulusEMohammadi #MiladUnNabi #UPNews #BreakingNews #GangaJamuniTehzeeb #KachhaunaUpdate #LocalNews #SocialHarmony #FestivalOfPeace #हरदोई #कछौना #बारावफात
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार
    3
    Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat
महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार
    user_Akhilesh
    Akhilesh
    Sandila, Hardoi•
    21 hrs ago
  • चीनी के बढ़ते दामों पर ऊर्जा राज्यमंत्री मंत्री कैलाश राजपूत का बड़ा बयान, बोले—‘मुझे जानकारी नही कन्नौज। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को तिर्वा पहुंचे ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री एवं तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत से मीडिया ने सवाल किया। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्हें चीनी के बढ़ते दामों की जानकारी नहीं है। मंत्री के इस बयान के बाद महंगाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बाजार में चीनी के बढ़ते दामों से जहां आम उपभोक्ता परेशान है, वहीं मंत्री द्वारा कीमतों में वृद्धि की जानकारी न होने की बात कहे जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    1
    चीनी के बढ़ते दामों पर ऊर्जा राज्यमंत्री मंत्री कैलाश राजपूत का बड़ा बयान, बोले—‘मुझे जानकारी नही
कन्नौज। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को तिर्वा पहुंचे ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री एवं तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत से मीडिया ने सवाल किया। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्हें चीनी के बढ़ते दामों की जानकारी नहीं है।
मंत्री के इस बयान के बाद महंगाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बाजार में चीनी के बढ़ते दामों से जहां आम उपभोक्ता परेशान है, वहीं मंत्री द्वारा कीमतों में वृद्धि की जानकारी न होने की बात कहे जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.