Shuru
Apke Nagar Ki App…
Fresh New Bar Bending & Cutting Machine Setup | Site Par New Machine Installation | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge bilkul fresh aur nayi Bar Bending Machine aur Bar Cutting Machine ka site par setup hote hue. Reinforcement work ke liye machines ko site par properly arrange aur ready kiya ja raha hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering Students ke liye useful hai. Hashtags: #BarBendingMachine #BarCuttingMachine #MachineSetup #NewMachine #RebarWork #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionSite #ConstructionWork #SteelWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical #SiteWork
Shiva Gautam
Fresh New Bar Bending & Cutting Machine Setup | Site Par New Machine Installation | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge bilkul fresh aur nayi Bar Bending Machine aur Bar Cutting Machine ka site par setup hote hue. Reinforcement work ke liye machines ko site par properly arrange aur ready kiya ja raha hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering Students ke liye useful hai. Hashtags: #BarBendingMachine #BarCuttingMachine #MachineSetup #NewMachine #RebarWork #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionSite #ConstructionWork #SteelWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical #SiteWork
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Fresh New Bar Bending & Cutting Machine Setup | Site Par New Machine Installation | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge bilkul fresh aur nayi Bar Bending Machine aur Bar Cutting Machine ka site par setup hote hue. Reinforcement work ke liye machines ko site par properly arrange aur ready kiya ja raha hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering Students ke liye useful hai. Hashtags: #BarBendingMachine #BarCuttingMachine #MachineSetup #NewMachine #RebarWork #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionSite #ConstructionWork #SteelWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical #SiteWork1
- हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम ककरा खेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चारा काटने की मशीन से करंट लगने से दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चन्द्रावती पत्नी सुरेश की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।1
- शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, नमकीन व मिष्ठान; फातिहा के बाद बस स्टैंड पर हुआ समापन कन्नौज संवाददाता । कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (बारह वफात) का पर्व बेहद अकीदत, अहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में परचम थामे अकीदतमंद नात-ख्वानी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी तरानों से गुंजायमान हो उठा। दौलतपुर से शुरू होकर जुलूस ठठिया कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां हाफिज शोएब रजा और हाफिज शहनवाज ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगते हुए फातिहा पढ़ी, जिसके साथ ही जुलूस का शांतिपूर्ण समापन हुआ। जुलूस के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे जुलूस के दौरान लगातार पैदल गश्त करते रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कस्बेवासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए। अकीदतमंदों व राहगीरों को ठंडा शरबत, नमकीन, बिस्कुट और मिठाइयों का वितरण किया गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से गुड्डू आमीन, शहनूर अहमद, शमीम एडवोकेट, लल्ला, रिजवान, मुईन, हनीफ ठेकेदार, तौफीक, फैयाज, रानू सिद्दीकी और मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।2
- कन्नौज सदर विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण अपनी निधि से पीएसएम डिग्री कॉलेज के मुख्य हाल का कायाकल्प कराएंगे एंकर: कन्नौज के पीएसएम कॉलेज से बड़ी खबर है, जहां विधायक निधि से कॉलेज के मुख्य हॉल का कायाकल्प किया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज विधायक असीम अरुण ने कॉलेज पहुंचकर नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। वीओ: विधायक निधि से कराए गए कार्यों के तहत हॉल के स्टेज की मरम्मत, दीवारों की रंगाई-पुताई और खिड़कियों के शीशे बदलने सहित जरूरी काम पूरे कराए गए हैं। वहीं, हॉल में जल्द ही आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाला साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि पीएसएम कॉलेज में होने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नवीनीकृत हॉल से विद्यार्थियों को ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इसके साथ ही सामाजिक और नागरिक संस्थाएं भी इस हॉल का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकेंगी। माना जा रहा है कि हॉल के नए स्वरूप से कॉलेज के साथ-साथ शहरवासियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।2
- खाद्य विभाग की टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में 150 किलो दूषित मिठाई को कराया नष्ट,हरदोई।बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार, सरदार नगर,शाहाबाद द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 किलो दूषित मिठाइयों,जिनका अनुमानित मूल्य 30,000 को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला,सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।1
- चीनी के बढ़ते दामों पर ऊर्जा राज्यमंत्री मंत्री कैलाश राजपूत का बड़ा बयान, बोले—‘मुझे जानकारी नही कन्नौज। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को तिर्वा पहुंचे ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री एवं तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत से मीडिया ने सवाल किया। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्हें चीनी के बढ़ते दामों की जानकारी नहीं है। मंत्री के इस बयान के बाद महंगाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बाजार में चीनी के बढ़ते दामों से जहां आम उपभोक्ता परेशान है, वहीं मंत्री द्वारा कीमतों में वृद्धि की जानकारी न होने की बात कहे जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- रंजिश में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, 11 आरोपी नामजद शाहाबाद, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बादल पुत्र ऐलान सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उमेश व मधुर से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों उससे रंजिश मान रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उमेश, मधुर समेत 11 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। घायल बादल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।1
- तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।1