Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री सात निश्चय-2 के तहत चला पशु स्वास्थ्य अभियान वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर बरारी पंचायत में पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधि विमल सिंह ने किया। इस शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा 51 पशुपालकों के कुल 148 पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। साथ ही पशुओं के लिए जरूरी दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉक्टरों ने पशुपालकों को बताया कि समय-समय पर कीड़े की दवा, संतुलित आहार और कृत्रिम गर्भाधान से पशुओं में बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और इसे काफी लाभदायक बताया। #राघोपुर #वैशाली #पशु_चिकित्सा #पशु_शिविर #बांझपन_निवारण #मुख्यमंत्री_सात_निश्चय #बिहार_न्यूज़ #ग्रामीण_विकास #पशुपालन #फ्री_इलाज #VeterinaryCamp
Mohan Kumar
मुख्यमंत्री सात निश्चय-2 के तहत चला पशु स्वास्थ्य अभियान वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर बरारी पंचायत में पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधि विमल सिंह ने किया। इस शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा 51 पशुपालकों के कुल 148 पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। साथ ही पशुओं के लिए जरूरी दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉक्टरों ने पशुपालकों को बताया कि समय-समय पर कीड़े की दवा, संतुलित आहार और कृत्रिम गर्भाधान से पशुओं में बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और इसे काफी लाभदायक बताया। #राघोपुर #वैशाली #पशु_चिकित्सा #पशु_शिविर #बांझपन_निवारण #मुख्यमंत्री_सात_निश्चय #बिहार_न्यूज़ #ग्रामीण_विकास #पशुपालन #फ्री_इलाज #VeterinaryCamp
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार समस्तीपुर मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वजीतपुर करनैल के रहने वाले शहीद सीता राम यादव के अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों का भीड़, भाजपा नेता शील कुमार राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जताया दुःख, उन्होंने इस घटना पर दी प्रतिक्रिया।1
- Post by Nisha Kumari vaishali jila jadhua hajipur1
- Post by JMBNEWS1
- अरवल जिले के कुर्था में ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कुर्था पुलिस ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष समीर कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च कुर्था थाना से शुरू होकर गया मुख्य मार्ग होते हुए राणा नगर और मोतीपुर तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने कई गांवों में गश्त कर लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। 👉 चैनल को Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें।1
- खबर बिहार की राजधानी पटना से सटे दीदारगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अब किसानों के आक्रोश की भेंट चढ़ता दिख रहा है। नत्थाचक के पास उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रोकने के लिए बुलडोजर के सामने धरने पर बैठ गए। प्रशासन और किसानों के बीच घंटों तक खींचतान और बातचीत चली, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाकर वैन में बैठा लिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुखिया देव कुमार सिंह ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कमिश्नर ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक केवल पर्ची दी जा रही है। आवासीय भूमि को कृषि भूमि मानकर कम कीमत दी जा रही है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है। सूचना मिलते ही दंडाधिकारी सुनील कुमार और दीदारगंज थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। अंततः प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुए धरना दे रहे किसानों को हटाकर वैन में बैठा लिया। पूर्व मुखिया देव कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह समेत एक दर्जन किसानों को हिरासत में लेकर फतुहा थाना ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद जब अधिकारियों से मुआवजे में कथित भेदभाव पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एक ओर जहां एक्सप्रेसवे के जरिए बिहार के विकास की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीन खोने वाले किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। दीदारगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में 4 नामजद और 15 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।1
- पटना के नदी थाना पुलिस की बड़ी स्ट्राइक सिक्स लेन पुल के नीचे चल रहे नशे के काले खेल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तस्करी के बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त कर दिया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अहले सुबह की गई इस छापेमारी ने यह साफ कर दिया है कि इलाके में सूखे नशे का जाल बिछाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ट्रक और मोटरसाइकिल के साथ 5 शातिर तस्करों को दबोच लिया है। तलाशी के दौरान 10 किलो गांजा और 508 लीटर अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को चकमा देने के लिए ये तस्कर हाईटेक वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन खाकी की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है और इस पूरे नेटवर्क की जड़ें खंगाल रही है। क्षेत्र की ऐसी ही सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए एक्सप्लोर फतुहा को फॉलो जरूर करें।1
- #समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के शिवसिंहपुर पंचायत स्थित नंदनी गांव के आदर्श मध्य विद्यालय के परिसर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। जो 20 मार्च से लेकर 24 मार्च तक चलेगी। इस पावन बेला पर क्षेत्र के सभी शिव भक्त कथा श्रवण के लिए आमंत्रित हैं।1
- Post by JMBNEWS1
- फ़तुहा रेल थाना में आगामी पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक फ़तुहा रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न की गई। मौके पर स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार, RPF इंस्पेक्टर विनोद विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।1