जनपद संभल की मंडी समिति बहजोई के पास नाले में मिला अज्ञात शव, मौके पर पहुंची पुलिस। मंडी समिति बहजोई के पास नाले में मिला अज्ञात शव मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं संभल जिले की मंडी समिति बहजोई क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब मंडी परिसर के पास बने नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर बहजोई कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने में लग गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में रहा होगा और बरसात के दौरान नाले में गिर गया। लोगों का कहना है कि बारिश अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे रात में उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक क्षेत्र का रहने वाला नहीं लग रहा है, क्योंकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है और आसपास के लोग भी उसे पहचान नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जरूरी नमूने और साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

- एक पुरानी कहावत सिखाती है कि कैसे दुनिया में कमजोर को दबाया जाता है और मजबूत को सम्मान मिलता है। यह हमें 'शेर' जैसा बनने की प्रेरणा देती है, ताकि जीवन के हर मोड़ पर लोग आपको रास्ता दें।1
- हमारे गांव की नली यो का हाल है यह यहां कोई काम नहीं हो रहा है कुछ लोग 14 साल से यह गली बनी हुई है यहां कोई देखभाल नहीं है साफ सफाई नहीं है2
- उत्तरप्रदेश के जिला हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के जाटव मोहल्ला में महज 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक सार्वजनिक रास्ते पर निर्वस्त्र होकर दौड़ पड़ा—जहां महिलाओं और लड़कियों का लगातार आना-जाना रहता है। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सवाल यह है कि आखिर कुछ पैसों के लिए इस तरह की हरकतें करने और करवाने की मानसिकता कहां से आ रही है?1
- मेरठ शहर में अवैध मीट दुकानों और नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस और संबंधित विभागों ने मिलकर कई दुकानों की जांच की, जहाँ नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। प्रशासन ने सभी व्यापारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी।1
- स्वार नगर मंडल भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई मासिक बैठक पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद दिन गुरुवार को समय एक बजे भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन स्वार नगर मंडल भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृता रंधावा उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अमृता रंधावा ने कहा कि स्वार नगर मंडल के 18 सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथों पर मेहनत कर संगठन को मजबूत करें। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुंचाते हुए लोगों की सहायता करें। बैठक के समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने कहा कि स्वार नगर मंडल के पदाधिकारी सक्रिय एवं मेहनती हैं और उन्हीं की मेहनत से हर चुनाव में सफलता मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं अभिनंदन करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख के बीच मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में डोली रंधावा, राजेश कुमार शर्मा, सूरज वाल्मीकि, जानकी प्रसाद, मुकुट लाल, हरि सिंह लोधी, मदनलाल मौर्य, पूनम मौर्या, प्रेम सिंह सैनी, तेजपाल नवा सैनी, लक्ष्मी नारायण, दिनेश कुमार चंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बरेली में महिला से छेड़छाड़ और रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार! थाना प्रेमनगर क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, पीछा करने और रंगदारी मांगने के मामले में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए इस रिपोर्ट में—1
- संभल के गुन्नौर कस्बे में देर रात एक नशे में धुत युवक ने पुलिस पिकेट पर जमकर हंगामा किया। उसने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- गुजरात के सूरत में समुद्र का पानी अचानक तेजी से सूख गया, जिससे किनारे पर हजारों मछलियां तड़प-तड़पकर मर गईं। इस असाधारण घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है और इसका कारण जानने के प्रयास जारी हैं।1
- मकान के नामांतरण को लेकर पारिवारिक कलह, युवक की मौत के बाद दो पक्ष भिड़े बरेली। मकान के नामांतरण को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने रविवार को गंभीर मोड़ ले लिया। पारिवारिक तनाव के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके मायके पक्ष पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ, जिससे अफरा तफरी मच गई। बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी पूरन देवी पत्नी रामनिवास ने बताया कि उनके पति सेना से सेवानिवृत्त थे और कई वर्ष पहले उनका निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शैलेंद्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा दिलीप कुमार बरेली और गांव के बीच रहकर खेती-बाड़ी से गुजर-बसर करता था। करीब एक वर्ष पूर्व दिलीप ने बदायूं निवासी मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। दोनों का दो माह का एक बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, बरेली स्थित पैतृक मकान को अपने नाम कराने को लेकर दिलीप और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि पत्नी लगातार मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी भी हुई। परिवार का कहना है कि पत्नी के मायके पक्ष के लोग भी इस विवाद में हस्तक्षेप कर रहे थे, जिससे दिलीप काफी समय से मानसिक तनाव में रहने लगा था। 4 मई को दिलीप बरेली से अपने पैतृक गांव गहर्रा पहुंचा। घर पहुंचने पर उसकी हालत सामान्य नहीं लग रही थी। मां ने कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और केवल पानी मांगा। परिजन पानी लेकर लौटे तो वह जमीन पर गिरा पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलीप की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। दिलीप के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद विवाद और बढ़ गया। शव को अपने साथ ले जाने को लेकर मृतक की मां पूरन देवी और पत्नी मुस्कान के पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हंगामे के बाद मुस्कान अपने पति का शव लेकर मायके बदायूं चली गई, जबकि मृतक की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बेटे का शव दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1