Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: पृथ्वीपुर के दो पटवारी निलंबित
Ashish Patrkar
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: पृथ्वीपुर के दो पटवारी निलंबित
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ashish Patrkar1
- मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर की आज पांचवीं पुण्यतिथि पर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर के निवास पर आज एक श्रद्धांजलि सभा ओर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसने देश के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास ने अपने भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया मंच पर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने माल्यापर्ण कर पंडित सुधीर व्यास का स्वागत किया आज पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके विधायक पुत्र नितेंद्र सिंह राठौर सहित टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं समाजसेवियों सहित बुद्धजीवियों गणमान्य नागरिकों ने अपने नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी उसके बाद कई लोगो ने स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के जीवन पर प्रकाश डाला4
- Post by Ankit Gotam1
- बीस मिनट तक मची रही खलबली, कचहरी चौराहे से एवट मार्किट के बीच हुई घटना1
- आज फायर सर्विस टीम द्वारा जिला अस्पताल झांसी में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों तथा उपस्थित आमजन को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।अधिकांश अग्नि दुर्घटनाएं विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण होती हैं। अतः सभी नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में मानक क्षमता के विद्युत तारों का उपयोग करें तथा समय-समय पर अधिकृत विद्युत अभियंता से विद्युत लोड एवं वायरिंग की जांच कराते रहें। विशेष रूप से पुराने भवनों में नियमित रूप से लोड परीक्षण कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पुरानी वायरिंग पर अधिक भार पड़ने से आग की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- Post by Abhishek Jain2
- *समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव का झाँसी में भव्य स्वागत* *नए दायित्व से संगठन को मिलेगी मजबूती, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* *झाँसी।* समाजवादी मजदूर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए आसिफ नियाजी एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए अजीम भाई का झाँसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर झाँसी में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटीं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मजदूरों और अल्पसंख्यकों की आवाज और मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा मजदूरों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। स्वागत समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा अदनान खान सैयद अली चन्द्रशेखर आजाद फारुख अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया, जबकि आभार अधिवक्ता एजाज खान ने व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में जोश व उत्साह देखने को मिला।1
- *आज दिनांक 03.05.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने व खिलाने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02,80,000/-(दो लाख अस्सी हजार रुपए) नकद व 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों पर ऑनलाइन सट्टा की 02 वेबसाइट खुली पाई गईं जिन पर आई.पी.एल. मैच के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चल रहे थे। इन अभियुक्तगण के वॉलेट से ऑनलाइन सट्टा से संबंधित कुल 44,66,059(चौवालीस लाख छियासठ हजार उनसठ) चिप्स/क्वाइन्स पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-*2