Shuru
Apke Nagar Ki App…
माधवेंद्र सिंह परिहार बने दतिया जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष......
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
माधवेंद्र सिंह परिहार बने दतिया जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष......
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रतिमाओं के विसर्जन में जुटे गोताखोरों की अनदेखी, प्रशासन की ओर से नहीं मिलता है कोई मानदेय डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश प्रतिमाओं के विसर्जन में जुटे गोताखोरों की अनदेखी, प्रशासन से सहायता राशि की मांग डबरा में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन में गोताखोर अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आरोप है कि कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा देने वाले इन गोताखोरों को प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता राशि या प्रोत्साहन नहीं दिया जाता। वीओ: प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी, तालाब और जलाशयों में गोताखोरों की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। गहरे पानी में उतरकर प्रतिमाओं के विसर्जन में सहयोग करने के साथ-साथ ये लोग हादसों की स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए भी तैयार रहते हैं। गोताखोरों का कहना है कि वे कई वर्षों से प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन इसके एवज में उन्हें प्रशासन की ओर से नियमित सहायता राशि, सुरक्षा उपकरण अथवा उचित प्रोत्साहन नहीं मिल पाता। गोताखोरों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा विसर्जन जैसे आयोजनों में उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें उचित मानदेय दिया जाए। साथ ही सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।4
- एस डी एम ऑफिस से थाने एवं थाने से एस डी एम ऑफिस लगा रही चककर दो बच्चे की गरीब मां डबरा मे न्याय को तरसती हुई1
- शासकीय हाईस्कूल चोपरा में उमंग दिवस पर उमंग संवाद कार्यक्रम आयोजित दतिया। शासकीय हाईस्कूल चोपरा में उमंग दिवस के अवसर पर उमंग संवाद कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनेंद्र शेजवार, विशिष्ट अतिथि रामजीशरण राय, उप निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं विनोद मिश्रा सुरमणि सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उमंग कॉर्नर के उद्घाटन और उमंग एंथम के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उमंग बैच लगाए गए तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में निधि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- शासकीय सांदीपनि स्कूल में जलविहार महोत्सव पर भजन संध्या, रामकुमार लख्खा एंड ग्रुप की प्रस्तुति पर हजारों श्रद्धालु देररात तक जमकर झूमे भांडेर नगर में जलविहार पर्व के अवसर पर शासकीय सांदीपनि स्कूल परिसर में जल विहार महोत्सव सेवा समिति द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार लख्खा एंड ग्रुप ने भगवान के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। कार्यक्रम में भांडेर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक स्कूल परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन संध्या का कार्यक्रम बुधवार सुबह करीब 4 बजे तक चलता रहा। श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।1
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में बनाया डोसा, ग्राहकों भी परोसा1
- पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना,हुआ भंडारे का आयोजन ग्वालियर के कंपू क्षेत्र अंतर्गत निम्बालकर की गोट नंबर-2 में गणेश महोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन का दौर देखने को मिला। यहां गणेश उत्सव के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए भागवत कथा का भी आयोजन किया गया, जिसमें कथा वाचक द्वारा भगवान की लीलाओं और धर्म के महत्व का वर्णन किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। गणेश महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कैमरामैन के साथ सूर्य प्रकाश खरे गिर्द ग्वालियर।1
- शासकीय पीजी महाविद्यालय दतिया में सेवा से संकल्प के तहत किया गया वृक्षारोपण" दतिया के शासकीय पीजी महाविद्यालय दतिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और महाविद्यालय परिसर को हरा भरा बनाना था। इस कार्यक्रम का आयोजन सेवा से संकल्प अभियान के तहत किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में आम के वृक्ष का रोपण करके की गई इस अवसर पर मुख्य रूप से महाविद्यालयव की प्राचार्य डॉ जय श्री त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करेंगे और इस परिसर को हरा भरा और स्वस्थ बनाएंगे। यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करें इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ईको क्लब की संयोजक डॉ चारू सिंह द्वारा किया गया । इसके साथ ही माई भारत युवा केंद्र दतिया एवं पी जी कॉलेज दतिया के छात्र छात्राओं ने सेवा संकल्प के अंतर्गत नशा मुक्ति बिषय से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया ।प्रतिभागियों को महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय की कई प्राध्यापक उपस्थित रहे, जिसमें वनस्पति शास्त्र की विभाग अध्यक्ष डॉ सीमा सिंह ,वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एसके पांडे ,डॉ के एस दादोरिया ,डॉ लाहोरिया, डॉ रजनी सिंह, डॉ मनोरमा सिंह, डॉ राहुल श्रीवास्तव, डॉ एम चंद्रशेखर, डॉ अमिता यादव, डॉ आशीष राहुल, डॉ राममिलन केवट शामिल थे इन सभी प्राध्यापकों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में एन एस एस, ईको क्लब एवं एन सी सी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं वृक्षारोपण के प्रति उनका यह जो भविष्य में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक बदलाव एक मजबूत संकेत है इस कार्यक्रम का समापन ईश्वर वातावरण में हुआ जहां सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर एक हरा भरा और स्वस्थ पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ दादोरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- डोल ग्यारस पर विमान में सवार होकर निकले ठाकुर जी, जलविहार के बाद भव्य शोभायात्रा से लौटे अपने गर्भगृह में डोल ग्यारस पर्व पर नगर में आस्था और उल्लास रहा। भगवान ठाकुर जी विमान में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। मंदिरों से निकले विमानों का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। श्री चतुर्भुजराज सरकार सहित बलदाऊ, दूधाधारी, रामजानकी रमन, राधा गोविंद और रघुवर किशोर सरकार के विमान आकर्षण रहे। शोभायात्रा घटिया बाजार, खटकियाना मोहल्ला सहित मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए, आरती उतारी और प्रसादी वितरित की। स्थानों पर सजावट और रोशनी की गई थी। वहीं मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 02 बजे पहूज नदी में जल विहार किया के लिये लाया गया। जहां जलविहार कराने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना ओर आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिरों की ओर रवाना हुई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। देर रात भगवान को मंदिरों में लाकर गर्भगृह में विराजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।1
- ग्वालियर में गौवंश की दुर्गति पर निगम की जनसुनवाई में उठे सवाल, रतवाई नहीं शहर में बने आइसोलेशन सेंटर! ग्वालियर। गौवंश की बदहाल स्थिति और उनके संरक्षण को लेकर नगर निगम की जनसुनवाई में गंभीर सवाल उठाए गए। जनसुनवाई में मांग रखी गई कि शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर रतवाई में आइसोलेशन सेंटर बनाने के बजाय शहर के भीतर ही उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाए। इसके लिए मेला ग्राउंड, ISBT अथवा अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि पर आइसोलेशन सेंटर बनाए जाने का सुझाव दिया गया, ताकि घायल, बीमार और बेसहारा गौवंश को समय पर उपचार और देखभाल मिल सके। सवाल यह भी है कि जब गौवंश की समस्या शहर के भीतर है, तो उनके उपचार और संरक्षण की व्यवस्था इतनी दूर क्यों?1