डोल ग्यारस पर विमान में सवार होकर निकले ठाकुर जी, जलविहार के बाद भव्य शोभायात्रा से लौटे अपने गर्भगृह में डोल ग्यारस पर्व पर नगर में आस्था और उल्लास रहा। भगवान ठाकुर जी विमान में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। मंदिरों से निकले विमानों का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। श्री चतुर्भुजराज सरकार सहित बलदाऊ, दूधाधारी, रामजानकी रमन, राधा गोविंद और रघुवर किशोर सरकार के विमान आकर्षण रहे। शोभायात्रा घटिया बाजार, खटकियाना मोहल्ला सहित मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए, आरती उतारी और प्रसादी वितरित की। स्थानों पर सजावट और रोशनी की गई थी। वहीं मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 02 बजे पहूज नदी में जल विहार किया के लिये लाया गया। जहां जलविहार कराने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना ओर आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिरों की ओर रवाना हुई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। देर रात भगवान को मंदिरों में लाकर गर्भगृह में विराजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
डोल ग्यारस पर विमान में सवार होकर निकले ठाकुर जी, जलविहार के बाद भव्य शोभायात्रा से लौटे अपने गर्भगृह में डोल ग्यारस पर्व पर नगर में आस्था और उल्लास रहा। भगवान ठाकुर जी विमान में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। मंदिरों से निकले विमानों का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। श्री चतुर्भुजराज सरकार सहित बलदाऊ, दूधाधारी, रामजानकी रमन, राधा गोविंद और रघुवर किशोर सरकार के विमान आकर्षण रहे। शोभायात्रा घटिया बाजार, खटकियाना मोहल्ला सहित मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए, आरती उतारी और प्रसादी वितरित की। स्थानों पर सजावट और रोशनी की गई थी। वहीं मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 02 बजे पहूज नदी में जल विहार किया के लिये लाया गया। जहां जलविहार कराने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना ओर आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिरों की ओर रवाना हुई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। देर रात भगवान को मंदिरों में लाकर गर्भगृह में विराजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
- डोल ग्यारस पर विमान में सवार होकर निकले ठाकुर जी, जलविहार के बाद भव्य शोभायात्रा से लौटे अपने गर्भगृह में डोल ग्यारस पर्व पर नगर में आस्था और उल्लास रहा। भगवान ठाकुर जी विमान में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। मंदिरों से निकले विमानों का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। श्री चतुर्भुजराज सरकार सहित बलदाऊ, दूधाधारी, रामजानकी रमन, राधा गोविंद और रघुवर किशोर सरकार के विमान आकर्षण रहे। शोभायात्रा घटिया बाजार, खटकियाना मोहल्ला सहित मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए, आरती उतारी और प्रसादी वितरित की। स्थानों पर सजावट और रोशनी की गई थी। वहीं मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 02 बजे पहूज नदी में जल विहार किया के लिये लाया गया। जहां जलविहार कराने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना ओर आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिरों की ओर रवाना हुई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। देर रात भगवान को मंदिरों में लाकर गर्भगृह में विराजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।1
- थाना बबीना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मथुरापुरा माता मंदिर के पास दिनांक 22-09-2026 को एक सड़क दुर्घटना की घटना घटित हुई है। इस घटना में वाहन संख्या UP14DH5301 के चालक द्वारा तेज व लापरवाह तरीके से वाहन चलाकर वहां खड़े कुछ लोगों को टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों से हुई वार्ता के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति वर्तमान में स्टेबल है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है तथा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट-1
- बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूम धाम से मनाया गया डोल ग्यारस एवं बुढ़वा मंगल एक साथ, भक्तों ने गणपति व हनुमंत लाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद.... इंदरगढ़/दतिया...... इंदरगढ़ नगर में डोल ग्यारस एवं बुढ़वा मंगल दोनों एक साथ बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूम धाम के साथ मनाए गए,सुवह से ही नगर के हनुमान मंदिरों मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा,वही गणपति पंडालों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई,हनुमान मंदिरों पर हवन पूजा,रामायण पाठ,सुंदर कांड आदि धार्मिक आयोजन होते रहे,रात्रि में हनुमान जी महाराज की महाआरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया,बही ग्वालियर रोड स्थित खेरापति सरकार मंदिर पर,छप्पन भोग, रास लीला कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया... डोल ग्यारस के पर्व पर प्रसिद्ध विहारी जी मंदिर ,राम जानकी मंदिर,बालाजी मंदिर सहित गजानन देव को साज वाज के साथ नगर भ्रमण कराया गया, सात दिन पंडालों में विराजमान गणपति बप्पा का बिधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा....1
- गणेश उत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, डॉ. संदीप सरावगी ने की आरती1
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रांट-इन-एड से जोड़ने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रांट-इन-एड से जोड़ने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को स्ववित्तपोषित संस्था (SFS) के स्थान पर शीघ्र 100 प्रतिशत स्ववित्तपोषित से ग्रांट-इन-एड (Grant and Aid) व्यवस्था से जोड़ने तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बुंदेलखंड आर्थिक रूप से पिछड़ा और अभावग्रस्त क्षेत्र है। धन की कमी के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। यदि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रांट-इन-एड की सुविधा प्रदान की जाती है तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को कम आर्थिक बोझ में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और वे रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार हो सकेंगे। मोर्चा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह द्वारा भी इस संबंध में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की संविदा पर नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया गया। मांग की गई कि शिक्षकों को उचित वेतन एवं बेहतर सेवा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर ढंग से संवार सकें। ज्ञापन में कहा गया कि बुंदेलखंड के अनेक अभिभावक महंगी फीस वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय को एडेड संस्था का दर्जा मिलने से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को स्ववित्तपोषित व्यवस्था से निकालकर एडेड नहीं किया गया तो संगठन मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के समक्ष विरोध दर्ज कराने के लिए सामूहिक अनशन एवं सार्वजनिक प्रदर्शन करेगा। मोर्चा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्टाफ की कमी और आर्थिक अभाव के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय, अनिल कश्यप, प्रदीप नाथ झा एडवोकेट, सी.डी. लिटोरिया, साहिदा बेगम, योगेंद्र मिश्रा उर्फ टाफीमैन, नरेश वर्मा, उत्कर्ष साहू, प्रभु दयाल कुशवाहा, प्रेम सेपरे, गोलू ठाकुर, ब्रजेश राय, विजय रायकवार, शंकर रायकवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- *सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे: अरविंद वशिष्ठ* सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे: अरविंद वशिष्ठ* झाँसी। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी को श्रीमान जिलाधिकारी के माध्यम से महानगर में चौतरफा सड़क पर गहरे गहरे गड्ढों को लेकर ज्ञापन दिया गया। उक्त अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर में चारों तरफ गहरे -गहरे गड्ढे हैं, ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गड्ढे न हो बड़ा गाँव गेट अंदर-बाहर उन्नाव गेट अंदर,बाहर यहाँ तक कि जो मुख्य सड़कें हैं उनमें भी गहरे गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण आए दिन वृद्ध, महिलाएं एवं बालिकाएं स्कूटी से गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं,यहां तक कि सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा गड्ढों के कारण बीचों बीच चलते हैं, जिससे जहाँ तहाँ ट्रैफिक जैम की समस्या बढ़ी हुई है, यदि गलती से ई रिक्शा गड्ढे में चला जाता है तो वह पलट जाता है जिससे बैठी हुई सवारी एवं आसपास चल रहे लोग चोटिल हो जाते हैं। यदि समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग मोदी फार्मूला अपनाएंगे जिसमें गड्ढों के चारों तरफ खड़े होकर थाली बजाएंगे और शंख बजाएंगे क्योंकि जब कोरोना चरम सीमा पर था लोग कोरोना से मर रहे थे देश में त्राहि त्राहि मची थी तब मोदी जी ने यह फार्मूला दिया था और अब भी त्राहि त्राहि का माहौल है। अब हम इसी फॉर्मूला को अपनाएंगे।यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर गड्ढे भरने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर सर्वश्री सतेंद्र पुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष) व्यापार सभा,मौहर सिंह राठौर,महीपत झा, संचय लाल, विष्णुयादव,सुमित(जिलासचिव),मनोज यादव, अनुराग , नवाजिश राइन, हैदर अली,हनीफ भाई,मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित,आशीष वाजपई,आदिलखान ,रिजवान,,समीरउलहक़,,आलोक,समीर, शाकिब अहमद, आदि उपस्थित रहे।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही सख्त कार्रवाई के क्रम में, थाना रक्सा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 21-09-2026 को इस घटना में संलिप्त 03 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग 15 किलोग्राम कॉपर केबल (तांबे का तार) एवं अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सदर / सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट-1
- हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता झांसी। हंसारी ग्वालटोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ग्वाल सकल समाज के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झांसी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों एवं कबड्डी टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, दमखम और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं समाज के लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्वाल सकल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार ₹5,100 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹3,100 निर्धारित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार यादव, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर, भारतीय जनता पार्टी के पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, विजय यादव, काशीराम माटे, भगवान सिंह चौधरी, राजकुमार, एडवोकेट अन्नू ग्वाला, वीरेंद्र सर एवं महेश यादव सहित ग्वाल सकल समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- बबीना में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण बबीना। गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर मंगलवार को बबीना में गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न स्थानों से गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें गणपति जी और छावनी बाग के राजा की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान बबीना के युवाओं की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। युवाओं ने हलवा, सरबत सहित विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किए। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही बबीना पुलिस विसर्जन यात्रा को लेकर बबीना पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी यात्रा मार्ग पर तैनात रहे और भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते समय श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। झांकियों, श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रसाद वितरण के चलते पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।1