हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता झांसी। हंसारी ग्वालटोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ग्वाल सकल समाज के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झांसी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों एवं कबड्डी टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, दमखम और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं समाज के लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्वाल सकल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार ₹5,100 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹3,100 निर्धारित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार यादव, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर, भारतीय जनता पार्टी के पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, विजय यादव, काशीराम माटे, भगवान सिंह चौधरी, राजकुमार, एडवोकेट अन्नू ग्वाला, वीरेंद्र सर एवं महेश यादव सहित ग्वाल सकल समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता झांसी। हंसारी ग्वालटोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ग्वाल सकल समाज के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झांसी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों एवं कबड्डी टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, दमखम और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं समाज के लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्वाल सकल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार ₹5,100 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹3,100 निर्धारित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार यादव, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर, भारतीय जनता पार्टी के पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, विजय यादव, काशीराम माटे, भगवान सिंह चौधरी, राजकुमार, एडवोकेट अन्नू ग्वाला, वीरेंद्र सर एवं महेश यादव सहित ग्वाल सकल समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
- घर, ऑफिस, दुकान और शोरूम को आधुनिक लुक देने के लिए एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं इंटीरियर व डेकोरेशन के विकल्प घर, ऑफिस, दुकान और शोरूम को आधुनिक लुक देने के लिए एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं इंटीरियर व डेकोरेशन के विकल्प झांसी। झोकन बाग रोड स्थित स्काई टावर के सामने एआई इंटीरियर एंड होम डेकोरेशन का नया शोरूम इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शोरूम में घर, ऑफिस, दुकान, शोरूम एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आधुनिक एवं आकर्षक लुक देने के लिए इंटीरियर और होम डेकोरेशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। शोरूम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि परम शर्मा, संजय पटवारी एवं संतोष साहू सहित व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अप्पू राजा, शाहनवाज खान, जावेद भाई फर्नीचर सहित अन्य लोगों ने भी शोरूम पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं एवं उत्पादों की जानकारी ली। प्रतिष्ठान के संचालक अनिल पाठक ने बताया कि शोरूम में पीवीसी पैनल, वॉलपेपर, आर्टिफिशियल गार्डन, मार्बल शीट, डेकोरेटिव पैनल सहित इंटीरियर से जुड़ी अनेक सामग्री उपलब्ध है। वहीं संचालक रौनक ने बताया कि ग्राहकों के लिए स्काई सीलिंग के आधुनिक डिजाइन एवं बेहतर फिनिशिंग के विभिन्न विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संचालक फिरोज खान ने बताया कि ग्राहकों को घर से लेकर ऑफिस एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक इंटीरियर की विभिन्न सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन एवं फिनिशिंग के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। घर से ऑफिस तक इंटीरियर की सुविधा एआई इंटीरियर एंड होम डेकोरेशन में वॉल डेकोरेशन, पीवीसी पैनल, वॉलपेपर, मार्बल शीट, स्काई सीलिंग, आर्टिफिशियल ग्रीनरी एवं गार्डन सहित इंटीरियर और डेकोरेशन से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। संचालकों के अनुसार ग्राहकों को होलसेल रेट पर कार्य उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बदलती पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शोरूम में आकर्षक डिजाइन एवं डेकोरेशन के विभिन्न विकल्प प्रदर्शित किए गए हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज: हतलई तालाब में गणेश विसर्जन करने गए लोगों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे ब्रेकिंग न्यूज: हतलई तालाब में गणेश विसर्जन करने गए लोगों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे दतिया। हतलई स्थित तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे लोगों पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गणेश विसर्जन करने पहुंचे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार पठारी गांव से कुछ लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए हतलई तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फायरिंग करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फायरिंग के कारण और घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- जनसुनवाई में आए आवेदकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सुना गया।* जिला दतिया में आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में मंगलवार दिनांक 22.09.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, SDOP दतिया आकांक्षा जैन, SDOP बड़ौनी विनायक शुक्ला सहित थाना प्रभारी सिविल लाइन, कोतवाली, बड़ौनी, गोराघाट, जिगना सहित अन्य थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः जमीनी विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद तथा साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी से संबंधित कुल 40 प्रकरण शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण हेतु संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।1
- सेवा संकल्प अभियान में भाण्डेर स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साह से रक्तदान कर सेवा भावना दिखाई दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाण्डेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। बीएमओ डॉ. जयंत यादव के निर्देशन में शिविर में स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। नगर पालिका अधिकारी राधेरमन यादव ने रक्तदान कर सहभागिता निभाई। चिकित्सक डॉ. आर.एस. परिहार और डॉ. जितेन्द्र वर्मा सहयोग रहा। शिविर में 10 से 15 यूनिट रक्त संग्रहित होने की जानकारी दी गई। जिला ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. कल्पित अग्रवाल मौजूद रहे और रक्तदाताओं की जांच रक्त संग्रह किया। एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।1
- सनसनीखेज खुलासा: सोशल मीडिया के 'प्रेमजाल' से लेकर 5-स्टार होटल का कमरा... और फिर शुरू हुआ खौफनाक ब्लैकमेलिंग का खेल! सनसनीखेज खुलासा: सोशल मीडिया के 'प्रेमजाल' से लेकर 5-स्टार होटल का कमरा... और फिर शुरू हुआ खौफनाक ब्लैकमेलिंग का खेल! जबलपुर पुलिस ने एक ऐसी शातिर "मोहतरमा" का पर्दाफाश किया है, जो लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर पहले आलीशान होटलों में बुलाती थी और फिर शुरू होता था असली ड्रामा—ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! लेकिन इस बार शातिर हसीना का दांव उल्टा पड़ गया और जबलपुर पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। क्या है पूरा मामला? फंसता था नया शिकार: यह मोहतरमा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भोले-भाले युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। फाइव स्टार का 'ट्रैप': बातचीत गहरी होने के बाद वह युवकों को मिलने के लिए शहर के नामी होटलों में बुलाती थी। वसूली का टॉर्चर: होटल में मुलाकात के बाद शुरू होता था असली षड्यंत्र। वीडियो या तस्वीरें बनाकर या झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर भारी-भरकम रकम वसूली जाती थी। ऐसे बिछाया गया पुलिस का जाल एक पीड़ित युवक ने हिम्मत जुटाई और सीधे जबलपुर पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक स्पेशल प्लान तैयार किया गया। आज गोपाल बाग स्थित 'कदम ट्री' होटल में जैसे ही मोहतरमा पीड़ित से फिरौती की रकम लेने पहुंची, सादे कपड़ों में पहले से तैनात पुलिस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। मौके पर ही पुलिस ने उसे उसकी करतूत का कड़ा सबक सिखाया। जबलपुर पुलिस की सख्त चेतावनी "डरिए मत, बेझिझक सामने आइए!" जबलपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि आपके साथ भी सोशल मीडिया या ऐसे किसी 'हनीट्रैप' के जरिए ब्लैकमेलिंग हो रही है, तो घबराएं बिल्कुल नहीं। तुरंत पुलिस से संपर्क करें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और आरोपियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब इस शातिर मोहतरमा को गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। क्या आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ कभी सोशल मीडिया पर इस तरह की कोई संदिग्ध घटना हुई है? सतर्क रहें और दूसरों को भी इस खुलासे को शेयर कर सावधान करें!1
- भांडेर सीएचसी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत भाण्डेर सीएचसी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, सीएमओ यादव सहित 11 लोगों ने किया रक्तदान भाण्डेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दतिया कलेक्टर के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाण्डेर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. कल्पित अग्रवाल, ब्लड बैंक ऑफिसर दतिया की टीम द्वारा आयोजित किया गया था। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में सीबीएमओ भाण्डेर डॉ. जयंत प्रताप सिंह यादव, डॉ. आर.एस. परिहार, लैब प्रभारी दिनेश यादव, राकेश गुप्ता एवं सौरभ सेंगर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. जयंत प्रताप सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। वही रक्तदान शिविर की सूचना मिलते ही भांडेर नगर परिषद सीएमओ राधे रमण ने भी रक्तदान किया और कहा सभी लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।।1
- ग्राम घिसौली में आयोजित भागवत कथा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बड़े भैया आदरणीय वीरेंद्र सिंह जूदेव घिसौली संबोधित करते हुए,,1
- थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने अवैध हथियार सहित युवक को किया गिरफ्तार* जिला दतिया घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 14.09.26 को फरियादी पंकज उर्फ विनय पुत्र मंगल कुशवाह उम्र 16 साल निवासी ईदगाह मोहल्ला दतिया ने रिपोर्ट किया की विवेक कुशवाह निवासी हरदौल मोहल्ला दतिया अपने साथी शादिक खान निवासी ईदगाह मोहल्ला , शिवम कुशवाह निवासी हरदौल मोहल्ला दतिया , कृष्णा ठाकुर निवासी गोङा मोहल्ला दतिया के साथ मिल कर गालीया दी व कट्टे से गोली मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप क्र 592/26 धारा 296(बी),110,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । *पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियानो की घरपकड मे सभी आरोपीगणो के घरो व संबावित स्थानो मे दंविश दी गयी । दबिंश के दौरान आरोपी विवेक कुशवाह निवासी हरदौल मोहल्ला दतिया को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की व घटना मे प्रयुक्त एक 315 वोर का कट्टा ,315 वोर का जिन्दा राउन्ट व 315 वोर का खाली खोका बरामद किया गया, बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी0 दिनेश सिंह राजपूत थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया , प्रआर 640 ब्रजराज तोमर , आर 765 आनंद तोमर , आर 626 जशवंतआर 816 राकेश महौर, आर 844 छोटे आदिवासी ,आर 822 धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही ।1
- नवीन तहसील कार्यालय में।हुई जनसुनवाई, सीमांकन, सड़क, जलभराव और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर तहसीलदार व सीईओ ने दिए निराकरण के निर्देश1