घर, ऑफिस, दुकान और शोरूम को आधुनिक लुक देने के लिए एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं इंटीरियर व डेकोरेशन के विकल्प घर, ऑफिस, दुकान और शोरूम को आधुनिक लुक देने के लिए एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं इंटीरियर व डेकोरेशन के विकल्प झांसी। झोकन बाग रोड स्थित स्काई टावर के सामने एआई इंटीरियर एंड होम डेकोरेशन का नया शोरूम इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शोरूम में घर, ऑफिस, दुकान, शोरूम एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आधुनिक एवं आकर्षक लुक देने के लिए इंटीरियर और होम डेकोरेशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। शोरूम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि परम शर्मा, संजय पटवारी एवं संतोष साहू सहित व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अप्पू राजा, शाहनवाज खान, जावेद भाई फर्नीचर सहित अन्य लोगों ने भी शोरूम पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं एवं उत्पादों की जानकारी ली। प्रतिष्ठान के संचालक अनिल पाठक ने बताया कि शोरूम में पीवीसी पैनल, वॉलपेपर, आर्टिफिशियल गार्डन, मार्बल शीट, डेकोरेटिव पैनल सहित इंटीरियर से जुड़ी अनेक सामग्री उपलब्ध है। वहीं संचालक रौनक ने बताया कि ग्राहकों के लिए स्काई सीलिंग के आधुनिक डिजाइन एवं बेहतर फिनिशिंग के विभिन्न विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संचालक फिरोज खान ने बताया कि ग्राहकों को घर से लेकर ऑफिस एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक इंटीरियर की विभिन्न सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन एवं फिनिशिंग के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। घर से ऑफिस तक इंटीरियर की सुविधा एआई इंटीरियर एंड होम डेकोरेशन में वॉल डेकोरेशन, पीवीसी पैनल, वॉलपेपर, मार्बल शीट, स्काई सीलिंग, आर्टिफिशियल ग्रीनरी एवं गार्डन सहित इंटीरियर और डेकोरेशन से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। संचालकों के अनुसार ग्राहकों को होलसेल रेट पर कार्य उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बदलती पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शोरूम में आकर्षक डिजाइन एवं डेकोरेशन के विभिन्न विकल्प प्रदर्शित किए गए हैं।

- हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हंसारी ग्वालटोली में ग्वाल सकल समाज ने आयोजित की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता झांसी। हंसारी ग्वालटोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ग्वाल सकल समाज के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झांसी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों एवं कबड्डी टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, दमखम और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं समाज के लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्वाल सकल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार ₹5,100 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹3,100 निर्धारित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार यादव, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर, भारतीय जनता पार्टी के पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, विजय यादव, काशीराम माटे, भगवान सिंह चौधरी, राजकुमार, एडवोकेट अन्नू ग्वाला, वीरेंद्र सर एवं महेश यादव सहित ग्वाल सकल समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- बबीना में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण बबीना। गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर मंगलवार को बबीना में गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न स्थानों से गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें गणपति जी और छावनी बाग के राजा की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान बबीना के युवाओं की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। युवाओं ने हलवा, सरबत सहित विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किए। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही बबीना पुलिस विसर्जन यात्रा को लेकर बबीना पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी यात्रा मार्ग पर तैनात रहे और भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते समय श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। झांकियों, श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रसाद वितरण के चलते पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।1
- पर्युषण पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम1
- गुरसराय में युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिजनों ने लगाया 6 लोगों पर गम्भीर आरोप,, 5 गिरफ्तार, 1 फरार.1
- सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे: अरविंद वशिष्ठ झाँसी। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी को श्रीमान जिलाधिकारी के माध्यम से महानगर में चौतरफा सड़क पर गहरे गहरे गड्ढों को लेकर ज्ञापन दिया गया। उक्त अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर में चारों तरफ गहरे -गहरे गड्ढे हैं, ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गड्ढे न हो बड़ा गाँव गेट अंदर-बाहर उन्नाव गेट अंदर,बाहर यहाँ तक कि जो मुख्य सड़कें हैं उनमें भी गहरे गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण आए दिन वृद्ध, महिलाएं एवं बालिकाएं स्कूटी से गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं,यहां तक कि सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा गड्ढों के कारण बीचों बीच चलते हैं, जिससे जहाँ तहाँ ट्रैफिक जैम की समस्या बढ़ी हुई है, यदि गलती से ई रिक्शा गड्ढे में चला जाता है तो वह पलट जाता है जिससे बैठी हुई सवारी एवं आसपास चल रहे लोग चोटिल हो जाते हैं। यदि समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग मोदी फार्मूला अपनाएंगे जिसमें गड्ढों के चारों तरफ खड़े होकर थाली बजाएंगे और शंख बजाएंगे क्योंकि जब कोरोना चरम सीमा पर था लोग कोरोना से मर रहे थे देश में त्राहि त्राहि मची थी तब मोदी जी ने यह फार्मूला दिया था और अब भी त्राहि त्राहि का माहौल है। अब हम इसी फॉर्मूला को अपनाएंगे।यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर गड्ढे भरने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर सर्वश्री सतेंद्र पुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष) व्यापार सभा,मौहर सिंह राठौर,महीपत झा, संचय लाल, विष्णुयादव,सुमित(जिलासचिव),मनोज यादव, अनुराग , नवाजिश राइन, हैदर अली,हनीफ राईन ,मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित,आशीषवाजपई,आदिलखान ,रिजवान,,समीरउलहक़,,आलोक,समीर,शाकिब अहमद, आदि उपस्थित रहे।3
- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताअरविंद वशिष्ठ ने जिलाअधिकारी को संबोधित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया1
- झाँसी ब्रेकिंग : झाँसी देर रात झाँसी जेल वापिस लौटा अतीक के बेटा अली। इलाहाबाद हाइकोर्ट में थे आज अली के बयान। पत्रकरो के सवाल पर बोला झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अली अहमद को ले जाया गया प्रयागराज । पत्रकारों के सवाल पर अली अहमद बोला लंबा सफर था कुछ नहीं कहना चाहते।2
- जालौन के उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग विद्यार्थी और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,युवक मारपीट करते नजर आए1