बहराइच एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुपईडीहा पुलिस को मिली सफलता बहराइच। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के दौरान दशहरा बाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शकीला बीबी पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा के कब्जे से 116 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की थी। इस मामले में थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी, निवासी स्टेशन रोड, रुपईडीहा, उम्र करीब 35 वर्ष, को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामदूत कलाथ स्टोर के पास स्टेशन रोड, कस्बा रुपईडीहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तीन मुकदमों के साथ वर्तमान एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भीम सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक नरेन्द्र गुप्ता, आरक्षी विपिन गौड़ और आरक्षी गणेश पाण्डेय शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा गया।
बहराइच एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुपईडीहा पुलिस को मिली सफलता बहराइच। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के दौरान दशहरा बाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शकीला बीबी पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा के कब्जे से 116 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की थी। इस मामले में थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार
सोनी, निवासी स्टेशन रोड, रुपईडीहा, उम्र करीब 35 वर्ष, को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामदूत कलाथ स्टोर के पास स्टेशन रोड, कस्बा रुपईडीहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तीन मुकदमों के साथ वर्तमान एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भीम सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक नरेन्द्र गुप्ता, आरक्षी विपिन गौड़ और आरक्षी गणेश पाण्डेय शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा गया।
- NDPS केस में राम जी सोनी गिरफ्तार, 3 पुराने मुकदमों का भी खुलासा” HV TV BREAKING NEWS | बहराइच महिला तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, पत्रकार राम जी सोनी गिरफ्तार बहराइच। रुपईडीहा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी, निवासी स्टेशन रोड रुपईडीहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी के बाद सामने आए सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राम जी सोनी को रामदूत क्लाथ स्टोर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 के दो मामलों में धारा 418, 424, 426 IPC तथा 386, 506 IPC, जबकि वर्ष 2022 के एक मामले में धारा 323, 504, 506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है। वहीं, वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। HV TV NEWS — खबर वही जो हो सही #HVTVNews #BahraichNews #RupaidihaNews #BahraichPolice #UPNews #BreakingNews #CrimeNews1
- जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीज को आंख1
- भाजपा के पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह ने नवाबगंज चौगड़वा पंचायत भवन में चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्या दिया निस्तारण का आश्वासन । भाजपा के पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह ने नवाबगंज चौगड़वा पंचायत भवन में चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्या दिया निस्तारण का आश्वासन । रविवार शाम को भाजपा के पूर्व विधायक अरुण सिंह ने ग्राम पंचायत चौगड़वा नवाबगंज के पंचायत भवन में जन संवाद की चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं इस दौरान रविंद्र कुमार ने खस्ताहाल सड़कों की समस्या बताई उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र अंतर्गत नूरी चौराहा से होलिया तक आठ किलोमीटर लंबी मार्ग नवाबगंज थाना मुख्यालय से सनमन गांव तक तीन किलोमीटर लंबी मार्ग नवाबगंज से दशरथ पुरवा तक चार किलोमीटर लंबी मार्ग, नवाबगंज से भटपुरवा तक चार किलोमीटर लंबी मार्ग की मरम्मत की मांग की संतोष जयसवाल ने बीएसएनएल टावर व जियो टावर में नेटवर्क की समस्या बताई किसान अजीत सिंह ने बताया कि धान व गेहूं क्रय केंद्र नवाबगंज क्षेत्र में 20 किलोमीटर के दायरे में नहीं है ।उन्होंने कहा कि बाबागंज व नानपारा किसानों को अपनी उपज को बेचना पड़ रहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक और विजय सिंह ने जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्होंने हर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान बेचेलाल जायसवाल ,हर्षित सिंह, बलवंत सिंह विजय कुमार सिंह,संतोष जायसवाल, जुनैद कुरैशी,आदि मौजूद रहे ।1
- गुरुग्राम में Spa मे , पति-पत्नी के विवाद का दावा वीडियो वायरल गुरुग्राम सेक्टर-90 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, Spa में पत्नी को देखने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पोस्ट में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से भी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति के खिलाफ निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। मामले की वास्तविक सच्चाई आधिकारिक जांच या संबंधित पक्षों की पुष्टि के बाद ही साफ हो पाएगी।1
- वर्दी के आगे मजबूर था गरीब बाबा… 20 रुपये की पानी की बोतल भी बन गई उसकी मजबूरी! एक गरीब वृद्ध बाबा सड़क किनारे पानी की बोतलें बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे। तभी दो पुलिस वाले वहां आए और 20-20 रुपये की 5 बोतलें लेकर चले गए… लेकिन पैसे नहीं दिए। बाबा बस उन्हें देखते रह गए। कुछ बोल भी नहीं पाए। शायद उन्हें डर था कि अगर आवाज उठाई, तो कल से उन्हें वहां दुकान तक नहीं लगाने दिया जाएगा। सोचिए… जिस इंसान के लिए 100 रुपये भी बहुत मायने रखते हैं, उसके साथ ऐसा व्यवहार कितना दर्दनाक होगा। गलती सिर्फ 100 रुपये की नहीं है… गलती उस सोच की है, जहां कमजोर की मजबूरी का फायदा उठाया जाता है। आज इंसान की जेब ही नहीं, इंसानियत भी खाली होती जा रही है।1
- विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र बहराइच 13 सितम्बर। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का नवागंतुक जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभाग अपने अपने हिस्से की आहूति डालकर भरथापुर ग्राम के विस्थापित परिवारों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट ग्राम का निर्माण करने में निरन्तर अग्रसर हैं। भरतपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विस्थापित परिवारों के लिए निर्मित होने वाले 136 आवासों के सापेक्ष 30 आवासों की छत पड़ गई है। डीएम को जानकारी दी गई कि विस्थापित परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु भूमि चिन्हित कर ली गई तथा निर्माण कार्य के लिए टेण्डर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि मा. मुख्यमंत्री जी मंशानुरूप सभी कार्यों को निर्धारित मानक एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाय। निरीक्षण के दौरान विद्युत, लोक निर्माण व अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा भी स्मार्ट ग्राम में सुविधाओं के विकास कार्य प्रगति पर है। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश ग्राम की महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने का प्रयास किया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रभान सिंह, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।4
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 306505.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 306505.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 125721, सरयू बैराज से 5954 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.87 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है।1
- जनपद,बहराइच: रायबोझा में सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप, तहसील प्रशासन ने जांच के लिए गठित की टीम रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1