Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीज को आंख
Raju,U,
जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीज को आंख
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दरोगा सौरभ पांडेय पर पीटने का युवक नें लगाया आरोप प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियों पर आई जी आर एस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है। दरोगा सौरभ पांडेय पर पीटने का युवक नें लगाया आरोप प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियों पर आई जी आर एस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है। गिरधरपुर निवासी माधुरी ने बताया कि उसके पति ने घर के पास नाली सफाई न होने की शिकायत की थी जिस पर प्रधान प्रतिनिधि ने फर्जी रिपोर्ट लगा दिया और उसके पति के घर पर न होने पर प्रतिनिधि गरीबे अपने सहयोगियों क़े संग पहुच कर जाति सूचक शब्द कहने के साथ मारने पीटने लगें पीड़िता ने बताया 25 अगस्त को उसने पेट का ऑपरेशन कराया था। वही महिला के पति ने मेहिलाल ने क्षेत्रीय उपनिरीक्षक सौरभ पांडे व सिपाहियों पर प्रतिनिधि के दबाव पर एक पक्षीय कार्यवाही कर पीटने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित मेहीलाल ने बताया कि फर्जी रिपोर्ट पर दोनों पक्षो में कहासुनी हुई थी। जिस पर पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए पिटाई कर शांतिभंग का चालान कर दिया ।थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।1
- बहराइच कजरी तीज पर मटेरा बाजार में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद मटेरा बाजार/बहराइच। कजरी तीज के पावन पर्व के अवसर पर मटेरा बाजार में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का फूल-माला से स्वागत एवं वंदन किया। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई। कजरी तीज के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पांडवकालीन प्राचीन बाबा श्री सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर पहुंचते हैं। इसी क्रम में मटेरा बाजार में आयोजित सेवा शिविर में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं निशुल्क दवा वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी प्रदान की गई। सेवा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में आलोक जिंदल जिला मंत्री भाजपा, अंबरीष मित्तल युवा नेता, अवधेश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।4
- नवागत डी एम राजेश कुमार पांडे भरतपुर कालोनी पहुंचकर विस्थापितों हुए रूबरू.. निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश. उत्तर प्रदेश, बहराइच- शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने रविवार को मिहीपुरवा क्षेत्र में पहुंच कर सेमरहना गांव में मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट भरतपुर कॉलोनी का निरीक्षण किया। डीएम ने कॉलोनी में रह रहे विस्थापित लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आवास, सड़क, नाली, बिजली, पार्क और स्वास्थ्य केंद्र समेत मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भरतपुर में मौजूद मीडिया से बात करते हुए डीएम ने बताया कि जनपद का यह पहला निरीक्षण है बाढ़ प्रभावित विस्थापितों के लिए बनाई जा रही कॉलोनी का निरीक्षण किया है जल्दी इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा कुछ छोटी छोटी कमियां आ रही है जिसे जल्द दूर किया जाएगा तथा प्रोजेक्ट जल्दी तैयार होगा। भरतपुर कॉलोनी का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी पूरी टीम के साथ बृहद गौशाला सेमरहना में पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण किया तथा गौवंशों को गुड़, चना ,फल खिलाकर गौ पूजन कर निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को गौशाला में साफ सफाई चारा, भूसा एवं दवाई की व्यवस्था सुचार रूप से मौजूद रखने तथा गौशाला से प्राप्त गोबर से मशीन के द्वारा समूह के माध्यम से उप्पल बनाकर आय का स्रोत बनाने का भी सुझाव दिया है तथा भरतपुर की महिलाओं को उसमें रोजगार व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। जिसका ब्रांड भरतपुर के लोगो से होगा। तथा सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखना बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जनरेटर चालू रखना तथा गोबर गैस संयंत्र के साथ लगे जनरेटर को भी क्रियाशील रखना का निर्देश दिया है डीएम ने कहा कि निराश्रित को गौवंशों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए गोवंशों को मानक के अनुसार सुविधा मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष अभियंता प्रदीप कुमार बिजली विभाग के अधिकारी उपजिला अधिकारी मिहीपुरवा मोनालिसा जौहरी साहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे l2
- गौ हत्या पर नहीं लग रहा लगामदरगाह चौकी अंतर्गतअनारकली पर गौ हत्याकरके मांस भेज कर गौ हत्यारे हो रहे हैं मालामाल और चौकी की पुलिसकमा रही लाखों रुपए महीनाकार्यवाही की मांग माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है जनपद बहराइच में बड़े पैमाने परक्या गर्भवती की घटनाएं होती हैं पुलिस कार्रवाई भी करती है फिर भी गांव खुशी करने वाले पुलिस की ही मिली भगत सेगांव खुशी करते रहते हैं दरगाह थाना अंतर्गतदरगाह शरीफ चौकी एक बनी हुई है जिस पर चौकी की पुलिसबड़े-बढ़िया ढंग से गौहत्या कराकररोमांस बिक्री करवा रही हैतो हत्या करने वाले तीन लोग हैं समीम हाजी आकाक जो नूरुद्दीन चक के रहने वाले हैं इन तीनों के नामसरकारी इंपोर्टेड मांस बेचने का लाइसेंस हैइस लाइसेंस का फायदा उठाकर गौ कशी अनारकली पर करवा करगौ मांस बिक्रीहेतु ऑटो रिक्शा पर भिजवाकर प्रदेश 7:00 बजेहर दुकान पर गोम्स दरगाह में भिजवा कर बड़े पैमाने परलाखों रुपए महीने पुलिस को देकर इस संयोग ढंग से कार्य करते हैं उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो और चौकी दरगाह शरीफ के समस्त पुलिस वालों के विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत किया जाएकी मांग की जाती है4
- विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण बहराइच । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का नवागंतुक जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभाग अपने अपने हिस्से की आहूति डालकर भरथापुर ग्राम के विस्थापित परिवारों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट ग्राम का निर्माण करने में निरन्तर अग्रसर हैं।1
- आगामी कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत नवागंतुक जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर पयागपुर एवं सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) का किया गया स्थलीय ब्रेकिंग न्यूज़। आगामी कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत नवागंतुक जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर पयागपुर एवं सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) का किया गया स्थलीय निरीक्षण व दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश. रिपोर्टर नौशाद खान वारसी।1
- उत्तराखंड पिथौरागढ़ का मानसून बहुत सपा है जगह-जगह रोड ब्लॉक है, रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- बाबागंज रेलवे अंडरपास की समस्या को लेकर किसान परिषद ने रेल मंत्री को भेजा मांगपत्र बाबागंज/बहराइच। भारतीय किसान परिषद बहराइच ने बाबागंज क्षेत्र में रेलवे अंडरपास की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर रेल मंत्री एवं प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजा है। मांगपत्र में भारत-नेपाल सीमावर्ती रेलवे स्टेशन रुपईडीहा, नेपालगंज रोड व बाबागंज के बीच रेलवे विभाग द्वारा निर्मित अंडरपास के स्थान पर समपार फाटक बनाए जाने की मांग की गई है। किसान परिषद का कहना है कि अंडरपास में जलभराव और सीमित ऊंचाई के कारण ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं व बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। परिषद ने बताया कि बाबागंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है और इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को दूर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। परिषद ने समस्या के शीघ्र समाधान और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- बहराइच एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुपईडीहा पुलिस को मिली सफलता बहराइच। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के दौरान दशहरा बाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शकीला बीबी पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा के कब्जे से 116 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की थी। इस मामले में थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी, निवासी स्टेशन रोड, रुपईडीहा, उम्र करीब 35 वर्ष, को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामदूत कलाथ स्टोर के पास स्टेशन रोड, कस्बा रुपईडीहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तीन मुकदमों के साथ वर्तमान एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भीम सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक नरेन्द्र गुप्ता, आरक्षी विपिन गौड़ और आरक्षी गणेश पाण्डेय शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा गया।2