आभार एवं स्वागत कार्यक्रम | पतला, गाजियाबाद पतला, गाजियाबाद | 25 सितंबर 2026 राष्ट्रीय लोकदल जनपद गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष श्री रामपाल चौधरी जी की अध्यक्षता में पतला स्थित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह स्मारक जनता इंटर कॉलेज में आभार एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री विजेन्द्र सिंह सोनी जी को इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य बनाए जाने पर उनका स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति से आग्रह किया गया कि सभी सदस्य एकजुट होकर प्रधानाचार्य जी का सहयोग करें, ताकि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करे और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो। इसके पश्चात जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम “चौधरी अजित सिंह जनता पीजी कॉलेज” किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह जी के प्रयासों से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही भावनाओं को सम्मान मिला है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज के नामकरण को स्वीकृति दिए जाने से क्षेत्रवासियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। इस निर्णय के लिए एनडीए सरकार के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। चौधरी अजित सिंह जी का नाम शिक्षा के इस प्रमुख संस्थान से जुड़ना उनके विचारों, किसान-मजदूरों के हितों तथा शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह जी, कॉलेज के प्राचार्य अतुल कुमार गोयल जी, नगर पंचायत पतला के अध्यक्ष पति देवेंद्र कुमार जी, पूर्व अध्यक्ष सुबोध कुमार जी, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक चौधरी सतपाल सिंह जी, अशोक कुमार जी, रालोद पतला नगर अध्यक्ष मनीष जांगड़ा जी, मोनू पुत्र बलवीर, राजेंद्र चिकारा जी, कृष्ण पाल चिकारा जी, मनोज त्यागी जी, नगर अध्यक्ष, सीताराम सैन जी, नगर महासचिव, प्रवीण राणा जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं साथी उपस्थित रहे। यह निर्णय केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि महापुरुषों के सम्मान, उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और क्षेत्र की शैक्षिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जय रालोद जय जयंत चौधरी चौधरी अजित सिंह अमर रहें किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद

- कंकरखेड़ा में आरक्षी पर युवती के गंभीर आरोप, पुलिस जांच से मचा हड़कंप! मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जहां एक युवती ने एक आरक्षी पर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर कंकरखेड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संबंधित पक्षों से पूछताछ के साथ उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्राधिकारी दौराला श्री शिव ठाकुर ने जानकारी दी है। आइए सुनते हैं, उन्होंने पूरे प्रकरण पर क्या कहा।1
- लालकुर्ती क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो युवक गिरफ्तार मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। युवती की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मेरठ ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- थाना लालकुर्ती क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों द्वारा युवती के साथ छेडछाड करने के प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने व दोनों युवकों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ की बाईट1
- MP:हत्या के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*1
- ब्रेकिंग/चंदौली.... - हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक... - करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर चल रहा है ट्रांसपोर्टर... - महाकाय ट्रक को देखने सड़क किनारे उमड़ रही लोगों की भीड़... - सोशल मीडिया पर वीडियो/ रील जमकर वायरल... - बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल... - ओडिशा से झारखंड-बिहार होते हुए यूपी की सीमा तक पहुंचा महाकाय ट्रक... - मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरते हुए यूपी - बिहार बार्डर पहुंचा महाकाय ट्रांसपोर्टर... - विशाल ट्रक के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी अलर्ट... - रास्ते के अवरोध और गैंट्री बोर्ड हटाने की कवायद जारी.... - बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा विशाल वेसल, होगा बायो प्लास्टिक का उत्पादन....4
- मेरठ में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, भारी विस्फोटक बरामद—एक गिरफ्तार! मेरठ में पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार! लिसाड़ी गेट में एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 40 वर्षीय कय्यूम अली को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, अवैध फ्यूज, पटाखों के खोखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- मेरठ डकैतों से पुलिस की मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली कुल तीन बदमाश गिरफ्तार देखिए पूरी खबर का वीडियो LATEST ENCOUNTER NEWS: डकैतों पर मेरठ पुलिस का प्रचंड प्रहार:मेरठ डकैतों से लोहियानगर पुलिस टीम की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली:कुल 3 बदमाश गिरफ्तार: देखिए खबर आधिकारिक पुष्टि के साथ CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट #meerutpolice1
- गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला वन निगम के डीएलएम का शव रेणुकूट (सोनभद्र)। वन निगम के डीएलएम सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को उनका शव रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह मिर्जापुर और सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह निजी कार्य से रेणुकूट आए थे और हिंडालको गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ समेत वन विभाग और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस के बाहर भी वन विभाग और वन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। डीएलएम की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चर्चा बनी हुई है।4