logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालकुर्ती क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो युवक गिरफ्तार मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। युवती की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मेरठ ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

3 hrs ago
user_Salmani Live Tv
Salmani Live Tv
मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लालकुर्ती क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो युवक गिरफ्तार मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। युवती की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मेरठ ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीजे की तेज आवाज से महिला की मौत -परिजनों का आरोप, थाना सरधना का मामला मेरठ के सरधना में शुक्रवार रात एक महिला की डीजे की तेज आवाज से महिला मौत हो गई। मृतका के परिवार का आरोप है कि पास में बज रहे गणेश चतुर्थी के अवसर पर डीजे की तेज ध्वनि उसकी मौत की वजह बनी। महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। सरधना क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी असलम की पत्नी यासमीन का शुक्रवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। बच्चा सुरक्षित है। परिवार के मुताबिक डीजे की तेज आवाज से यासमीन का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ा और तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि तेज ध्वनि का असर उसके दिमाग पर पड़ा, जिससे उसकी हालत लगातार खराब होती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने महिला की मौत और तेज ध्वनि के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं की है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों में डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित नियमों के भीतर रखी जाए। उन्होंने मानक से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की अपील की है। बाइट--अरशद,परिजन
    1
    डीजे की तेज आवाज से महिला की मौत -परिजनों का आरोप, थाना सरधना का मामला 
मेरठ के सरधना में शुक्रवार रात एक महिला की डीजे की तेज आवाज से महिला मौत हो गई। मृतका के परिवार का आरोप है कि पास में बज रहे गणेश चतुर्थी के अवसर पर डीजे की तेज ध्वनि उसकी मौत की वजह बनी। महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था।
सरधना क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी असलम की पत्नी यासमीन का शुक्रवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। बच्चा सुरक्षित है। परिवार के मुताबिक डीजे की तेज आवाज से यासमीन का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ा और तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि तेज ध्वनि का असर उसके दिमाग पर पड़ा, जिससे उसकी हालत लगातार खराब होती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने महिला की मौत और तेज ध्वनि के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं की है।
परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों में डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित नियमों के भीतर रखी जाए। उन्होंने मानक से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की अपील की है।
बाइट--अरशद,परिजन
    user_Javed choudhary
    Javed choudhary
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • लालकुर्ती क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो युवक गिरफ्तार मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। युवती की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मेरठ ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    लालकुर्ती क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला, दो युवक गिरफ्तार
मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लालकुर्ती पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। युवती की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी सिटी मेरठ ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Salmani Live Tv
    Salmani Live Tv
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना लालकुर्ती क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों द्वारा युवती के साथ छेडछाड करने के प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने व दोनों युवकों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ की बाईट
    1
    थाना लालकुर्ती क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों द्वारा युवती के साथ छेडछाड करने के प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने व दोनों युवकों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ की बाईट
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • MP:हत्या के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
    1
    MP:हत्या के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को  पुलिस ने किया गिरफ्तार*
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग/चंदौली.... - हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक... - करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर चल रहा है ट्रांसपोर्टर... - महाकाय ट्रक को देखने सड़क किनारे उमड़ रही लोगों की भीड़... - सोशल मीडिया पर वीडियो/ रील जमकर वायरल... - बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल... - ओडिशा से झारखंड-बिहार होते हुए यूपी की सीमा तक पहुंचा महाकाय ट्रक... - मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरते हुए यूपी - बिहार बार्डर पहुंचा महाकाय ट्रांसपोर्टर... - विशाल ट्रक के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी अलर्ट... - रास्ते के अवरोध और गैंट्री बोर्ड हटाने की कवायद जारी.... - बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा विशाल वेसल, होगा बायो प्लास्टिक का उत्पादन....
    4
    ब्रेकिंग/चंदौली....

- हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक...
- करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर चल रहा है ट्रांसपोर्टर...
- महाकाय ट्रक को देखने सड़क किनारे उमड़ रही लोगों की भीड़...
- सोशल मीडिया पर वीडियो/ रील जमकर वायरल...
- बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल...
- ओडिशा से झारखंड-बिहार होते हुए यूपी की सीमा तक पहुंचा महाकाय ट्रक...
- मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरते हुए यूपी - बिहार बार्डर पहुंचा महाकाय ट्रांसपोर्टर...
- विशाल ट्रक के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई भी अलर्ट...
- रास्ते के अवरोध और गैंट्री बोर्ड हटाने की कवायद जारी....
- बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा विशाल वेसल, होगा बायो प्लास्टिक का उत्पादन....
    user_Arnav chaudhary
    Arnav chaudhary
    Court reporter मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मौत का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 18 सितंबर 2026 की है। मामले में मृतक की परिजन की तहरीर पर टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, अहमदपुर चौरोली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र ललित, जो सेना में हवलदार थे, की नशा मुक्ति केंद्र में आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर में मु0अ0सं0 504/2026, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में टीपीनगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 25 सितंबर 2026 को चार आरोपियों को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार, सागर, दशरथ और करनवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों का वर्तमान पता आशी फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, वेदव्यासपुरी, थाना टीपीनगर, मेरठ है। पूछताछ में क्या बताया? पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों की निगरानी करते थे। ललित नया मरीज था और रात में काफी बेचैन होकर बार-बार बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में उसके साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, इसी मारपीट के बाद ललित की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कथन के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सुधीर कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह, निवासी ग्राम सिक्का, थाना आदर्श मंडी, शामली। सागर पुत्र बिजेंद्र सिंह, निवासी ईशापुर डाडो, थाना कांधला, शामली। दशरथ पुत्र अशर्फी लाल, निवासी गंगा नगर कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, बरेली। करनवीर पुत्र नसीब सिंह, निवासी ग्राम राजापुर, थाना लाडोवा, लुधियाना, पंजाब। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध चमन प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक वरुण उपाध्याय, उपनिरीक्षक नुसरत अली और कांस्टेबल कपिल वर्मा शामिल रहे। नोट: आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ में बताए गए तथ्यों की जांच और साक्ष्य संकलन जारी है; अंतिम दोषसिद्धि अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगी।
    1
    नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मौत का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सेना के हवलदार की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 18 सितंबर 2026 की है। मामले में मृतक की परिजन की तहरीर पर टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, अहमदपुर चौरोली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र ललित, जो सेना में हवलदार थे, की नशा मुक्ति केंद्र में आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर में मु0अ0सं0 504/2026, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में टीपीनगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 25 सितंबर 2026 को चार आरोपियों को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार, सागर, दशरथ और करनवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों का वर्तमान पता आशी फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, वेदव्यासपुरी, थाना टीपीनगर, मेरठ है।
पूछताछ में क्या बताया?
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों की निगरानी करते थे। ललित नया मरीज था और रात में काफी बेचैन होकर बार-बार बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में उसके साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, इसी मारपीट के बाद ललित की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कथन के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
सुधीर कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह, निवासी ग्राम सिक्का, थाना आदर्श मंडी, शामली।
सागर पुत्र बिजेंद्र सिंह, निवासी ईशापुर डाडो, थाना कांधला, शामली।
दशरथ पुत्र अशर्फी लाल, निवासी गंगा नगर कॉलोनी, थाना सुभाष नगर, बरेली।
करनवीर पुत्र नसीब सिंह, निवासी ग्राम राजापुर, थाना लाडोवा, लुधियाना, पंजाब।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, निरीक्षक अपराध चमन प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक वरुण उपाध्याय, उपनिरीक्षक नुसरत अली और कांस्टेबल कपिल वर्मा शामिल रहे।
नोट: आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ में बताए गए तथ्यों की जांच और साक्ष्य संकलन जारी है; अंतिम दोषसिद्धि अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगी।
    user_Salmani Live Tv
    Salmani Live Tv
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेरठ डकैतों से पुलिस की मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली कुल तीन बदमाश गिरफ्तार देखिए पूरी खबर का वीडियो LATEST ENCOUNTER NEWS: डकैतों पर मेरठ पुलिस का प्रचंड प्रहार:मेरठ डकैतों से लोहियानगर पुलिस टीम की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली:कुल 3 बदमाश गिरफ्तार: देखिए खबर आधिकारिक पुष्टि के साथ CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट #meerutpolice
    1
    मेरठ डकैतों से पुलिस की मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली कुल तीन बदमाश गिरफ्तार  देखिए पूरी खबर का वीडियो 
LATEST ENCOUNTER NEWS: डकैतों पर मेरठ पुलिस का प्रचंड प्रहार:मेरठ डकैतों से लोहियानगर पुलिस टीम की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली:कुल 3 बदमाश गिरफ्तार: देखिए खबर आधिकारिक पुष्टि के साथ CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट #meerutpolice
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला वन निगम के डीएलएम का शव रेणुकूट (सोनभद्र)। वन निगम के डीएलएम सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को उनका शव रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह मिर्जापुर और सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह निजी कार्य से रेणुकूट आए थे और हिंडालको गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ समेत वन विभाग और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस के बाहर भी वन विभाग और वन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। डीएलएम की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चर्चा बनी हुई है।
    4
    गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला वन निगम के डीएलएम का शव
रेणुकूट (सोनभद्र)। वन निगम के डीएलएम सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को उनका शव रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह मिर्जापुर और सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह निजी कार्य से रेणुकूट आए थे और हिंडालको गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ समेत वन विभाग और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस के बाहर भी वन विभाग और वन निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
डीएलएम की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चर्चा बनी हुई है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.