logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहरोल तलहटी में शिक्षा विभाग की चौपाल, स्कूलों की समस्याओं के समाधान पर बनी कार्ययोजना सहरोल तलहटी क्षेत्र में शिक्षा विभाग की ओर से चौपाल आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं, विद्यार्थियों की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने शिक्षकों और ग्रामीणों से स्कूलों की समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में भवन, पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सामने आए। अधिकारियों ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की। साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

14 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
14 hrs ago

सहरोल तलहटी में शिक्षा विभाग की चौपाल, स्कूलों की समस्याओं के समाधान पर बनी कार्ययोजना सहरोल तलहटी क्षेत्र में शिक्षा विभाग की ओर से चौपाल आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं, विद्यार्थियों की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने शिक्षकों और ग्रामीणों से स्कूलों की समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में भवन, पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सामने आए। अधिकारियों ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की। साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • किशनगंज में नव पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार का स्वागत किशनगंज में अभिभाषक परिषद की ओर से नव पदस्थ एसडीएम हेमंत कुमार घनघोर, तहसीलदार डॉ. विशाल वर्मा व नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई परिषद अध्यक्ष गिरिराज कल्याणपुरिया ने की। इस दौरान राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा हुई। तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र में फार्मर आईडी की कम प्रगति बताते हुए अधिवक्ताओं से किसान पक्षकारों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में परिषद के अधिवक्ता मौजूद रहे।
    1
    किशनगंज में नव पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार का स्वागत


किशनगंज में अभिभाषक परिषद की ओर से नव पदस्थ एसडीएम हेमंत कुमार घनघोर, तहसीलदार डॉ. विशाल वर्मा व नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई परिषद अध्यक्ष गिरिराज कल्याणपुरिया ने की। इस दौरान राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा हुई। तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र में फार्मर आईडी की कम प्रगति बताते हुए अधिवक्ताओं से किसान पक्षकारों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में परिषद के अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • शिवपुरी। पोहरी के रोजगार मेले में 8 निजी कंपनियों ने दिया मौका, 333 युवाओं का चयन और 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर शिवपुरी। पोहरी के रोजगार मेले में 8 निजी कंपनियों ने दिया मौका, 333 युवाओं का चयन और 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर
    1
    शिवपुरी। पोहरी के रोजगार मेले में 8 निजी कंपनियों ने दिया मौका, 333 युवाओं का चयन और 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर
शिवपुरी। पोहरी के रोजगार मेले में 8 निजी कंपनियों ने दिया मौका, 333 युवाओं का चयन और 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्च्यों से पदाई क्ी जगह क्कल्त সें क्टाए ला रह थचाल्छय और पाी अटने क कास का आटोप ्यत्व्टी हु
    1
    ब्च्यों से पदाई क्ी जगह क्कल्त সें क्टाए ला रह
थचाल्छय और पाी अटने क कास का आटोप
्यत्व्टी
हु
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • डेढ़ किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी मुसीबत* बच्चों को जूते चप्पल हाथ मे लेकर जाना पड़ता है स्कूल शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-1 बछोरा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा की कच्ची सड़क बारिश में लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। जिससे सड़क की हालत बहुत खस्ता हो जाती है जबकि यह रास्ता मंदिर और स्कूलों तक जाने का मुख्य रास्ता है।और यह क्षेत्र नगर पालिका सीमा में भी आता है। स्कूली बच्चों को कई बार जूते उतारकर पानी और कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। एक छात्रा ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से स्कूल जाती है। खराब रास्ते के कारण उन्हें घर से करीब 15 मिनट पहले निकलना पड़ता है।
    2
    डेढ़ किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी मुसीबत* बच्चों को जूते चप्पल हाथ मे लेकर जाना पड़ता है स्कूल
शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-1 बछोरा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा की कच्ची सड़क बारिश में लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। जिससे सड़क की हालत बहुत खस्ता हो जाती है जबकि यह रास्ता मंदिर और स्कूलों तक जाने का मुख्य रास्ता है।और यह क्षेत्र नगर पालिका सीमा में भी आता है।
स्कूली बच्चों को कई बार जूते उतारकर पानी और कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। एक छात्रा ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से स्कूल जाती है। खराब रास्ते के कारण उन्हें घर से करीब 15 मिनट पहले निकलना पड़ता है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बड़ी रेल के संघर्ष से वीरपुर तक का सफर, नरेंद्र सिंह तोमर के लिए भावुक पल
    2
    बड़ी रेल के संघर्ष से वीरपुर तक का सफर, नरेंद्र सिंह तोमर के लिए भावुक पल
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे 985 ग्राम सोना बरामद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे। 17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है। अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
    1
    चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा
गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।
मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे  985 ग्राम सोना बरामद
पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे।
17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड
पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है।
अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद
चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 8 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक अटल ज्ञान केंद्र, युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ समरानियां कस्बे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ज्ञान केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। करीब 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले केंद्र में अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे क्षेत्र के युवाओं को शांत एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। केंद्र शुरू होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और उन्हें अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय युवाओं ने केंद्र निर्माण की पहल का स्वागत किया है।
    1
    8 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक अटल ज्ञान केंद्र, युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ


समरानियां कस्बे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ज्ञान केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। करीब 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले केंद्र में अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे क्षेत्र के युवाओं को शांत एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। केंद्र शुरू होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और उन्हें अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय युवाओं ने केंद्र निर्माण की पहल का स्वागत किया है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कैशियर समेत दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप नरवर। शराब कंपनी में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में 31 वर्षीय मैनेजर पंकज राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब 11:30 बजे लोढ़ी माता मंदिर के सामने स्थित शराब कंपनी के कार्यालय के बाहर हुई। गंभीर हालत में पंकज को ग्वालियर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डबरा निवासी पंकज राय नरवर क्षेत्र में शराब कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घटना के समय वह कार्यालय के बाहर अपनी कार में बैठा था। इसी दौरान कंपनी के कैशियर बॉबी राय और कर्मचारी अंकित ठाकुर वहां पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मृतक के भाई हर्षित राय ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान बॉबी राय ने अपनी पिस्टल अंकित ठाकुर को दी और पंकज को गोली मारने के लिए कहा। इसके बाद अंकित ने पंकज को गोली मार दी। गोली लगने के बाद पंकज को गंभीर हालत में नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।
    2
    नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

कैशियर समेत दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप
नरवर। शराब कंपनी में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में 31 वर्षीय मैनेजर पंकज राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब 11:30 बजे लोढ़ी माता मंदिर के सामने स्थित शराब कंपनी के कार्यालय के बाहर हुई। गंभीर हालत में पंकज को ग्वालियर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, डबरा निवासी पंकज राय नरवर क्षेत्र में शराब कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घटना के समय वह कार्यालय के बाहर अपनी कार में बैठा था। इसी दौरान कंपनी के कैशियर बॉबी राय और कर्मचारी अंकित ठाकुर वहां पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मृतक के भाई हर्षित राय ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान बॉबी राय ने अपनी पिस्टल अंकित ठाकुर को दी और पंकज को गोली मारने के लिए कहा। इसके बाद अंकित ने पंकज को गोली मार दी।
गोली लगने के बाद पंकज को गंभीर हालत में नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।
    user_Insideshivpuri
    Insideshivpuri
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.