हमीरपुर: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर मारपीट और जमीन हड़पने का लगाया आरोप मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायच निवासी कल्लू पुत्र मंजूर (80 वर्ष) ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अपने ही बेटे शहीद और बहू कल्लो पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में कल्लू ने बताया कि उसने अपनी अधिकांश जमीन बेचकर सभी बेटों को बराबर -बराबर बाट दिया है सभी का विवाह कर दिया है। आरोप है कि उसका बड़ा बेटा शहीद और बहू कल्लो आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता करते हैं। शिकायत के अनुसार दोनों उस पर शेष बची जमीन और मकान अपने नाम लिखने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात दोनों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है। बुजुर्ग ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल के माध्यम से जानकारी दी है कि प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मौदहा पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
हमीरपुर: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर मारपीट और जमीन हड़पने का लगाया आरोप मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायच निवासी कल्लू पुत्र मंजूर (80 वर्ष) ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अपने ही बेटे शहीद और बहू कल्लो पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में कल्लू ने बताया कि उसने अपनी अधिकांश जमीन बेचकर सभी बेटों को बराबर -बराबर बाट दिया है सभी का विवाह कर दिया है। आरोप है कि उसका बड़ा बेटा शहीद और बहू कल्लो आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता करते हैं। शिकायत के अनुसार
दोनों उस पर शेष बची जमीन और मकान अपने नाम लिखने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात दोनों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है। बुजुर्ग ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल के माध्यम से जानकारी दी है कि प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मौदहा पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
- हमीरपुर :पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पत्योरा गांव निवासी रेनू निषाद (35) पत्नी रमाकांत निषाद ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपने पति से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद वह आग की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रमाकांत निषाद मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के अनुसार रेनू गांव में अपनी आठ वर्षीय बेटी सानवी और पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला महिला द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- बांदा में श्री बामदेव कांवरिया समिति,बोल बम ग्रुप के मुख्य संरक्षक मंडल सात अगस्त से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को जिलाधिकार को मांगपत्र सौंपा । बांदा में श्री बामदेव कांवरिया समिति,बोल बम ग्रुप के मुख्य संरक्षक मंडल सात अगस्त से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को जिलाधिकार को मांगपत्र सौंपा ।1
- बांदा भाजपा पर सवाल,2027 के लिए वादों की बौछार: महेश कश्यप बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बिजली खेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेपर लीक जैसे मुद्दों को सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को ₹40,000 वार्षिक सम्मान निधि और बच्चियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता 'राजा', ओम नारायण त्रिपाठी 'विदित' सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,दो अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार* बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,दो अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार* उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस को चोरी की वारदातों का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली है। तिंदवारी थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 68 किलो एल्युमीनियम बिजली के तार, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, तार काटने का कटर और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जिले में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपना जुर्म कबूल किया है। बांदा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तिंदवारी थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को तिंदवारी क्षेत्र के एक स्टोर से एल्युमीनियम बिजली के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। देर रात गौखरही मोड़, ग्राम परसौड़ा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी दीपक उर्फ भोलाबाबा और प्रयागराज निवासी सैफ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 68 किलोग्राम चोरी के एल्युमीनियम बिजली के तार, चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, तार काटने का कटर, एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तिंदवारी से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी और भिटोरा गांव से टावर कार्ड चोरी करने सहित कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने जिले और आसपास के इलाकों में और किन-किन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 13 वर्षीय पुत्री को अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।पीड़िता एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उसकी पुत्री अपनी मां के साथ शौंच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक सत्येंद्र सिंह उसकी मां को तमंचे दिखा कर डराया और पुत्री को जबरिया उठा ले गया। पत्नी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां पर दबाव बनाया तब जाकर रात एक बजे उसकी पुत्री को छोड़ा गया। पिता के अनुसार पुत्री ने बताया कि आरोपी युवक उसे कमरे अंदर ले गया और उसकी मां ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बीते एक वर्ष से उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।2
- हमीरपुर जनपद के इमलिया गांव में 1 साल से खुले आसमान के नीचे पढ़ाने को मजबूत 180 बच्चे ➡️ कन्या प्राथमिक विद्यालय इमिलिया का भवन एक साल पहले जर्जर होने पर गिराया गया था। ➡️ अब तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका, 180 बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर। ➡️ विद्यालय में सिर्फ एक कमरे में कार्यालय और कक्षाओं का संचालन। ➡️ अधिकांश छात्र-छात्राएं पेड़ की छांव और खुले मैदान में बैठकर पढ़ रहे हैं। ➡️ बारिश और तेज धूप से पढ़ाई प्रभावित, बच्चों की सुरक्षा पर भी उठ रहे सवाल। ➡️ प्रधानाचार्य का दावा—नए भवन के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र भेजे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं। ⚠️ बच्चों के भविष्य से जुड़ा बड़ा सवाल—आखिर कब बनेगा नया स्कूल भवन?1
- तमंचे के बल पर नाबालिक का अपहरण घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप ➡️ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। ➡️ आरोप है कि किशोरी अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही थी, तभी एक युवक ने बीच रास्ते से तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। ➡️ परिजनों के अनुसार आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। ➡️ घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। ➡️ सुमेरपुर थाना क्षेत्र का मामला। नोट: यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होगी।1