हमीरपुर :पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पत्योरा गांव निवासी रेनू निषाद (35) पत्नी रमाकांत निषाद ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपने पति से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद वह आग की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रमाकांत निषाद मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के अनुसार रेनू गांव में अपनी आठ वर्षीय बेटी सानवी और पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला महिला द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हमीरपुर :पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पत्योरा गांव निवासी रेनू निषाद (35) पत्नी रमाकांत निषाद ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपने पति से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद वह आग की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। मृतका के पति रमाकांत निषाद मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के अनुसार रेनू गांव में अपनी आठ वर्षीय बेटी सानवी और पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला महिला द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- मौदहा रंगदारी और मारपीट करो एसपी से लगाई न्याय की गुहार ➡️ मौदहा कोतवाली नगर के फत्तेपुर निवासी युवक ने दो लोगों पर ₹5000 की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप। ➡️ विरोध करने पर गाली-गलौज, लात-घूंसों और डंडों से मारपीट करने का आरोप। ➡️ पीड़ित का दावा, आरोपितों ने पिता की दुकान में घुसकर भी की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी। ➡️ घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने और प्रत्यक्षदर्शियों के मौजूद होने का किया दावा। ➡️ थाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने और मेडिकल न कराने का भी लगाया आरोप। ➡️ पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने की बात कही। ➡️ पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। नोट: यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।1
- हमीरपुर :पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पत्योरा गांव निवासी रेनू निषाद (35) पत्नी रमाकांत निषाद ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपने पति से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद वह आग की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रमाकांत निषाद मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के अनुसार रेनू गांव में अपनी आठ वर्षीय बेटी सानवी और पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला महिला द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- बांदा भाजपा पर सवाल,2027 के लिए वादों की बौछार: महेश कश्यप बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बिजली खेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेपर लीक जैसे मुद्दों को सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को ₹40,000 वार्षिक सम्मान निधि और बच्चियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता 'राजा', ओम नारायण त्रिपाठी 'विदित' सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,दो अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार* बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,दो अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार* उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस को चोरी की वारदातों का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली है। तिंदवारी थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 68 किलो एल्युमीनियम बिजली के तार, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, तार काटने का कटर और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जिले में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपना जुर्म कबूल किया है। बांदा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तिंदवारी थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को तिंदवारी क्षेत्र के एक स्टोर से एल्युमीनियम बिजली के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। देर रात गौखरही मोड़, ग्राम परसौड़ा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी दीपक उर्फ भोलाबाबा और प्रयागराज निवासी सैफ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 68 किलोग्राम चोरी के एल्युमीनियम बिजली के तार, चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, तार काटने का कटर, एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तिंदवारी से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी और भिटोरा गांव से टावर कार्ड चोरी करने सहित कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने जिले और आसपास के इलाकों में और किन-किन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।1
- नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 13 वर्षीय पुत्री को अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।पीड़िता एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उसकी पुत्री अपनी मां के साथ शौंच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक सत्येंद्र सिंह उसकी मां को तमंचे दिखा कर डराया और पुत्री को जबरिया उठा ले गया। पत्नी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां पर दबाव बनाया तब जाकर रात एक बजे उसकी पुत्री को छोड़ा गया। पिता के अनुसार पुत्री ने बताया कि आरोपी युवक उसे कमरे अंदर ले गया और उसकी मां ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बीते एक वर्ष से उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।2
- हमीरपुर :यमुना परिपथ में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर एवं वृक्ष मित्र संगठन, हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यमुना परिपथ पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) श्री धीरेंद्र सिंह ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम में पीएलवी छाया प्रजापति, योग शिक्षिका रानी बाथम, वृक्ष मित्र संगठन के सदस्य बिट्टू भदौरिया, नवल किशोर यादव, सुमन पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन/संयोजन राजेंद्र वीर सिंह चौहान ने किया, जबकि संचालन देशराज रत्नाकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर तबला वादक देवेंद्र सिंह देवगांव, गायक हरिहर मास्टर (मेरापुर) तथा टिकरौली कॉलेज के विद्यार्थियों ने योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।1
- *कपड़े की दुकान जलकर हुई खाक* बांदा। शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार को एक चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रानिक स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित गारमेंट्स की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसा माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए दुकान के ऊपर बने रिहायशी मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से गारमेंट्स की दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रानिक स्कूटी से हुई, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतबूल हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है।2