हमीरपुर :यमुना परिपथ में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर एवं वृक्ष मित्र संगठन, हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यमुना परिपथ पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) श्री धीरेंद्र सिंह ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम में पीएलवी छाया प्रजापति, योग शिक्षिका रानी बाथम, वृक्ष मित्र संगठन के सदस्य बिट्टू भदौरिया, नवल किशोर यादव, सुमन पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन/संयोजन राजेंद्र वीर सिंह चौहान ने किया, जबकि संचालन देशराज रत्नाकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर तबला वादक देवेंद्र सिंह देवगांव, गायक हरिहर मास्टर (मेरापुर) तथा टिकरौली कॉलेज के विद्यार्थियों ने योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
हमीरपुर :यमुना परिपथ में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर एवं वृक्ष मित्र संगठन, हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यमुना परिपथ पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) श्री धीरेंद्र सिंह ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम में पीएलवी छाया प्रजापति, योग शिक्षिका रानी बाथम, वृक्ष मित्र संगठन के सदस्य बिट्टू भदौरिया, नवल किशोर यादव, सुमन पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन/संयोजन राजेंद्र वीर सिंह चौहान ने किया, जबकि संचालन देशराज रत्नाकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर तबला वादक देवेंद्र सिंह देवगांव, गायक हरिहर मास्टर (मेरापुर) तथा टिकरौली कॉलेज के विद्यार्थियों ने योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
- प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।1
- *भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर-सपा* बांदा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप अपने दल बल के साथ बांदा आए और प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की साढ़े नौ साल की नाकामियां गिनाई भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था लचर है शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। पेपर लीक के मामले में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना लिया है। स्वास्थ्य व्यवस्था धड़ाम है अस्पतालों में ना दवाई है ना डाक्टर है मरीज मर रहा है बाहर की दवाई लिखी जा रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय आदमी मर रहा है सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह हो गए हैं पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे उन्होंने बहुत सारी जन कल्याण कपरी योजनाएं धरातल पर उतारी थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है अब 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी तो आम जन मानस को 300 यूनिट बिजली फ्री,प्रत्येक महिला को 40,000 सालाना सम्मान निधि,बच्चियों को के.जी.से लेकर पी.जी. तक शिक्षा फ्री और ढेर सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिया जाएगा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, अशोक सिंह गौर,इमरान अली राजू,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण,पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बान्दवी,रामलाल प्रजापति,दिलीप पटवा, राजन चंदेल,नासिर खान,आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास,अजय निषाद,सर्वेश पाल,अंकित पाल,के के यादव,नीरज पाल,रहीस खान,बउआ परिहार,जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव,मनी कश्यप अनुपम लोहवंशी,अवध बिहारी यादव,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे।1
- नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अपहरण का मुकदमा दर्ज हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 13 वर्षीय पुत्री को अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।पीड़िता एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उसकी पुत्री अपनी मां के साथ शौंच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक सत्येंद्र सिंह उसकी मां को तमंचे दिखा कर डराया और पुत्री को जबरिया उठा ले गया। पत्नी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां पर दबाव बनाया तब जाकर रात एक बजे उसकी पुत्री को छोड़ा गया। पिता के अनुसार पुत्री ने बताया कि आरोपी युवक उसे कमरे अंदर ले गया और उसकी मां ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बीते एक वर्ष से उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी आरोपी की तलाश कराई जा रही है।1
- आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप झांसी से चल कर अपने दल बल के साथ बांदा आए और प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की। उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की साढ़े नौ साल की नाकामियां गिनाई भाजपा सरकार मंहगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था लचर है शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है पेपर लीक के मामले में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना लिया है स्वास्थ्य व्यवस्था धड़ाम है अस्पतालों में ना दवाई है ना डाक्टर है मरीज मर रहा है बाहर की दवाई लिखी जा रही है जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय आदमी मर रहा है सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह हो गए हैं पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री थे उन्होंने बहुत सारी जन कल्याण कiरी योजनाएं धरातल पर उतारी थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है अब 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी तो आम जन मानस को 300 यूनिट बिजली फ्री,प्रत्येक महिला को 40,000 सालाना सम्मान निधि,बच्चियों को के.जी.से लेकर पी.जी. तक शिक्षा फ्री और ढेर सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिया जाएगा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद गुप्ता "राजा",पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह गौर,पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण,पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बंiदवी,रामलाल प्रजापति,दिलीप पटवा, राजन चंदेल,नासिर खान,आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास,अजय निषाद,सर्वेश पाल,अंकित पाल,के के यादव,नीरज पाल,रहीस खान,बउआ परिहार,जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव,मनी कश्यप अनुपम लोहवंशी,अवध बिहारी यादव,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे,जानकारी जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता "राजा" ने दी3
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर) एक वृक्ष मां के नाम के तहत संगम सेवा समिति द्वारा अपने सहयोगी टीम के सहयोग से पांच वृक्ष जिसमें एक वृक्ष पाकर तथा चार वृक्ष पीपल के रोटी राम बाबा की तपोस्थली में रोपित कर मिष्ठान वितरण किया।संगम सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष अजय प्रजापति पत्रकार द्वारा समस्त देशवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर धरती को हरा भरा करे पर्यावरण बचायें। शुद्ध आक्सीजन पायें। स्वास्थ्य रहे। बीमारी दूर भगाएं। सहयोगी पवन टेलर, भूपेंद्र कुमार, हेतराम, रोहित कुमार, सरोज, शिवकुमार,अनुज आदि। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर) एक वृक्ष मां के नाम के तहत संगम सेवा समिति द्वारा अपने सहयोगी टीम के सहयोग से पांच वृक्ष जिसमें एक वृक्ष पाकर तथा चार वृक्ष पीपल के रोटी राम बाबा की तपोस्थली में रोपित कर मिष्ठान वितरण किया।संगम सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष अजय प्रजापति पत्रकार द्वारा समस्त देशवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर धरती को हरा भरा करे पर्यावरण बचायें। शुद्ध आक्सीजन पायें। स्वास्थ्य रहे। बीमारी दूर भगाएं। सहयोगी पवन टेलर, भूपेंद्र कुमार, हेतराम, रोहित कुमार, सरोज, शिवकुमार,अनुज आदि।4
- हमीरपुर: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर मारपीट और जमीन हड़पने का लगाया आरोप मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायच निवासी कल्लू पुत्र मंजूर (80 वर्ष) ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अपने ही बेटे शहीद और बहू कल्लो पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में कल्लू ने बताया कि उसने अपनी अधिकांश जमीन बेचकर सभी बेटों को बराबर -बराबर बाट दिया है सभी का विवाह कर दिया है। आरोप है कि उसका बड़ा बेटा शहीद और बहू कल्लो आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता करते हैं। शिकायत के अनुसार दोनों उस पर शेष बची जमीन और मकान अपने नाम लिखने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात दोनों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है। बुजुर्ग ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वहीं हमीरपुर पुलिस ने मीडिया शेल के माध्यम से जानकारी दी है कि प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मौदहा पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।2
- बांदा - ऑपरेशन ईगल” अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाली अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार विवरण- बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन ईगल”* के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाली एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27/28.07.2026 की देर रात्रि में थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना पर एक महिला गिरधर पुर मोड़ के पास बोरी में कुछ संदिग्ध वस्तुए लेकर जा रही है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर जाकर चेक किया गया तो पाया गया कि एक महिला सिर पर प्लास्टिक की बोरी में कुछ लिए हुए पैदल जा रही थी जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर नियमानुसार नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो बोरी से कुल 07 किलो 900 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को मा0 न्यायालय भेजा गया ।1