बांदा - ऑपरेशन ईगल” अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाली अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार विवरण- बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन ईगल”* के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाली एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27/28.07.2026 की देर रात्रि में थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना पर एक महिला गिरधर पुर मोड़ के पास बोरी में कुछ संदिग्ध वस्तुए लेकर जा रही है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर जाकर चेक किया गया तो पाया गया कि एक महिला सिर पर प्लास्टिक की बोरी में कुछ लिए हुए पैदल जा रही थी जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर नियमानुसार नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो बोरी से कुल 07 किलो 900 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
बांदा - ऑपरेशन ईगल” अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाली अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार विवरण- बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन ईगल”* के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाली एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 27/28.07.2026 की देर रात्रि में थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना पर एक महिला गिरधर पुर मोड़ के पास बोरी में कुछ संदिग्ध वस्तुए लेकर जा रही है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर जाकर चेक किया गया तो पाया गया कि एक महिला सिर पर प्लास्टिक की बोरी में कुछ लिए हुए पैदल जा रही थी जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर नियमानुसार नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो बोरी से कुल 07 किलो 900 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
- बांदा के थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गड़रिया में सोमवार को पैतृक जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक टकराव में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। क्षेत्र में गोली चलने की अफवाहें फैलीं, लेकिन पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किसी भी घायल में फायर इंजरी होने से इनकार किया। क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि यह मामला पैतृक जमीन के विवाद से जुड़ा है और पुलिस गहन जांच कर रही है। इस घटना से एक बार फिर यह याद दिलाता है कि जमीन के विवाद जब कानून की बजाय टकराव की राह पकड़ लेते हैं, तो सबसे पहले रिश्ते और फिर इंसान घायल होते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर भरोसा करने की बजाय तथ्यों और जांच पर भरोसा करना चाहिए।1
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप का बांदा में आगमन हुआ। इस दौरान तिंदवारी विधानसभा के ग्राम कुकुवा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश कश्यप ने भाजपा सरकार के कार्यों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित और पिछड़े वर्गों का हक मार रही है। कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है और यह सरकार भगवान राम को भी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, 'हमारे समाज के लोगों ने भगवान रामचंद्र जी को नौका से पार कराया था, लेकिन यह सरकार पूरी तरह से फेल है।'4
- उत्तर प्रदेश के बांदा में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी के नेतृत्व में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई है। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा और 'पत्रकार स्वास्थ्य कार्ड' जारी करने, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने, जीवन और दुर्घटना बीमा की व्यवस्था करने, फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने, राष्ट्रीय मीडिया आयोग का गठन करने और छोटे एवं मंझोले समाचार पत्रों, पोर्टलों और मीडिया संस्थानों के लिए सरकारी विज्ञापनों का समान, पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार पत्रकार हित से जुड़ी इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के माननीय प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय करेगा।4
- Post by Nitesh vishwakarma1
- बांदा(उप्र), जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में विश्व विख्यात मिसाइल मैन भूतपूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब्दुल कलाम जी ने चार दशक तक वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक के रूप में बिताए। उनके कार्यकाल में भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास के प्रयासों के लिए जाना जाने लगा। 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2002 में वे 11वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। 27 जुलाई 2015 को शिलांग में भारतीय प्रबंधन संस्थान में व्याख्यान देते समय हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। तमिल नाडु के रामेश्वरम में उनके निवास पर उनकी स्मृतियां रखी गई हैं जिन्हें पर्यटक देखकर गर्व महसूस करते हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता, अशोक वर्धन कर्ण, के पी सेन, राजबहादुर गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, दिलीप कुमार वर्मा, भोला विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, सैय्यद वारिस अली, इस्लाम भाई, लालबाबू राजपूत, सरदार खान, अली बख्श आदि प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।1
- बांदा में चोरी की बाइक लेकर फरार होने वाले एक शातिर बदमाश को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मरका पुलिस ने गश्त के दौरान उसे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। थाना मरका के मानसिंह ने 19 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाकर बदमाश की तलाश शुरू की। गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। टीम ने मरका-असोथर रोड पुलिया के पास से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाश का नाम कामता उर्फ चुन्नू है, जो रामसरन का पुत्र है। उसका पता अतर्रा रोड, कस्बा बबेरु है, हाल पता ग्राम सिंघाव, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर, चोरी, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि चोरी और वाहन चोरी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऑपरेशन क्लीन के तहत हम शातिर बदमाशों को एक-एक कर जेल भेज रहे हैं। जनता से अपील है कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तुरंत 112 पर सूचना दें। कानून अपना काम करेगा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और उससे अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में प्रस्तावित UPIDA औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। मौदहा तहसील के रीवन, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां गांवों के किसानों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं। किसानों ने प्रशासन से पारदर्शिता, उचित मुआवजा और उपजाऊ कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्राम रीवन के किसानों ने उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं UPIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए 303 हेक्टेयर से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण का विरोध किया। किसानों का कहना है कि अधिकांश परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं और भूमि अधिग्रहण होने पर उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने परियोजना के लिए कम उपजाऊ अथवा वैकल्पिक भूमि का चयन करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान सुनील त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, बाबूलाल, कमतु, संजीव कुमार, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां के किसानों ने जिलाधिकारी एवं UPIDA अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग उठाई। किसानों ने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की मुआवजा दर, विस्तृत गणना-पत्र, पेड़, कुएं, भवन, ट्यूबवेल एवं अन्य परिसंपत्तियों के अलग-अलग मूल्यांकन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। इसके साथ ही भूमि मालिकों को 100 प्रतिशत सोलैटियम, पुनर्वास पैकेज तथा प्रभावित परिवारों के योग्य सदस्यों को रोजगार देने की भी मांग की गई। किसानों ने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर सभी बिंदुओं पर लिखित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे कानूनी विकल्प अपनाने के लिए बाध्य होंगे। जिले में औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों की बढ़ती नाराजगी अब प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनती दिखाई दे रही है।3
- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक व्यक्ति को तमंचे से रौब दिखाना महंगा पड़ गया। 26 जुलाई को बन्थरी गांव के रज्जू ने पुलिस को बताया कि गांव का ही रामसिया पुरानी दुश्मनी के चलते उसके सामने अवैध तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही कमासिन पुलिस हरकत में आई और टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को बन्थरी मंदिर के पास से दबोच लिया। पकड़े जाने पर रामसिया के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में गुंडागर्दी और तमंचे का रौब दिखाने की कोई जगह नहीं है। जो भी कानून हाथ में लेगा, उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध असलहा रखने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जनता से अपील है कि डरें नहीं, तुरंत सूचना दें।1