logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक व्यक्ति को तमंचे से रौब दिखाना महंगा पड़ गया। 26 जुलाई को बन्थरी गांव के रज्जू ने पुलिस को बताया कि गांव का ही रामसिया पुरानी दुश्मनी के चलते उसके सामने अवैध तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही कमासिन पुलिस हरकत में आई और टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को बन्थरी मंदिर के पास से दबोच लिया। पकड़े जाने पर रामसिया के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में गुंडागर्दी और तमंचे का रौब दिखाने की कोई जगह नहीं है। जो भी कानून हाथ में लेगा, उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध असलहा रखने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जनता से अपील है कि डरें नहीं, तुरंत सूचना दें।

1 day ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक व्यक्ति को तमंचे से रौब दिखाना महंगा पड़ गया। 26 जुलाई को बन्थरी गांव के रज्जू ने पुलिस को बताया कि गांव का ही रामसिया पुरानी दुश्मनी के चलते उसके सामने अवैध तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही कमासिन पुलिस हरकत में आई और टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को बन्थरी मंदिर के पास से दबोच लिया। पकड़े जाने पर रामसिया के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जिले में गुंडागर्दी और तमंचे का रौब दिखाने की कोई जगह नहीं है। जो भी कानून हाथ में लेगा, उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध असलहा रखने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जनता से अपील है कि डरें नहीं, तुरंत सूचना दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप झांसी से चल कर अपने दल बल के साथ बांदा आए और प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की। उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की साढ़े नौ साल की नाकामियां गिनाई भाजपा सरकार मंहगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था लचर है शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है पेपर लीक के मामले में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना लिया है स्वास्थ्य व्यवस्था धड़ाम है अस्पतालों में ना दवाई है ना डाक्टर है मरीज मर रहा है बाहर की दवाई लिखी जा रही है जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय आदमी मर रहा है सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह हो गए हैं पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री थे उन्होंने बहुत सारी जन कल्याण कiरी योजनाएं धरातल पर उतारी थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है अब 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी तो आम जन मानस को 300 यूनिट बिजली फ्री,प्रत्येक महिला को 40,000 सालाना सम्मान निधि,बच्चियों को के.जी.से लेकर पी.जी. तक शिक्षा फ्री और ढेर सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिया जाएगा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद गुप्ता "राजा",पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह गौर,पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण,पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बंiदवी,रामलाल प्रजापति,दिलीप पटवा, राजन चंदेल,नासिर खान,आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास,अजय निषाद,सर्वेश पाल,अंकित पाल,के के यादव,नीरज पाल,रहीस खान,बउआ परिहार,जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव,मनी कश्यप अनुपम लोहवंशी,अवध बिहारी यादव,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे,जानकारी जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता "राजा" ने दी
    3
    आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप झांसी से चल कर अपने दल बल के साथ बांदा आए और प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की।
उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की साढ़े नौ साल की नाकामियां गिनाई भाजपा सरकार मंहगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था लचर है शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है पेपर लीक के मामले में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना लिया है स्वास्थ्य व्यवस्था धड़ाम है अस्पतालों में ना दवाई है ना डाक्टर है मरीज मर रहा है बाहर की दवाई लिखी जा रही है जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय आदमी मर रहा है सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह हो गए हैं पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री थे उन्होंने बहुत सारी जन कल्याण कiरी योजनाएं धरातल पर उतारी थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है अब 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी तो आम जन मानस को 300 यूनिट बिजली फ्री,प्रत्येक महिला को 40,000 सालाना सम्मान निधि,बच्चियों को के.जी.से लेकर पी.जी. तक शिक्षा फ्री और ढेर सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिया जाएगा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद गुप्ता "राजा",पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह गौर,पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण,पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बंiदवी,रामलाल प्रजापति,दिलीप पटवा, राजन चंदेल,नासिर खान,आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास,अजय निषाद,सर्वेश पाल,अंकित पाल,के के यादव,नीरज पाल,रहीस खान,बउआ परिहार,जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव,मनी कश्यप अनुपम लोहवंशी,अवध बिहारी यादव,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे,जानकारी जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता "राजा" ने दी
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर :पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पत्योरा गांव निवासी रेनू निषाद (35) पत्नी रमाकांत निषाद ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपने पति से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद वह आग की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रमाकांत निषाद मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के अनुसार रेनू गांव में अपनी आठ वर्षीय बेटी सानवी और पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला महिला द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    हमीरपुर :पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप
सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पत्योरा गांव निवासी रेनू निषाद (35) पत्नी रमाकांत निषाद ने सोमवार शाम करीब चार बजे अपने पति से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद वह आग की चपेट में आ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति रमाकांत निषाद मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के अनुसार रेनू गांव में अपनी आठ वर्षीय बेटी सानवी और पांच वर्षीय बेटे आकाश के साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला महिला द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • *भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर-सपा* बांदा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप अपने दल बल के साथ बांदा आए और प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की साढ़े नौ साल की नाकामियां गिनाई भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था लचर है शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। पेपर लीक के मामले में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना लिया है। स्वास्थ्य व्यवस्था धड़ाम है अस्पतालों में ना दवाई है ना डाक्टर है मरीज मर रहा है बाहर की दवाई लिखी जा रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय आदमी मर रहा है सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह हो गए हैं पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे उन्होंने बहुत सारी जन कल्याण कपरी योजनाएं धरातल पर उतारी थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है अब 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी तो आम जन मानस को 300 यूनिट बिजली फ्री,प्रत्येक महिला को 40,000 सालाना सम्मान निधि,बच्चियों को के.जी.से लेकर पी.जी. तक शिक्षा फ्री और ढेर सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिया जाएगा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, अशोक सिंह गौर,इमरान अली राजू,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण,पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बान्दवी,रामलाल प्रजापति,दिलीप पटवा, राजन चंदेल,नासिर खान,आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास,अजय निषाद,सर्वेश पाल,अंकित पाल,के के यादव,नीरज पाल,रहीस खान,बउआ परिहार,जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव,मनी कश्यप अनुपम लोहवंशी,अवध बिहारी यादव,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
    1
    *भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर-सपा*
बांदा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप अपने दल बल के साथ बांदा आए और प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की साढ़े नौ साल की नाकामियां गिनाई भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था लचर है शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। पेपर लीक के मामले में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना लिया है। स्वास्थ्य व्यवस्था धड़ाम है अस्पतालों में ना दवाई है ना डाक्टर है मरीज मर रहा है बाहर की दवाई लिखी जा रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय आदमी मर रहा है सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह हो गए हैं पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे उन्होंने बहुत सारी जन कल्याण कपरी योजनाएं धरातल पर उतारी थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है अब 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी तो आम जन मानस को 300 यूनिट बिजली फ्री,प्रत्येक महिला को 40,000 सालाना सम्मान निधि,बच्चियों को के.जी.से लेकर पी.जी. तक शिक्षा फ्री और ढेर सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिया जाएगा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, अशोक सिंह गौर,इमरान अली राजू,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण,पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बान्दवी,रामलाल प्रजापति,दिलीप पटवा, राजन चंदेल,नासिर खान,आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास,अजय निषाद,सर्वेश पाल,अंकित पाल,के के यादव,नीरज पाल,रहीस खान,बउआ परिहार,जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव,मनी कश्यप अनुपम लोहवंशी,अवध बिहारी यादव,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • *कपड़े की दुकान जलकर हुई खाक* बांदा। शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार को एक चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रानिक स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित गारमेंट्स की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसा माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए दुकान के ऊपर बने रिहायशी मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से गारमेंट्स की दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रानिक स्कूटी से हुई, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतबूल हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है।
    2
    *कपड़े की दुकान जलकर हुई खाक*
बांदा। शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार को एक चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रानिक स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित गारमेंट्स की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसा माहौल बन गया।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए दुकान के ऊपर बने रिहायशी मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हालांकि आग की चपेट में आने से गारमेंट्स की दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रानिक स्कूटी से हुई, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतबूल हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.