कमलपुरा में किसानों की फार्मर आईडी बनाने की कवायद तेज तहसीलदार सामरिया ने किसानों को समझाया महत्व, पटवारी कोमल ने मौके पर की आईडी प्रक्रिया कमलपुरा में किसानों की फार्मर आईडी बनाने की कवायद तेज तहसीलदार सामरिया ने किसानों को समझाया महत्व, पटवारी कोमल ने मौके पर की आईडी प्रक्रिया बकानी क्षेत्र की बड़बड़ पंचायत के कमलपुरा गांव में किसानों की फार्मर आईडी बनाने को लेकर प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। बकानी तहसीलदार अनिल कुमार सामरिया एवं पटवारी हल्का कोमल ने गांव में पहुंचकर किसानों को फार्मर आईडी के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक किसानों को आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार सामरिया ने किसानों को बताया कि फार्मर आईडी भविष्य में कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके माध्यम से किसानों को खाद, बीज सहित कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। इस दौरान किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य भी किया गया। प्रशासन की इस पहल से गांव के किसानों में फार्मर आईडी को लेकर जागरूकता बढ़ी।
कमलपुरा में किसानों की फार्मर आईडी बनाने की कवायद तेज तहसीलदार सामरिया ने किसानों को समझाया महत्व, पटवारी कोमल ने मौके पर की आईडी प्रक्रिया कमलपुरा में किसानों की फार्मर आईडी बनाने की कवायद तेज तहसीलदार सामरिया ने किसानों को समझाया महत्व, पटवारी कोमल ने मौके पर की आईडी प्रक्रिया बकानी क्षेत्र की बड़बड़ पंचायत के कमलपुरा गांव में किसानों की फार्मर आईडी बनाने को लेकर प्रशासन ने
सक्रियता दिखाई। बकानी तहसीलदार अनिल कुमार सामरिया एवं पटवारी हल्का कोमल ने गांव में पहुंचकर किसानों को फार्मर आईडी के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक किसानों को आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार सामरिया ने किसानों को बताया कि फार्मर आईडी भविष्य में कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके माध्यम
से किसानों को खाद, बीज सहित कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। इस दौरान किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य भी किया गया। प्रशासन की इस पहल से गांव के किसानों में फार्मर आईडी को लेकर जागरूकता बढ़ी।
- टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- दहीखेड़ा में संगीतमय शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति, प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु दहीखेड़ा कस्बे के महाकालेश्वर महादेव बड़े स्कूल के पास सोरती चौक में 10 सितंबर से चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का गुरुवार को हवन-यज्ञ में आहुतियों के साथ विधि-विधान से समापन हुआ। पप्पू नागर,राकेश शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि कथावाचक पं. रामबाबू महाराज बर्डग्वालिया के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का वाचन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का श्रवण किया। गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित हवन में समीर माहेश्वरी, राधेश्याम नागर, रमेश राठौर एवं प्रकाश गोस्वामी ने 2100-2100 रुपए की बोली लगाकर आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात आयोजित महाप्रसादी वितरण में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।1
- एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान....... A Poem of God VISHVKERMA BHAGWAN 🙏.1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ मे चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित पनवाड़ विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएचसी पनवाड़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, डॉ लेखराज मालव डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीतीश कटारिया,प्रशासक देवराज सोलंकी, मोहन लाल नागर,बीपीएम प्रवीण शर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।4
- क्षत्रिय राजपूत सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार वंश के वंशज सामने आएं ग्वालियर कोर्ट में मामला गुजरात क्षेत्र के शासकों में आज विदेशी षड्यंत्र का शिकार, गोचर गुजर गुज्जर के बाद, गुर्जर लिखकर जाती को क्षेत्र में बदलकर विवाद किया जा रहा है, जबकि क्षत्रिय राजपूत समाज से उनके वंशज मौजूद हैं सामने है,भारत सरकार लोकतंत्र में आरक्षण व्यवस्था कि समिक्षा करे, क्षत्रिय राजपूत समाज को लेकर सोचिए, हजारों वर्षों से बलिदान त्याग शोर्य पराक्रम वालीं कोम राजपूत समाज के द्वारा हर रियासत का रिकॉर्ड दांव भारत गणराज्य में विलय गवाह है फिर भी दस्तावेज कोर्ट में दिए गए हैं,महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसी में से क्षत्रिय समाज के महिरभोज प्रतिहार वंश रहा है सभी भाई अपने हिसाब से सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जी को लेकर पोस्ट कर रहे है। अच्छी बात है महापुरुषों कि कोई जाती नहीं होती। लेकिन उनको जाती मे मत बाटो। अगर उनकी जाती का पता लगाना है तो किसी कि भी जाती उनके वंश से पता लगती है और उनके वंशज से। जो अभी नागौद रियासत के उनके वंशज कुंवरअरुणोदयसिंह है। आप उनसे ऐक बार बात करो। क्यों फालतू कि राजनीती के चक्र मे पढ़ रहे हो ..ये वीडियो उनके वंशज का है बाकि ये सब मामला ग्वालियर कोर्ट मे भी चल रहा है। उनसे जाकर पता करो सच्चाई का। क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार अमर रहे🚩🙏🏻 क्षत्रियसम्राटमिहिरभोज #नागौद1
- सड़क पर बहाया दूध, क्यो बहाया सडको पर दूध देखिए यह खबर आगर मालवा मध्यप्रदेश -जिले के सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। डेयरियां बंद हैं और इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपए किया जाए। सुसनेर क्षेत्र समेत आगर-मालवा के ग्रामीण अंचलों में दूध विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते क्षेत्र की कई डेयरियां भी बंद हैं और दूध की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। दूध विक्रेताओं का कहना है कि मौजूदा दामों में दूध का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है। हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।2
- भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या भव्यभजन संध्या सुसनेर नगर में नौजवान युवाओं के द्वारा भजन संध्या का भव्यभजन आयोजन किया जा रहा है सुसनेर नगर वासियों के लिए एक सुनहरा अवसर एक शाम बाबा के नाम भजनो का आनंद लेना का सुनहरा अवसर मिला है दिनांक 18/09/2026 शुक्रवार भजन गायिका हर्षिता जी सुमन राज स्थान मालीपुरा, नरबदिया, सुसनेर जिला आगार मालवा भजन आयोजकः त्रिशूल गणेश उत्सव समिति उक्त जानकारी पवन माली मंडावरा के द्वारा दी गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- लघु उद्योग भारती ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती, कर्मशीलता का दिया संदेश सुसनेर। लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई द्वारा गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इंदौर-कोटा रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास लघु उद्योग भारती इकाई सुसनेर उपाध्यक्ष हरिओम विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान श्रीराम कार बाजार पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा, माता सरस्वती और भारत माता के पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश जागीरदार, विशेष अतिथि जिला संयोजक ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ पिरू सिंह कावल मौजूद रहे। वहीं लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष तूफान सिंह, उपाध्यक्ष तुलसीदास कारपेंटर, सचिव बंटी कारपेंटर, प्रेम सिंह टेलर, हरिओम विश्वकर्मा, रतन विश्वकर्मा, रवि लोहार, नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिल्पी बंधु उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के देवता हैं। सतयुग में उन्होंने स्वर्ग लोक का निर्माण किया, त्रेता युग में लंका, द्वापर में द्वारिका और कलयुग में हस्तिनापुर एवं इंद्रप्रस्थ का निर्माण किया। जगन्नाथ पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का निर्माण भी उन्हीं के द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जी एक आश्चर्यजनक और दिव्य वास्तुकार थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि व्यक्ति को हमेशा सतत कर्मशील रहना चाहिए। अंत में सभी ने राष्ट्र और उद्योग के विकास का संकल्प लिया। उक्त जानकारी लघु उद्योग भारती मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार ने दी2
- पनवाड़ में गणेशोत्सव की धूम गली-मोहल्लों में सजे आकर्षक पंडाल, महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गली-मोहल्लों में दर्जनों भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ भगवान गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों में रोजाना सुबह-शाम महाआरती का दौर जारी है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों, भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से समूचा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है।1