Shuru
Apke Nagar Ki App…
विपुल गोयल की धन्यवाद रैली में हथीन से रवाना हुआ व्यापारियों का जत्था
माथुर पत्रकार
विपुल गोयल की धन्यवाद रैली में हथीन से रवाना हुआ व्यापारियों का जत्था
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by माथुर पत्रकार1
- पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीवॉक मेकाट्रॉनिक्स के विद्यार्थी दिनेश ने इंडिया स्किल्स-2026 में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। इससे पूर्व दिनेश ने इंडिया स्किल्स 2025-26 उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में इंडस्ट्रियल कंट्रोल एन्ड ऑटोमेशन में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसी के साथ अब दिनेश कुमार इस वर्ष चीन के शंघाई में होने वाली वर्ल्ड स्किल्स चैम्पियनशिप की दौड़ में शामिल हो गया है। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम ने दिनेश को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मेडल जीतने पर दिनेश को बधाई दी और शुक्रवार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिनेश ने अपनी कड़ी मेहनत और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अर्जित ट्रेनिंग तथा हमारे इंडस्ट्री पार्टनर हीरो मोटर कॉर्प के प्रशिक्षण के दम यह मेडल जीता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने दिनेश को वर्ल्ड स्किल्स चैंपियनशिप के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कौशल के क्षेत्र में युवाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दे रहा है और इंडस्ट्री पार्टनर इसमें अपना निरंतर सहयोग दे रहे हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए दिनेश के शिक्षक डॉ. संजय राठौर, डॉ. मनी कंवर सिंह और डॉ. जगबीर सिंह को बधाई दी। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने भी इस उपलब्धि के लिए दिनेश को बधाई दी और वर्ल्ड स्किल्स में प्रतिभागिता के लिए शुभकामनाएं दी। दिनेश ने बताया कि यह मुकाम हासिल करने के लिए उसने कई महीने तक दिन-रात मेहनत की है। शिक्षकों और हीरो मोटर कॉर्प के विषेशज्ञों ने उसे इंडस्ट्रियल कंट्रोल एन्ड ऑटोमेशन के गुर सिखाए। दिनेश ने बताया कि उसने विपरीत परिस्थितियों में यह उपलब्धि अर्जित की है। पिता राकेश दिव्यांग हैं और माता का देहांत हो चुका है। इसके बावजूद दिनेश ने स्किल्स को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया और राष्ट्रीय स्टार पर सिल्वर मेडल जीत लिया। दिनेश ने कहा कि मेरा सपना है कि मैं अब भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चीन में जाकर गोल्ड मेडल जीत कर लाऊँ और अब मैं अपना यही ख्वाब पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। इस उपलब्धि के लिए दिनेश ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।1
- Post by Haryana Voice Palwal1
- सुबह के समय पलवल से चलने वाले E M U में पिछले विगत वर्षों से संकीर्तन होता चला आ रहा है लोग भक्ति भाव में इतने विभोर हो जाते है कि गाड़ी शटल में जो यात्री होते हैं उनको बैठने की सीट नहीं होती पर वो भजन गाते हुए दिल्ली तक का सफर करते हैं ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाते हैं।4
- Post by NETRAPAL SINGH1
- खैरथल जिला का महिला थाना बना पुलिसिंग स्टेशन। अब से पहले यह थाना चलता था धर्मशाला में, जाने सब इंस्पेक्टर नंदूलाल जांगिड़1
- खैरथल तिजारा जिले के बुरहेड़ा ग्राम में महाशय जी एवं जयपाल पोसवाल ने अपने प्रकृति प्रेमी व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए एक रानी नाम की घोड़ी का पालन किया कुछ समय उपरांत यह परिवार बढ़ता गया और अब एक नए मेहमान के साथ लगे हुए हैं घोड़े की सेवा में।1
- फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रही इस बैठक में क्षेत्रीय विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और राजेश नागर सहित स्थानीय विधायक बैठक में शामिल हैं, जबकि मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हैं। #Haryana #Faridabad #HaryanaCM #NayabSinghSaini1