मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी को चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेटियों ने बाधि राखी,, पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेटियों ने डीएम को बांधी राखी, डीएम ने दिया स्नेह और सुरक्षा का भरोसा मैनपुरी, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आवास पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया। इस दौरान बच्चियों ने जिलाधिकारी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने भी बच्चियों को आशीर्वाद, उपहार और स्नेह प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर मोहनी, संजना, पायल, सोनाक्षी, पूजा, सौम्या, तनु, तान्या, शालू, पलक सहित अन्य बच्चियों ने जिलाधिकारी को राखी बांधी।
मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी को चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेटियों ने बाधि राखी,, पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेटियों ने डीएम को बांधी राखी, डीएम ने दिया स्नेह और सुरक्षा का भरोसा मैनपुरी, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आवास पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया। इस दौरान बच्चियों ने जिलाधिकारी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने भी बच्चियों को आशीर्वाद, उपहार और स्नेह प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर मोहनी, संजना, पायल, सोनाक्षी, पूजा, सौम्या, तनु, तान्या, शालू, पलक सहित अन्य बच्चियों ने जिलाधिकारी को राखी बांधी।
- सैफई में अखिलेश यादव ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार भारत संवाद न्यूज़ 24 ब्यूरो सैफई/इटावा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बहनों ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। सैफई में रक्षाबंधन के मौके पर उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी प्रदेशवासियों को भी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- रक्षाबंधन पर कुलश्रेष्ठ महासभा का ऑनलाइन सुर संगम, ‘स्पिन द व्हील’ ने बांधा समां मैनपुरी। अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा महिला शाखा के तत्वावधान में रक्षाबंधन और सावन के पावन पर्व पर ऑनलाइन संगीतमय ‘स्पिन द व्हील’ सुर संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Zoom के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से कुलश्रेष्ठ समाज की महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की आरती से हुआ। ‘स्पिन द व्हील’ में प्रतिभागियों को सावन, रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम, कविता और फिल्मी गीतों से जुड़े अलग-अलग टास्क दिए गए, जिन्हें प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से यादगार बना दिया। 90 वर्षीय बुजुर्ग सहित नन्हे बच्चों और महिलाओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनल कुलश्रेष्ठ सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना की। संरक्षक निर्मल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों में आपसी जुड़ाव और एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम का संचालन शिवानी कुलश्रेष्ठ, अंशु कुलश्रेष्ठ एवं विशाल कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।1
- मैनपुरी जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन मैनपुरी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार में भावुक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं और अपने निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के बीच कई भावुक पल भी देखने को मिले। मैनपुरी जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन मैनपुरी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार में भावुक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं और अपने निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के बीच कई भावुक पल भी देखने को मिले।4
- बहनों का प्यार, चंद्रशेखर आजाद का सम्मान ❤️💙 नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रक्षाबंधन का त्योहार बहनों के साथ मनाया। इस दौरान सैकड़ों बहनों ने उन्हें राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। खास बात यह रही कि राखी बांधने वाली बहनों में बड़ी संख्या बहुजन समाज की महिलाओं की रही। चंद्रशेखर आजाद की राजनीति में बहुजन समाज, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता देने के कारण उनका यह जुड़ाव लगातार चर्चा में रहता है। रक्षाबंधन के इस अवसर पर बहनों ने उन्हें राखी बांधकर अपने स्नेह और विश्वास का इजहार किया। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने भी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाने का संकल्प दोहराया। रिश्ता सिर्फ राखी का नहीं… सम्मान, संघर्ष और भरोसे का भी है। ✊🏽💙 #ChandrashekharAzad #NaginaMP #RakshaBandhan #रक्षाबंधन #बहुजनसमाज #बहुजन #भीमआर्मी #आजादसमाजपार्टी #महिलासम्मान बहनों का प्यार, चंद्रशेखर आजाद का सम्मान ❤️💙 नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रक्षाबंधन का त्योहार बहनों के साथ मनाया। इस दौरान सैकड़ों बहनों ने उन्हें राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। खास बात यह रही कि राखी बांधने वाली बहनों में बड़ी संख्या बहुजन समाज की महिलाओं की रही। चंद्रशेखर आजाद की राजनीति में बहुजन समाज, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता देने के कारण उनका यह जुड़ाव लगातार चर्चा में रहता है। रक्षाबंधन के इस अवसर पर बहनों ने उन्हें राखी बांधकर अपने स्नेह और विश्वास का इजहार किया। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने भी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाने का संकल्प दोहराया। रिश्ता सिर्फ राखी का नहीं… सम्मान, संघर्ष और भरोसे का भी है। ✊🏽💙 #ChandrashekharAzad #NaginaMP #RakshaBandhan #रक्षाबंधन #बहुजनसमाज #बहुजन #भीमआर्मी #आजादसमाजपार्टी #महिलासम्मान1
- UP Panchayat Chunav 2026: ग्राम प्रधान चुनाव में EVM से वोटिंग! हाई कोर्ट के बाद बड़ा फैसला | UP Election उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव EVM (Electronic Voting Machine) से कराने की तैयारी तेज कर दी है। हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद नई EVM मशीनों की व्यवस्था और पुरानी मशीनों की तकनीकी जांच का काम भी तेजी से चल रहा है। इस वीडियो में जानिए— • ग्राम प्रधान चुनाव में EVM को लेकर क्या बड़ा फैसला हुआ? • किन चुनावों में EVM का इस्तेमाल होगा? • कौन-से चुनाव अभी भी बैलेट पेपर से होंगे? • हाई कोर्ट के निर्देशों का क्या असर पड़ा? • UP Panchayat Election 2026 की ताजा तैयारी और आगे क्या होगा? अगर आप उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव, ग्राम प्रधान चुनाव, जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को अभी Subscribe करें। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment में अपनी राय दें और अपने गांव के हर WhatsApp ग्रुप में जरूर Share करें।1
- सैफई में अखिलेश यादव ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार भारत संवाद न्यूज़ 24 ब्यूरो सैफई/इटावा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बहनों ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। सैफई में रक्षाबंधन के मौके पर उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी प्रदेशवासियों को भी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- आज एटा शहर में रक्षा बनधन पर भुजरिया सिराने के लिए उमडी भीड़ शहर के कैलाश मनदिर पुराने राजा के ताल पर सिराई लेकिन ताल की हालत बहुत ही खराब इसकी जिम्मेदारी किसकी जनता पूछ रही है नगर निगम की या सदर विधायक की2
- जिला कारागार में दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का अनोखा नजारा आज देशभर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मैनपुरी जिला कारागार में भी भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का नजारा देखने को मिला। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए सुबह 8 बजे से ही बड़ी संख्या में बहनें और परिजन जिला कारागार पहुंचने लगे। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर जिला कारागार प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और जेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शशांक पाण्डेय ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के इस पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार में भावनाओं से भरा यह नजारा देखने को मिला। बाइट — शशांक पाण्डेय, जेल अधीक्षक1