*रैली निकालकर बालविवाह रोकथाम का राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आमजन को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूक करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान मेंदिया संदेश* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आमजन को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूक करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बाल विवाह निषेध रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय परिसर में आकर सम्पन्न हुई। आयोजित बाल विवाह निषेध रैली में विद्यार्थियों द्वारा “बाल विवाह बंद करो, बाल विवाह नहीं करेंगे“ के नारों से आमजन को बाल विवाह का समर्थन नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली में न्याय मित्र नंदकिशोर बैरवा एवं तपेश जैन तथा पीएलवी अनिता गर्ग एवं अनिता कंवर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के राहुल सिंह, हनुमान सैनी द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, “से नो टू चाइल्ड मैरिज“ अभियान, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह की शिकायत के निवारण में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की भूमिका, बालश्रम के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई और समाज को इस कुरीति के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में न्याय मित्र नंदकिशोर बैरवा द्वारा द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन, प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को बाल विवाह के संबंध में सूचित करने हेतु शपथ दिलवाई गई। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजावत, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर की प्रधानाचार्य ओमप्रभा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
*रैली निकालकर बालविवाह रोकथाम का राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आमजन को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूक करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान मेंदिया संदेश* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आमजन को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूक करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बाल विवाह निषेध रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय
परिसर में आकर सम्पन्न हुई। आयोजित बाल विवाह निषेध रैली में विद्यार्थियों द्वारा “बाल विवाह बंद करो, बाल विवाह नहीं करेंगे“ के नारों से आमजन को बाल विवाह का समर्थन नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली में न्याय मित्र नंदकिशोर बैरवा एवं तपेश जैन तथा पीएलवी अनिता गर्ग एवं अनिता कंवर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के राहुल सिंह, हनुमान सैनी द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, “से
नो टू चाइल्ड मैरिज“ अभियान, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह की शिकायत के निवारण में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की भूमिका, बालश्रम के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई और समाज को इस कुरीति के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में न्याय मित्र नंदकिशोर बैरवा द्वारा द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन, प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को बाल विवाह के संबंध में सूचित करने हेतु शपथ दिलवाई गई। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजावत, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर की प्रधानाचार्य ओमप्रभा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
- *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* जिला निष्पादन समिति एवं मिड-डे मील की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यालयी व्यवस्थाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्तमान नवीन सत्र में प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देने, ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने निर्देश दिए। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को राजकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने पोषण ट्रैकर एवं पीसीटीएस पोर्टल पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकरण में प्रगति लाने, ई-केवाईसी एवं आधार फेस मिलान सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री न्यूट्री किट योजना के तहत गर्भवति महिलाओं को अंतिम पांच माह के लिए अतिरिक्त पोषण हेतु किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर, कक्षा-कक्ष गतिविधियों एवं सहगामी गतिविधियों की नियमित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाई जाए तथा घर पर अध्ययन के प्रति भी उन्हें प्रेरित किया जाए। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र बालिकाओं को लाभ प्रदान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अप्रारम्भ कार्यो का शीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही समसा के अंतर्गत भविष्य की उड़ान नवाचार अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की सतत निगरानी पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा रैंकिंग में सुधार के लिए सभी पैरामीटर पर संतुलित प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में जिले का प्रदर्शन कमजोर है, उनमें विशेष प्रयास किए जाएं। सभी सीबीईओ को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमश्री विद्यालय, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यालय भवन मरम्मत, एसडीआरएफ कार्य, साक्षरता अभियान एवं मिड-डे मील योजनाओं की भी समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उप निदेशक प्रियंका शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पालनहार योजना के तहत वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने विद्यालयों में विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पट्टा विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित उपखंड अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक देवी लाल मीना, एडीपीसी दिनेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना सहित समस्त सीबीईओ, सीडीपीओ, पीओ उपस्थित रहे।1
- ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.3
- प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया (माथुर वैश्य समाज) राजस्थान का शाखा सभा टोंक का दौरा अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद् राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद् राजस्थान की मीटिंग का आयोजन दिनांक 19/04/2026 को कनक वाटिका टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया थे, उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण जी मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता,प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया, तलावड़ा शाखा सभा से श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया पंचायत समिति सदस्य,शाखा सभा अध्यक्ष टोंक हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष श्री मुकुट जी झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया व राजस्थान की सभी शाखा सभाओ जैसे कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, से आने वाले प्रतिनिधि व टोंक के सभी माथुर वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे, प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश जी मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपील की, व प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने प्रदेश की सभी शाखा सभाओ को नियमित बैठक कर सभी को सक्रिय रहकर मानव हित के कार्य जैसे ब्लड डोनेशन व वृक्षारोपण जैसे कार्य व समाज में असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी से सहयोग करने का आश्वासन दिया, फिर शाखा सभा टोंक द्वारा मीटिंग समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,3
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- उनियारा, उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी। 35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।4
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- बदायूं में दो दिन में सुलझा अपहरण कांड, मासूम सकुशल बरामद,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates1
- सवाई माधोपुर नगर परिषद अग्निशमन दमकल को आज दिनांक 20/4/2026 को इटावा गांव में दूरभाष पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर जांच करने मौके पर पहुँचे। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियो ने बताया गया कि प्यारेलाल पुत्र बद्री मीणा के घर आग लगने पर उपस्थित मौत विरान व पीडित के बताये अनुसार सुकसान निम्न प्रकार बताया गया। विवरण अनुमानित 1 40,000/- 2 700gm कनकती, 500gm पायजव 100,000/- 3. परेच्यू सामान, विस्तर, खारवर्तन, हीज, पंखा ④लाधारा, गेहूँ, 4 वकरीमा प्रेसर 60,000/- 15 पाईप, 500 कीट बेल, डोटी 6. 55kg देशी घी 50,000/- इस दौरान अंकित का छोटा भाई गोलू सो रहा था मौके पर अपनी जान बचा के बाहर निकला इटावा बालाजी गांव में लगी आग तार स्पार्किंग होने पर घरेलू सामान 4 बकरी चारा गेहूं आदि सामान जल गए। सोने चांदी के जेवरात 60kg घी घरेलू सामान नष्ट हुआ।1