Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी का आगमन मोतिहारी में हो गया और जितने भी मोतिहारी के कार्यकारी सदस्य हैं जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष सब कोई उनका भव्य स्वागत किया
RAJA KUMAR
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी का आगमन मोतिहारी में हो गया और जितने भी मोतिहारी के कार्यकारी सदस्य हैं जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष सब कोई उनका भव्य स्वागत किया
More news from बिहार and nearby areas
- पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर हाई स्कूल मैदान में 22 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक श्री 1008 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ का शुभारंभ भव्य जल यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जल यात्रा में श्याम बाबू प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य एवं यज्ञाध्यक्ष मयंक कुशवाहा, चकिया व्यापार मंडल पैक्स अध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित यजमान और क्षेत्र की महिलाएं व कुंवारी कन्याएं हाथों में कलश लेकर शामिल हुईं। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं एक घोड़ा अंग्रेजी बाजे की धुन पर नाचते हुए भी दिखाई दिया। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक श्याम बाबू यादव के साथ आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता में संरक्षक श्यामबाबू यादव, सह-संरक्षक पंकज सिंह एवं अध्यक्ष मयंक कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक वैदिक अनुष्ठान तथा शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। कथा, संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।1
- 60 वर्षीय संचालक-प्रिंसिपल ने अपने ही विद्यालय की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन से नेपाल में शादी किया l1
- आगमन मोतिहारी में हो गया और जितने भी मोतिहारी के कार्यकारी सदस्य हैं जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष सब कोई उनका भव्य स्वागत किया1
- चिरैया थाना क्षेत्र अहिरौलिया मे हुई चाकूबाजी मामले में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।1
- प्रेम रावत जी द्वारा संचालित नमामि शाखा ठाकुर बारी मोतिहारी से दर्जनों की संख्या में प्रेम रावत भक्ति मनीष साह की नेतृत्व में नमामि कार्यक्रम राज विद्या केंद्र भीखनपुरा मुजफ्फरपुर में भाग लिया। *--नमामि केंद्र के वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को उपस्थित जनों के बीच रखने का कार्य किया। महिला टीम की कर्ज का प्रशंसा करते हुए तालिया की गड़गड़ाहट से स्वागत की गई।* (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण।) मुजफ्फरपुर 22 फरवरी 2026 मुजफ्फरपुर:-प्रेम रावत भक्त मंडल ठाकुरबारी मोतिहारी से दर्जनों प्रेम रावत भक्तों ने राज विद्या केंद्र भीखनपुरा मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान किया। मुजफ्फरपुर स्टेशन से सभी भक्तों ने दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण के अनुमंडल ब्यूरो चीफ सन ऑफ इंडिया मनीष शाह के नेतृत्व में राज विद्या केंद्र भीखनपुरा मुजफ्फरपुर जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वहां पर भाग लिया। मनीष साह एक भावनात्मक बिंदुओं को अपने अंदर पालने वाले मनीष ने वीडियो बनाते हुए कहते हैं:-यह एक यूनिक वीडियो है जो दोनों तरफ का हो रहा है। उन्होंने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर चलते हुए कहा यह 22 फरवरी आज जो आया है वह फिर दोबारा नहीं आने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रेम रावत जी के आदेश अनुसार नमामि मीटिंग में हम लोग भाग लेने दर्जनों साथी ठाकुरबारी मोतिहारी से आए हुए हैं। जिसका आनंद लेते हुए फूलों की तरह खिलते हुए हम सब नमामि मीटिंग शिरकत करने जा रहे हैं भाग लेने जा रहे हैं। हम सबों का एक-एक पल एक-एक शब्द सुनकर अंदर उतारने का प्रयास करेंगे। जन्मो जन्मांतर का नाता प्रेम रावत जी का, जो चार क्रिया पर पूरे सृष्टि को जो रखे हैं,भरम का भंडारा है। जब तक प्रेम है एक एक व्यक्ति के मन में, प्रेम ऐसी शक्ति है जो एक दूसरे के प्रति रिश्ते का आदर सम्मान करती है। हम लोगों को आज देखने का मौका मिला है 22 फरवरी 2026 को प्रेम रावत जी के नमामि कार्यक्रम में भाग लेने का यह हम लोगों का सौभाग्य है। प्रेम रावत जी के चरणों में सही शुद्ध हृदय से नमस्कार।राज विद्या केंद्र भीखनपुरा मुजफ्फरपुर में सेवा में सेवादार लगे हुए हैं। और आज 60 साल यानी, की 60 वर्ष से भीखनपुरा मुजफ्फरपुर में मनाया जा रहा है। सेवादार यहां पर गेट पर खड़े हैं। उनका नाम है गौरव कुमार, एक बहन जी भी सेवा में हैं।वहां पर बहुत अच्छा लग रहा है। वास्तव में जीवन अनमोल है दोबारा मिलने वाला नहीं। हम सबसे जितना बन सके, प्रेम रावत जी के आदेश अनुसार, चार क्रिया के अनुसार, हम सब सज धज कर फूल की तरह, गमके और अपने-अपने कर्तव्य का पालन करें। प्रेम रावत भक्त छोटी सी वीडियो जो बना रहा हूं मीटिंग में आज, वह हमारे दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के यूट्यूब चैनल पर और अखबार में प्रसारण और प्रकाशित होगी। मोतिहारी जिला से लोग पधारे हुए हैं ,वह अच्छा लग रहा है। हम सब मीटिंग में भाग लेकर अपने आपको कृतार्थ समझ रहे हैं। बहुत अच्छी बात है की उपचार की व्यवस्था राज विद्या केंद्र भीखनपुरा मुजफ्फरपुर में लगाए हुए हैं। प्रेम रावत जी भक्तों को जो अनमोल ज्ञान देते हैं, और कुछ नहीं।मुजफ्फरपुर में के प्रोग्राम चल रहा है। बहुत- बहुत धन्यवाद प्रेम रावत जी को।उनका सेवा में लोग लगे हुए हैं। नमामि केंद्र भीखनपुर मुजफ्फरपुर के सारी सिस्टम को मैं शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमामि केंद्र के महिला वक्ता ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बोली की महिला टीम के द्वारा जो क्षेत्र में जाकर शांति का संदेश दी जा रही है वह काफी सराहनीय है आइए हम सभी महिला टीम को अपने तालिया की तड़तड़ाहट से उनका सम्मान करें। मोतिहारी ठाकुरबारी नमामि केंद्र से मनोज कुमार शर्मिला बहन अमित कुमार ने मनीष साह के नेतृत्व में राज विद्या केंद्र भीखनपुरा मुजफ्फरपुर में आयोजित नमामि कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई।1
- चोरी का बढ़ता कदम — ताला टूटा, अगला निशाना गर्दन या कल्याणपुर थाना? लगता है चोर साहब दिशा देखकर काम करते हैं — ताले की प्रैक्टिस हो गई है, अब सबकी नजर बस इस पर है कि अगला टेस्ट कहाँ देंगे। #कल्याणपुर_थाना #चोरी_कांड #ताला_टूटा #कानून_व्यवस्था #पूर्वी_चंपारण #बिहार_न्यूज़ #जनता_चिंतित #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- सुगौली में हुआ हिन्दू सम्मेलन,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। जात-पात छोड़ एकजुट होने का दिया गया संदेश।1
- व्यू के लिए बनाया गया छेड़खानी का फर्जी वीडियो वायरल, जांच में सामने आई सच्चा आजकल सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक पाने की होड़ में लोग ऐसे-ऐसे रील बना रहे हैं, जिन्हें देखकर कई लोग भ्रमित हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मोतिहारी जिले के चकिया एनएच किनारे का तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ऑटो पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसे छेड़ते हुए नजर आता है। पहली नजर में देखने पर मामला किसी दूसरे समुदाय के युवक द्वारा लड़की से छेड़खानी का प्रतीत होता है। हालांकि जब इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया था। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक चकिया का रहने वाला है, जबकि लड़की साहेबगंज की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया के लिए यह वीडियो शूट कर रहे थे। इस तरह के वीडियो को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि बिना सत्यापन के किसी भी वायरल कंटेंट पर भरोसा न करें।1