श्री क्षत्रिय युवक संघ ने किया नंजनगुड देवदर्शन, वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती पर ‘दायित्व बोध पथ पखवाड़ा’ संपन्न बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)श्री क्षत्रिय युवक संघ बैंगलोर मंडल (कर्नाटक प्रांत) की ओर से एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नंजनगुड स्थित प्रसिद्ध श्री नंजुंदेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘दायित्व बोध पथ पखवाड़ा’ कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह पादरू ने किया। इस अवसर पर विजयप्रताप सिंह रायरा कल्ला ने वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुर्गादास राठौड़ की स्वामीभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। कर्नाटक प्रांत प्रमुख रणजीत सिंह चौक ने वर्ष 2026-27 में बैंगलोर में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा समाजबंधुओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। पूरे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप राजपूत समाज, मैसूर की ओर से अल्पाहार सहित अन्य व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। इसके लिए बैंगलोर मंडल की ओर से समाज का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, बैंगलोर मंडल के स्वयंसेवक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। देवदर्शन और दायित्व बोध के इस आयोजन ने समाज में एकता, सेवा, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

- जालौर शहर के जोशी सर्कल पर टैक्सी चालकों ने टूटी हुई सड़क को लेकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया टैक्सी चालक भगवान राम ने बताया कि बारिश आने के बाद सड़क टूट गई थी जिसको कंक्रीट से ठीक किया गया था लेकिन अब कंक्रीट के पत्थर वाहनों के आवागमन के समय उछलकर टैक्सी स्टैंड पर वाहनों पर लग रहे हैं जिस कारण वाहनों को नुकसान भी हो रहा है आपको बता दे की तिलक द्वार से बारिश के मौसम में तेज बार तेज बारिश के दौरान तेज वेग से पानी बहता है जिस कारण यह सड़क टूट गई थी लेकिन आज दिन तक इसे ठीक नहीं किया गया है4
- सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।1
- आज गढ़ सिवाना के कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन जहां पृथ्वी सिंह जी रामदेवरिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जल्दी उम्मीदवारी घोषित किया जाएगा सिवाना के नगर पालिका के अध्यक्ष के दावेदारी पृथ्वी सिंह जी1
- आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*3
- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में क्या होगा असर नई दिल्ली। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण एक ही दिन होने के कारण लोगों के बीच सूतक काल और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में इस ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। राखी बांधने में नहीं होगी परेशानी भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण बहनें अपने भाइयों को परंपरागत तरीके से राखी बांध सकती हैं। परिवारों में रक्षाबंधन की पूजा और अन्य धार्मिक रस्में भी सामान्य रूप से की जा सकती हैं। हालांकि, अलग-अलग पंचांग और स्थानीय परंपराओं में शुभ मुहूर्त को लेकर कुछ अंतर हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र के स्थानीय पंचांग के अनुसार राखी बांधने का समय देखना बेहतर रहेगा। क्या होता है चंद्र ग्रहण? जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। इस बार होने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। लोगों में बनी हुई है उत्सुकता रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने की खबर के बाद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के उत्सव पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। नोट: ग्रहण और सूतक से जुड़े नियम धार्मिक मान्यताओं और अलग-अलग पंचांग पर आधारित होते हैं। किसी विशेष पूजा या धार्मिक निर्णय के लिए अपने क्षेत्र के मान्य पंचांग/पंडित से सलाह लेना उचित है।1
- नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान समाज के विकास के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार का गाजे-बाजे के साथ स्वागत, सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने लिया भाग बाली उपखंड के नाना ग्राम में सोनी समाज के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज को भूमि भेंट करने वाले दानदाता शंकरलाल पुत्र जवेरचंद सोनी एवं उनके परिवार का सोनी समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार के प्रति समाजबंधुओं ने आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक सहयोग की सराहना की। दानदाता शंकरलाल सोनी परिवार के नाना ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दानदाता परिवार को जैन भवन ले जाया गया, जहां सोनी समाज की ओर से स्वागत सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने दानदाता परिवार का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। ऐसे सामाजिक सहयोग से समाज के लिए आवश्यक भवन, सामाजिक गतिविधियों एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। दानदाता परिवार द्वारा समाज हित में किए गए इस सहयोग को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज एवं कार्यकारी समिति नाना के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश सोनी, सचिव सुरेश सोनी एवं कोषाध्यक्ष रूपचंद सोनी सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की माता-बहनों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के विकास में दानदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हित में किए गए ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा। समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने दानदाता शंकरलाल सोनी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की बात कही।1
- रानी में कांग्रेस ने पालिका चुनाव को लेकर किया मंथन, वार्डवार दावेदारों पर रायशुमारी रानी में कांग्रेस ने पालिका चुनाव को लेकर किया मंथन, वार्डवार दावेदारों पर रायशुमारी1
- सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की। सिवाना में निकाय चुनावों को लेकर विधायक विभिन्न वार्डों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावों में मजबूती से सभी सदस्यों को बहुमत से जिताने के निर्देशित कर रहे हैं।1