logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फ़िरोज़ाबाद टूंडला में सिरफिरे की सनक! नंबर ब्लॉक किया तो घर में घुसकर युवती पर बरसा दी गोलियां, मचा हड़कंप

3 hrs ago
user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
AWAZ TV UTTAR PRADESH
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

फ़िरोज़ाबाद टूंडला में सिरफिरे की सनक! नंबर ब्लॉक किया तो घर में घुसकर युवती पर बरसा दी गोलियां, मचा हड़कंप

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फ़िरोज़ाबाद टूंडला में सिरफिरे की सनक! नंबर ब्लॉक किया तो घर में घुसकर युवती पर बरसा दी गोलियां, मचा हड़कंप
    1
    फ़िरोज़ाबाद टूंडला में सिरफिरे की सनक! नंबर ब्लॉक किया तो घर में घुसकर युवती पर बरसा दी गोलियां, मचा हड़कंप
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 📰 प्रेस नोट | फिरोज़ाबाद सोशल मीडिया से लेकर विधानसभा स्तर तक AIMIM संगठन को मजबूत करने में जुटे पदाधिकारी, लगातार बढ़ रहा जनाधार फिरोज़ाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संगठन को जिला, महानगर, विधानसभा एवं सोशल मीडिया स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार मेहनत, लगन और पूरी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष आसिफ इकबाल साहब, जिला संगठन प्रभारी बिलाल फारूकी साहब, जिला प्रमुख सचिव शारिक बद्री साहब तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी लारिफ फारूकी साहब संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वहीं महानगर स्तर पर महानगर अध्यक्ष नासिर खान साहब एवं महानगर महासचिव व संगठन प्रभारी मोहम्मद जावेद अली साहब के नेतृत्व में महानगर संगठन को लगातार सक्रिय और मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। सोशल मीडिया और मीडिया टीम भी पार्टी की गतिविधियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मीडिया प्रभारी अब्दुल्ला सिद्दीकी साहब तथा विधानसभा मीडिया प्रभारी मोहम्मद हुसैन साहब सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन की आवाज को मजबूत करने में लगातार मेहनत कर रहे हैं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और एकजुट प्रयासों का असर जमीन पर भी दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और संगठन का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जिला से लेकर महानगर, विधानसभा और सोशल मीडिया स्तर तक सभी पदाधिकारियों की सक्रियता और मेहनत AIMIM को फिरोज़ाबाद में और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। संगठन मजबूत होगा, कार्यकर्ता मजबूत होंगे और जनता की आवाज़ बुलंद होगी। — मोहम्मद जावेद अली महानगर महासचिव एवं संगठन प्रभारी, AIMIM महानगर फिरोज़ाबाद
    2
    📰 प्रेस नोट | फिरोज़ाबाद

सोशल मीडिया से लेकर विधानसभा स्तर तक AIMIM संगठन को मजबूत करने में जुटे पदाधिकारी, लगातार बढ़ रहा जनाधार

फिरोज़ाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संगठन को जिला, महानगर, विधानसभा एवं सोशल मीडिया स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार मेहनत, लगन और पूरी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष आसिफ इकबाल साहब, जिला संगठन प्रभारी बिलाल फारूकी साहब, जिला प्रमुख सचिव शारिक बद्री साहब तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी लारिफ फारूकी साहब संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

वहीं महानगर स्तर पर महानगर अध्यक्ष नासिर खान साहब एवं महानगर महासचिव व संगठन प्रभारी मोहम्मद जावेद अली साहब के नेतृत्व में महानगर संगठन को लगातार सक्रिय और मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है।

सोशल मीडिया और मीडिया टीम भी पार्टी की गतिविधियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मीडिया प्रभारी अब्दुल्ला सिद्दीकी साहब तथा विधानसभा मीडिया प्रभारी मोहम्मद हुसैन साहब सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन की आवाज को मजबूत करने में लगातार मेहनत कर रहे हैं।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और एकजुट प्रयासों का असर जमीन पर भी दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और संगठन का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

जिला से लेकर महानगर, विधानसभा और सोशल मीडिया स्तर तक सभी पदाधिकारियों की सक्रियता और मेहनत AIMIM को फिरोज़ाबाद में और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

संगठन मजबूत होगा, कार्यकर्ता मजबूत होंगे और जनता की आवाज़ बुलंद होगी।

— मोहम्मद जावेद अली
महानगर महासचिव एवं संगठन प्रभारी, AIMIM
महानगर फिरोज़ाबाद
    user_फिरोजाबाद न्यूज़ TIMES 24
    फिरोजाबाद न्यूज़ TIMES 24
    Local News Reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जलभराव वाले स्थानों पर लगेंगे सूचक बोर्ड, गोशालाओं में होगी लंपी रोग की जांच तहसीलदार ने लेखपालों की बैठक लेकर दिए निर्देश, यमुना-उटंगन नदी किनारे भीड़ रोकने को कहा फतेहाबाद : मंगलवार को तहसील सभागार में तहसीलदार शिखर मिश्रा ने लेखपालों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे तालाब, पोखर और गड्ढों को चिह्नित किया जाए, जिनमें जलभराव होने से किसी अप्रिय घटना की आशंका हो सकती है। ऐसे स्थानों पर तत्काल सूचक बोर्ड लगवाए जाएं, ताकि लोगों को खतरे के बारे में पहले से जानकारी हो सके। तहसीलदार ने लेखपालों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण कर गोवंशों की स्थिति की जांच करें। कहीं गोवंश में लंपी रोग के लक्षण अथवा प्रकोप दिखाई दे तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक उपचार और बचाव की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने गणेश उत्सव को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि गणेश प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही विराजमान कराया जाए और विसर्जन भी नियत स्थान पर ही कराया जाए। किसी अन्य स्थान पर प्रतिमा स्थापना अथवा विसर्जन न होने दिया जाए। तहसीलदार ने लेखपालों से यमुना और उटंगन नदी के किनारे भी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नदी के आसपास अधिक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और संवेदनशील स्थानों पर लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
    1
    जलभराव वाले स्थानों पर लगेंगे सूचक बोर्ड, गोशालाओं में होगी लंपी रोग की जांच
तहसीलदार ने लेखपालों की बैठक लेकर दिए निर्देश, यमुना-उटंगन नदी किनारे भीड़ रोकने को कहा
फतेहाबाद : मंगलवार को तहसील सभागार में तहसीलदार शिखर मिश्रा ने लेखपालों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे तालाब, पोखर और गड्ढों को चिह्नित किया जाए, जिनमें जलभराव होने से किसी अप्रिय घटना की आशंका हो सकती है। ऐसे स्थानों पर तत्काल सूचक बोर्ड लगवाए जाएं, ताकि लोगों को खतरे के बारे में पहले से जानकारी हो सके।
तहसीलदार ने लेखपालों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण कर गोवंशों की स्थिति की जांच करें। कहीं गोवंश में लंपी रोग के लक्षण अथवा प्रकोप दिखाई दे तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक उपचार और बचाव की कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने गणेश उत्सव को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि गणेश प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही विराजमान कराया जाए और विसर्जन भी नियत स्थान पर ही कराया जाए। किसी अन्य स्थान पर प्रतिमा स्थापना अथवा विसर्जन न होने दिया जाए।
तहसीलदार ने लेखपालों से यमुना और उटंगन नदी के किनारे भी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नदी के आसपास अधिक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और संवेदनशील स्थानों पर लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चीनी की किल्लत और बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, फतेहाबाद में पुरानी गल्ला मंडी के गोदामों का निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी फतेहाबाद,। त्योहारी सीजन से पहले बाजार में चीनी की किल्लत और लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए फतेहाबाद तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार फतेहाबाद शेखर मिश्र के नेतृत्व में मंडी सचिव प्रवीन कुमार, विपणन अधिकारी फतेहाबाद विजय करन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फतेहाबाद की पुरानी गल्ला मंडी स्थित कई बड़े थोक गोदामों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल और लाइसेंस की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम संचालकों से चीनी की आवक और बिक्री की पूरी जानकारी ली। जांच में फतेहाबाद के अधिकांश गोदामों में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज माल और मौके पर मौजूद माल में अंतर नहीं मिला। तहसीलदार शेखर मिश्र ने बताया कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यापारी चीनी की जमाखोरी कर कृत्रिम कमी न पैदा करे। आम जनता को उचित मूल्य पर चीनी मिलती रहे, इसके लिए लगातार छापामार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने सभी थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक पर चीनी की बिक्री न करें और हर बिक्री का पक्का बिल दें। यदि किसी भी गोदाम में तय सीमा से अधिक अवैध स्टॉक या कालाबाजारी पाई गई तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गोदाम सील करने और लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई शामिल है। प्रशासन की इस कार्रवाई से गल्ला मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की चेकिंग से चीनी के दामों पर लगाम लगेगी।
    2
    चीनी की किल्लत और बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, फतेहाबाद में पुरानी गल्ला मंडी के गोदामों का निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी
फतेहाबाद,। त्योहारी सीजन से पहले बाजार में चीनी की किल्लत और लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए फतेहाबाद तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।
तहसीलदार फतेहाबाद शेखर मिश्र के नेतृत्व में मंडी सचिव प्रवीन कुमार, विपणन अधिकारी फतेहाबाद विजय करन  की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फतेहाबाद की पुरानी गल्ला मंडी स्थित कई बड़े थोक गोदामों का औचक निरीक्षण किया।
टीम ने गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल और लाइसेंस की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम संचालकों से चीनी की आवक और बिक्री की पूरी जानकारी ली। जांच में फतेहाबाद के अधिकांश गोदामों में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज माल और मौके पर मौजूद माल में अंतर नहीं मिला। 
तहसीलदार शेखर मिश्र ने बताया कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यापारी चीनी की जमाखोरी कर कृत्रिम कमी न पैदा करे। आम जनता को उचित मूल्य पर चीनी मिलती रहे, इसके लिए लगातार छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने सभी थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य से अधिक पर चीनी की बिक्री न करें और हर बिक्री का पक्का बिल दें। यदि किसी भी गोदाम में तय सीमा से अधिक अवैध स्टॉक या कालाबाजारी पाई गई तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गोदाम सील करने और लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई शामिल है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से गल्ला मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की चेकिंग से चीनी के दामों पर लगाम लगेगी।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी नाम बदलकर किराएदार बनता और फिर देता था चोरी की घटना को अंजाम थाना शिकोहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर जमील अहमद उर्फ मोनू पुत्र अहमद हुसैन को भारी मात्रा में चोरी के माल व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*  *अभियुक्त के कब्जे से 01 नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 झुमकी पीली धातु, 01 पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03 लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 मंगल सूत्र पीली धातु व चूडी के 16 टुकडे पीली धातु बरामद...*  *शातिर चोर जमील नाम बदकर किरायेदार बनकर करता था चोरी.....* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 671/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी पीली धातु की ज्वैलरी(01 अदद नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 अदद झुमकी पीली धातु, 01 अदद पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03 अदद लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु, चूडी के 16 अदद टुकडे पीली धातु )) तथा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । दिनांक 28.08.2026 को वादी श्री मुन्नालाल पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी 3/06 आवास विकास कालोनी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना शिकोहाबाद पर सूचना दी गयी कि वह अपने परिवार सहित अपनी ससुराल जसवन्तनगर गये थे। वापस आने पर उनके मकान के मुख्य गेट का ताला खुला मिला तथा अन्दर अलमारी के लॉक टूटे हुए थे । अलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी हो गये थे। Updated News-01/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    1
    शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी नाम बदलकर किराएदार बनता और फिर देता था चोरी की घटना को अंजाम 
थाना शिकोहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर जमील अहमद उर्फ मोनू पुत्र अहमद हुसैन को भारी मात्रा में चोरी के माल व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
 *अभियुक्त के कब्जे से 01 नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 झुमकी पीली धातु, 01 पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03 लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 मंगल सूत्र पीली धातु व चूडी के 16 टुकडे पीली धातु बरामद...*
 *शातिर चोर जमील नाम बदकर किरायेदार बनकर करता था चोरी.....*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 671/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी पीली धातु की ज्वैलरी(01 अदद नेकलेस सेट मय 02 अदद टोप्स पीली धातु, 02 अदद झुमकी पीली धातु,  01 अदद पेन्डल मय चेन पीली धातु, 03  अदद लेडीज अंगूठी पीली धातु, 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु, चूडी के 16 अदद टुकडे पीली धातु )) तथा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । दिनांक 28.08.2026 को वादी श्री मुन्नालाल पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी 3/06 आवास विकास कालोनी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना शिकोहाबाद पर सूचना दी गयी कि वह अपने परिवार सहित अपनी ससुराल जसवन्तनगर गये थे। वापस आने पर उनके मकान के मुख्य गेट का ताला खुला मिला तथा अन्दर अलमारी के लॉक टूटे हुए थे । अलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी हो गये थे। 
Updated News-01/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट 
नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आगरा , एत्मादपुर से बड़ी खबर प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज आगरा, एत्मादपुर से बड़ी खबर प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज ,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा भीड़ में गिरने पर दरोगा जी हुए उग्र यूजीसी रोल बेक की माँग को लेकर सवर्ण समाज का था प्रदर्शन दरोगा जयप्रकाश तिवारी ने किया लाठीचार्ज लाठी चार्ज की घटना कैमरे में हुई कैद एक प्रदर्शनकारी युवा हुआ घायल आगरा तहसील एत्मादपुर में चल रहा शांति से प्रदर्शन हुआ उग्र प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 19 को भी किया जाम
    1
    आगरा , एत्मादपुर से बड़ी खबर प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज 
आगरा, एत्मादपुर से बड़ी खबर
प्रदर्शनकारियों पर दरोगा ने किया लाठीचार्ज
,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
भीड़ में गिरने पर दरोगा जी हुए उग्र यूजीसी रोल बेक की माँग को लेकर सवर्ण समाज का था प्रदर्शन दरोगा जयप्रकाश तिवारी ने किया लाठीचार्ज लाठी चार्ज की घटना कैमरे में हुई कैद एक प्रदर्शनकारी युवा हुआ घायल आगरा तहसील एत्मादपुर में चल रहा शांति से प्रदर्शन हुआ उग्र प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 19 को भी किया जाम
    user_Kirshna Parjapati
    Kirshna Parjapati
    Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें
    1
    गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया  विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें
गांव गुर्जा मेवली खुर्द फतेहाबाद के विधायक श्री छोटेलाल वर्मा ने रास्ते में भरा हुआ तालाब व बारिश का पानी एक दिन में निकलबा दिया  विधायक जी आपको धन्यवाद आप ऐसे कार्य करते रहें
    user_आगरा देहात संवाददाता
    आगरा देहात संवाददाता
    Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फिरोजाबाद में लेखाकार दलवीर सिंह की भावुक विदाई, सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त!
    1
    फिरोजाबाद में लेखाकार दलवीर सिंह की भावुक विदाई, सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त!
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.