logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगत सिंह पार्क की बदहाली पर छात्र नेताओं ने जताया आक्रोश, सोमवार को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन मिर्ज़ापुर। सिविल लाइन स्थित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क की बदहाली एवं पार्क परिसर के आसपास बने नशे के माहौल को लेकर छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्क में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर उनकी जन्मतिथि गलत अंकित है, जो शहीद भगत सिंह के सम्मान और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ गंभीर लापरवाही का विषय है। इससे भी अधिक चिंताजनक स्थिति यह है कि प्रतिमा के आसपास शराब की दुकान तथा चिकन-चकना की दुकानें संचालित होने के कारण क्षेत्र में नशा करने वालों का जमावड़ा बना रहता है। जिस स्थान पर देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित है, उसी स्थान के आसपास नशे का माहौल आखिर क्यों? इस पूरे मामले को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता दिव्यांश अवस्थी एवं KBPG कॉलेज के छात्र नेता श्रेयस पांडेय द्वारा सोमवार को शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। छात्र नेताओं की मांग है कि भगत सिंह जी की प्रतिमा पर अंकित जन्मतिथि तत्काल सही कराई जाए, पार्क की साफ-सफाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आसपास संचालित शराब की दुकान और अन्य गतिविधियों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह के सम्मान और सार्वजनिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए है। यदि ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो छात्र नेताओं द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं के साथ मिलकर बड़ा लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शहीदों के सम्मान से समझौता नहीं होगा। भगत सिंह की प्रतिमा की गरिमा और पार्क का सम्मान हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए।

1 hr ago
user_Journalist S N Yadav
Journalist S N Yadav
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

भगत सिंह पार्क की बदहाली पर छात्र नेताओं ने जताया आक्रोश, सोमवार को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन मिर्ज़ापुर। सिविल लाइन स्थित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क की बदहाली एवं पार्क परिसर के आसपास बने नशे के माहौल को लेकर छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्क में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर उनकी जन्मतिथि गलत अंकित है, जो शहीद भगत सिंह के सम्मान और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ गंभीर लापरवाही का विषय है। इससे भी अधिक चिंताजनक स्थिति यह है कि प्रतिमा के आसपास शराब की दुकान तथा चिकन-चकना की दुकानें संचालित होने के कारण क्षेत्र में नशा करने वालों का जमावड़ा बना रहता है। जिस स्थान पर देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित है, उसी स्थान के आसपास नशे का माहौल आखिर क्यों? इस पूरे मामले को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता दिव्यांश अवस्थी एवं KBPG कॉलेज के छात्र नेता श्रेयस पांडेय द्वारा सोमवार को शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। छात्र नेताओं की मांग है कि भगत सिंह जी की प्रतिमा पर अंकित जन्मतिथि तत्काल सही कराई जाए, पार्क की साफ-सफाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आसपास संचालित शराब की दुकान और अन्य गतिविधियों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह के सम्मान और सार्वजनिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए है। यदि ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो छात्र नेताओं द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं के साथ मिलकर बड़ा लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शहीदों के सम्मान से समझौता नहीं होगा। भगत सिंह की प्रतिमा की गरिमा और पार्क का सम्मान हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर ब्रेकिंग: जिगना थाने की दलाली का ऑडियो वायरल! यूट्यूबर, अधिवक्ता और P7 चैनल संचालक पर 8 हजार लेन-देन का आरोपवायरल ऑडियो में खुलेआम पैसों के लेन-देन की बात, प्रकाश सिंह टिकैत मामले में मैनेज करने के नाम पर वसूली का आरोप मिर्जापुर ब्रेकिंग: जिगना थाने की दलाली का ऑडियो वायरल! यूट्यूबर, अधिवक्ता और P7 चैनल संचालक पर 8 हजार लेन-देन का आरोप मिर्जापुर में थाना जिगना की दलाली का कथित ऑडियो वायरल, यूट्यूबर, अधिवक्ता व P7 चैनल संचालक पर लगे गंभीर आरोप वायरल ऑडियो में खुलेआम पैसों के लेन-देन की बात, प्रकाश सिंह टिकैत मामले में मैनेज करने के नाम पर वसूली का आरोप मिर्जापुर / जिगना। जनपद मिर्जापुर के थाना जिगना से जुड़ा एक कथित वायरल ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के हवाले से इस ऑडियो में एक यूट्यूबर, एक अधिवक्ता और P7 बिहार चैनल के संचालक पर जिगना थाने की दलाली करने का आरोप लगाया गया है। वायरल ऑडियो जो लगभग 8 मिनट का है, उसमें दो पक्षों के बीच रुपयों को लेकर तीखी बहस सुनी जा सकती है। ऑडियो में एक पक्ष कहता सुनाई दे रहा है - "आठ हजार रुपया दिया गया इतना कम? ... थोड़ा और भैया ... तू सवाल कैसे करे? पैसा हम आपसे ही..." तो दूसरा पक्ष जवाब देता है - "दो हजार भेज दो... पच्चीस सौ भेज दो... दस मिनट के अंदर पैसा भेजो... खर्चा तोहार चक्कर में।" ऑडियो में 2000, 2500, 8000 और साढ़े दस हजार रुपये तक का जिक्र है। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति यह भी कहता है - "हम जानते हैं तू रिकॉर्डिंग करत है... फोन मत बंद कर, उस मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर।" बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रकाश सिंह टिकैत पर लगे धांधली के आरोप से जुड़ा है। आरोप है कि थाने से मामले को निकलवाने और मैनेज करने के नाम पर पीड़ित से पैसे की मांग की जा रही थी। ऑडियो में थाने के चक्कर, इंस्पेक्टर साहब और "मामला बाहर मत निकालना" जैसी बातें भी सामने आई हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोग थाना जिगना की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। डिस्क्लेमर: इस वायरल ऑडियो की पुष्टि ' चैनल नहीं करता है। यह खबर सूत्रों और सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के आधार पर है। इस मामले पर आपकी क्या राय है, कमेंट में अवश्य बताएं।
    1
    मिर्जापुर ब्रेकिंग: जिगना थाने की दलाली का ऑडियो वायरल!
यूट्यूबर, अधिवक्ता और P7 चैनल संचालक पर 8 हजार लेन-देन का आरोपवायरल ऑडियो में खुलेआम पैसों के लेन-देन की बात, प्रकाश सिंह टिकैत मामले में मैनेज करने के नाम पर वसूली का आरोप
मिर्जापुर ब्रेकिंग: जिगना थाने की दलाली का ऑडियो वायरल!
यूट्यूबर, अधिवक्ता और P7 चैनल संचालक पर 8 हजार लेन-देन का आरोप
मिर्जापुर में थाना जिगना की दलाली का कथित ऑडियो वायरल, यूट्यूबर, अधिवक्ता व P7 चैनल संचालक पर लगे गंभीर आरोप
वायरल ऑडियो में खुलेआम पैसों के लेन-देन की बात, प्रकाश सिंह टिकैत मामले में मैनेज करने के नाम पर वसूली का आरोप
मिर्जापुर / जिगना। जनपद मिर्जापुर के थाना जिगना से जुड़ा एक कथित वायरल ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के हवाले से इस ऑडियो में एक यूट्यूबर, एक अधिवक्ता और P7 बिहार चैनल के संचालक पर जिगना थाने की दलाली करने का आरोप लगाया गया है।
वायरल ऑडियो जो लगभग 8 मिनट का है, उसमें दो पक्षों के बीच रुपयों को लेकर तीखी बहस सुनी जा सकती है।
ऑडियो में एक पक्ष कहता सुनाई दे रहा है -
"आठ हजार रुपया दिया गया इतना कम? ... थोड़ा और भैया ... तू सवाल कैसे करे? पैसा हम आपसे ही..."
तो दूसरा पक्ष जवाब देता है -
"दो हजार भेज दो... पच्चीस सौ भेज दो... दस मिनट के अंदर पैसा भेजो... खर्चा तोहार चक्कर में।"
ऑडियो में 2000, 2500, 8000 और साढ़े दस हजार रुपये तक का जिक्र है। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति यह भी कहता है - "हम जानते हैं तू रिकॉर्डिंग करत है... फोन मत बंद कर, उस मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर।"
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रकाश सिंह टिकैत पर लगे धांधली के आरोप से जुड़ा है। आरोप है कि थाने से मामले को निकलवाने और मैनेज करने के नाम पर पीड़ित से पैसे की मांग की जा रही थी। ऑडियो में थाने के चक्कर, इंस्पेक्टर साहब और "मामला बाहर मत निकालना" जैसी बातें भी सामने आई हैं।
ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोग थाना जिगना की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस वायरल ऑडियो की पुष्टि ' चैनल नहीं करता है। यह खबर सूत्रों और सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के आधार पर है। इस मामले पर आपकी क्या राय है, कमेंट में अवश्य बताएं।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    2
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन, 8 मामलों का मौके पर निस्तारण।
    1
    मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन, 8 मामलों का मौके पर निस्तारण।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी की फॉर्च्यूनर का टायर फटा,बाल बाल बचे !! सीसीटीवी वीडियो
    1
    बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी की फॉर्च्यूनर का टायर फटा,बाल बाल बचे !! सीसीटीवी वीडियो
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज भी कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण आखिर कौन जिम्मेदार मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम सभा दाँती स्थित टणईया बस्ती में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि विगत कई वर्षों से बस्ती की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके चलते उन्हें आए दिन कीचड़ भरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है।ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। हालत यह है कि मोटरसाइकिल और साइकिल तक इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को भी कीचड़ के कारण स्कूल जाने में परेशानी होती है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि गांव में किसी के बीमार पड़ने पर एंबुलेंस तक बस्ती में पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    1
    आज भी कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण आखिर कौन जिम्मेदार
मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम सभा दाँती स्थित टणईया बस्ती में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि विगत कई वर्षों से बस्ती की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके चलते उन्हें आए दिन कीचड़ भरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है।ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। हालत यह है कि मोटरसाइकिल और साइकिल तक इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को भी कीचड़ के कारण स्कूल जाने में परेशानी होती है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि गांव में किसी के बीमार पड़ने पर एंबुलेंस तक बस्ती में पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ड्रमण्डगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध क्लिनिक और अस्पताल मिर्जापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक और अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन और डिग्री के मरीजों का इलाज करने का आरोप झोलाछापों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़े हौसले दुर्जनीपुर में टिनशेड लगाकर अस्पताल चलाने का आरोप रतेह चौराहा, ड्रमंडगंज, बरौंधा और नैड़ी कठारी में भी कथित अवैध क्लीनिक मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित करने की भी शिकायत मरीजों को भर्ती करने और ऑपरेशन तक किए जाने का आरोप इलाज के नाम पर मरीजों से आर्थिक दोहन का आरोप स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कही
    2
    ड्रमण्डगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध क्लिनिक और अस्पताल 
मिर्जापुर।
ड्रमंडगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिक और अस्पताल
बिना रजिस्ट्रेशन और डिग्री के मरीजों का इलाज करने का आरोप
झोलाछापों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़े हौसले
दुर्जनीपुर में टिनशेड लगाकर अस्पताल चलाने का आरोप
रतेह चौराहा, ड्रमंडगंज, बरौंधा और नैड़ी कठारी में भी कथित अवैध क्लीनिक
मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित करने की भी शिकायत
मरीजों को भर्ती करने और ऑपरेशन तक किए जाने का आरोप
इलाज के नाम पर मरीजों से आर्थिक दोहन का आरोप
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कही
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर लगे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई मिर्जापुर ब्रेकिंग विंध्याचल स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में शरीर का अंग खुले में फेंके जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित अंग को नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रबंधन का कहना है कि इसके बाद परिजनों ने ही उसे जंगल में फेंक दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में अस्पताल की किसी भी लापरवाही से इनकार किया है।
    1
    इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर लगे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
मिर्जापुर ब्रेकिंग
विंध्याचल स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में शरीर का अंग खुले में फेंके जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित अंग को नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रबंधन का कहना है कि इसके बाद परिजनों ने ही उसे जंगल में फेंक दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में अस्पताल की किसी भी लापरवाही से इनकार किया है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.