Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर लगे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई मिर्जापुर ब्रेकिंग विंध्याचल स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में शरीर का अंग खुले में फेंके जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित अंग को नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रबंधन का कहना है कि इसके बाद परिजनों ने ही उसे जंगल में फेंक दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में अस्पताल की किसी भी लापरवाही से इनकार किया है।
Khulasach TV
इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर लगे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई मिर्जापुर ब्रेकिंग विंध्याचल स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में शरीर का अंग खुले में फेंके जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित अंग को नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रबंधन का कहना है कि इसके बाद परिजनों ने ही उसे जंगल में फेंक दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में अस्पताल की किसी भी लापरवाही से इनकार किया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर: सुशीला देवी ने जमीन कब्जे व मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। देवरी गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी जयप्रकाश ने जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। सुशीला देवी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी विपक्षी पक्ष का समर्थन करने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- अवैध डीजल के कारोबार पर ड्रमण्डगंज पुलिस का शिकंजा दो अभियुक्त गिरफ्तार *मीरजापुर,अवैध डीजल के कारोबार पर ड्रमण्डगंज पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल का भंडारण,खरीद-बिक्री और मुनाफाखोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक लालगंज की तहरीर पर ड्रमण्डगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लहुरिया दह के पास से श्रीनारायण जायसवाल और विनोद कुमार जायसवाल, निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़, को गिरफ्तार किया पुलिस ने मौके से 130 लीटर अवैध डीजल के साथ डीजल के भंडारण में इस्तेमाल होने वाले गैलन व ड्रम आदि बरामद किये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम विशाल, उपनिरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय समेत थाना ड्रमण्डगंज पुलिस टीम शामिल रही।*उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लालगंज की बाईट2
- हलिया के मवई खुर्द में शराबी युवक के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, लाठी लेकर घूमता दिखा आरोपी, महिलाओं ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप बस्ती की महिलाओं ने दिया सामूहिक शिकायती पत्र, DIG विंध्याचल से कार्रवाई की मांग मीरजापुर / हलिया। हलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द में एक व्यक्ति की दबंगई और अश्लील हरकतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव निवासी बऊ मल्लाह पुत्र जंगीलाल मल्लाह पर आरोप है कि वह शराब के नशे में रोजाना गांव में गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं-बच्चियों के साथ अशोभनीय हरकत करता है। हलिया के मवई खुर्द में शराबी युवक के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, लाठी लेकर घूमता दिखा आरोपी, महिलाओं ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप बस्ती की महिलाओं ने दिया सामूहिक शिकायती पत्र, DIG विंध्याचल से कार्रवाई की मांग मीरजापुर / हलिया। हलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द में एक व्यक्ति की दबंगई और अश्लील हरकतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव निवासी बऊ मल्लाह पुत्र जंगीलाल मल्लाह पर आरोप है कि वह शराब के नशे में रोजाना गांव में गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं-बच्चियों के साथ अशोभनीय हरकत करता है। इस संबंध में सामने आए दो वीडियो ने मामले को और तूल दे दिया है। पहले वीडियो में ग्रामीण बरगद के चबूतरे पर एकत्र होकर न्याय की गुहार लगाते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे ताजा वीडियो में आरोपी हाथ में लाठी-डंडा लेकर खेत की पगडंडी पर घूमता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से गांव की महिलाओं और स्कूली बच्चियों में भय व्याप्त है। DIG को दिया प्रार्थना पत्र पीड़ित रमाकांत उपाध्याय पुत्र स्व. मुरलीधर उपाध्याय निवासी मवई खुर्द ने इस मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर को प्रार्थना पत्र देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप इस प्रकार हैं - 1. आरोपी रात के समय शौच के लिए जा रही महिलाओं और किशोरियों का पीछा कर अश्लील हरकत करता है। 2. सुबह स्कूल जा रही बच्चियों को रोकने का प्रयास करता है, विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। 3. दिनांक 23.08.2026 को रात 8 बजे घर के सामने आकर गाली-गलौज की, जिसकी सूचना यूपी-112 पर दी गई। 4. दिनांक 25.09.2026 को घर पर चढ़कर मारपीट की और पूरे परिवार को गायब करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के तार भू-माफियाओं से जुड़े होने के कारण थाना स्तर पर की गई शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें रमाकांत उपाध्याय के अनुसार उन्होंने इस संबंध में थाना हलिया में दिनांक 24.08.2026, 19.09.2026 और 21.09.2026 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल IGRS पर संदर्भ संख्या 40019926037029 पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। महिलाओं ने दिया सामूहिक प्रार्थना पत्र इस मामले में बस्ती की महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। माती लाल, रजुती देवी, हीरामनी, प्रेम, सोनी देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने 19.09.2026 को थानाध्यक्ष हलिया को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा है। महिलाओं का कहना है कि आरोपी प्रतिदिन शराब पीकर घर-घर चढ़कर गाली-गलौज करता है, जिसके चलते महिलाएं और स्कूली बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ग्रामीणों ने विंध्याचल परिक्षेत्र के DIG महोदय से मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।4
- कथित 3200 करोड़ की सरकारी जमीन बचाने के लिए कटोरा लेकर अधिवक्ता ने मांगा भीख, कथित 3200 करोड़ की सरकारी जमीन बचाने के लिए कटोरा लेकर अधिवक्ता ने मांगा भीख,1
- लालगंज के रामपुर मड़वा में बारिश बनी कहर, गरीब की झोपड़ी भरभराकर गिरी, परिवार लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर मड़वा में तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़िता निर्मला देवी पत्नी पिंटू निवासी रामपुर मड़वा की कच्ची झोपड़ी तेज बारिश के कारण भर-भरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार का कोई भी सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन झोपड़ी गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और कपड़े पानी में डूबकर बर्बाद हो गए। अब परिवार के पास खाने-पीने तक को कुछ नहीं बचा है। पीड़िता ने बताया कि महंगाई के इस दौर में वह अपने बच्चों को कैसे पढ़ाए और अपना जीवन यापन कैसे करे, यह सबसे बड़ी चिंता है। आशियाना उजड़ने के बाद पूरा परिवार अब गांव के पंचायत भवन में रहने को मजबूर है। पीड़िता निर्मला देवी ने सरकार से मांग की है कि उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, शौचालय तथा राहत सामग्री दी जाए, जिससे उसका परिवार फिर से अपना जीवन यापन कर सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है।1
- चुनाव आयोग स्थिति को स्पष्ट करे... अपना पक्ष रखना चाहिए... केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल1
- मिर्ज़ापुर: मोती महल में यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया फार्मासिस्ट दिवस।1
- मिर्जापुर। बरियाघाट रामलीला कमेटी का श्री मुकुट पूजन संपन्न। मिर्जापुर। बरियाघाट रामलीला कमेटी का श्री मुकुट पूजन संपन्न।1
- मिर्ज़ापुर: लगातार बारिश से जर्जर मकान की छत गिरी, 3 लोग घायल, एक वाराणसी रेफर।1