logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालगंज के रामपुर मड़वा में बारिश बनी कहर, गरीब की झोपड़ी भरभराकर गिरी, परिवार लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर मड़वा में तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़िता निर्मला देवी पत्नी पिंटू निवासी रामपुर मड़वा की कच्ची झोपड़ी तेज बारिश के कारण भर-भरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार का कोई भी सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन झोपड़ी गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और कपड़े पानी में डूबकर बर्बाद हो गए। अब परिवार के पास खाने-पीने तक को कुछ नहीं बचा है। पीड़िता ने बताया कि महंगाई के इस दौर में वह अपने बच्चों को कैसे पढ़ाए और अपना जीवन यापन कैसे करे, यह सबसे बड़ी चिंता है। आशियाना उजड़ने के बाद पूरा परिवार अब गांव के पंचायत भवन में रहने को मजबूर है। पीड़िता निर्मला देवी ने सरकार से मांग की है कि उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, शौचालय तथा राहत सामग्री दी जाए, जिससे उसका परिवार फिर से अपना जीवन यापन कर सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है।

1 hr ago
user_Manjay Varma
Manjay Varma
लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

लालगंज के रामपुर मड़वा में बारिश बनी कहर, गरीब की झोपड़ी भरभराकर गिरी, परिवार लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर मड़वा में तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़िता निर्मला देवी पत्नी पिंटू निवासी रामपुर मड़वा की कच्ची झोपड़ी तेज बारिश के कारण भर-भरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार का कोई भी सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन झोपड़ी गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और कपड़े पानी में डूबकर बर्बाद हो गए। अब परिवार के पास खाने-पीने तक को कुछ नहीं बचा है। पीड़िता ने बताया कि महंगाई के इस दौर में वह अपने बच्चों को कैसे पढ़ाए और अपना जीवन यापन कैसे करे, यह सबसे बड़ी चिंता है। आशियाना उजड़ने के बाद पूरा परिवार अब गांव के पंचायत भवन में रहने को मजबूर है। पीड़िता निर्मला देवी ने सरकार से मांग की है कि उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, शौचालय तथा राहत सामग्री दी जाए, जिससे उसका परिवार फिर से अपना जीवन यापन कर सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    3
    नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण 
नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण
कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण
मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • राष्ट्रवादी मंच अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कहा
    1
    राष्ट्रवादी मंच अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कहा
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *उन्नाव — अमृतकाल में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पर अब गाड़ियां नहीं नाव चलवाई जाएगी।* लगातार बारिश के बाद वशीरतगंज टोल के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया, पानी भरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ी मुश्किलें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है, पानी भरने के बाद अब आप नाव से सैर करिए। *उन्नाव — अमृतकाल में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पर अब गाड़ियां नहीं नाव चलवाई जाएगी।* लगातार बारिश के बाद वशीरतगंज टोल के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया, पानी भरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ी मुश्किलें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है, पानी भरने के बाद अब आप नाव से सैर करिए।
    1
    *उन्नाव — अमृतकाल में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पर अब गाड़ियां नहीं नाव चलवाई जाएगी।* 

लगातार बारिश के बाद वशीरतगंज टोल के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया, पानी भरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ी मुश्किलें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है, पानी भरने  के बाद अब आप नाव से सैर करिए।
*उन्नाव — अमृतकाल में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पर अब गाड़ियां नहीं नाव चलवाई जाएगी।* 
लगातार बारिश के बाद वशीरतगंज टोल के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया, पानी भरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ी मुश्किलें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है, पानी भरने  के बाद अब आप नाव से सैर करिए।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर लगे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई मिर्जापुर ब्रेकिंग विंध्याचल स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में शरीर का अंग खुले में फेंके जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित अंग को नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रबंधन का कहना है कि इसके बाद परिजनों ने ही उसे जंगल में फेंक दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में अस्पताल की किसी भी लापरवाही से इनकार किया है।
    1
    इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर लगे आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
मिर्जापुर ब्रेकिंग
विंध्याचल स्थित इंद्रावती माता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में शरीर का अंग खुले में फेंके जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संबंधित अंग को नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रबंधन का कहना है कि इसके बाद परिजनों ने ही उसे जंगल में फेंक दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले में अस्पताल की किसी भी लापरवाही से इनकार किया है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: बाघ कुंजल गिर मार्ग पर सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा, हादसों का खतरा बढ़ा।
    1
    मिर्ज़ापुर: बाघ कुंजल गिर मार्ग पर सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा, हादसों का खतरा बढ़ा।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बाघंबरी मठ में श्रद्धा का सैलाब रिपोर्ट अजय द्विवेदी प्रयागराज महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बाघंबरी मठ में श्रद्धा का सैलाब प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है। पुण्य स्मरण के अवसर पर बाघंबरी मठ में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ और विष्णु सहस्त्र हवन का आयोजन हुआ। वहीं, शनिवार को 101 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा लघु रुद्राभिषेक, शृंगार दर्शन और समाधि पूजन किया जा रहा है। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी और भंडारे का आयोजन होगा। महंत नरेंद्र गिरि जी का 20 सितंबर 2021 को बाघंबरी मठ में कैलाशवास हुआ था। उनकी स्मृति में हर वर्ष मठ में श्रद्धांजलि एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।
    2
    महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बाघंबरी मठ में श्रद्धा का सैलाब
रिपोर्ट अजय द्विवेदी प्रयागराज 
महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बाघंबरी मठ में श्रद्धा का सैलाब
प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि जी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है।
पुण्य स्मरण के अवसर पर बाघंबरी मठ में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ और विष्णु सहस्त्र हवन का आयोजन हुआ।
वहीं, शनिवार को 101 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा लघु रुद्राभिषेक, शृंगार दर्शन और समाधि पूजन किया जा रहा है। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी और भंडारे का आयोजन होगा।
महंत नरेंद्र गिरि जी का 20 सितंबर 2021 को बाघंबरी मठ में कैलाशवास हुआ था। उनकी स्मृति में हर वर्ष मठ में श्रद्धांजलि एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।
    user_अजय द्विवेदी
    अजय द्विवेदी
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं निस्तारण के दिए गए निर्देश जिलाधिकारी ने थाना विन्ध्याचल में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का दिया निर्देश जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- जन समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना। एक-एक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों व जमीन पैमाइश के मामलों मे पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा निस्तारणोपरान्त यदि दोनों पक्ष संतुष्ट हो ता उनसे संतुष्टि होने का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई०जी०आर०एस० व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।
    3
    जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं निस्तारण के दिए गए निर्देश 
जिलाधिकारी ने थाना विन्ध्याचल में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर
निस्तारण का दिया निर्देश
जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं
मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- जन समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना। एक-एक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों व जमीन पैमाइश के मामलों मे पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा निस्तारणोपरान्त यदि दोनों पक्ष संतुष्ट हो ता उनसे संतुष्टि होने का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई०जी०आर०एस० व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • चुनाव आयोग स्थिति को स्पष्ट करे... अपना पक्ष रखना चाहिए... केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
    1
    चुनाव आयोग स्थिति को स्पष्ट करे... अपना पक्ष रखना चाहिए...

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिर्जापुर: सुशीला देवी ने जमीन कब्जे व मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। देवरी गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी जयप्रकाश ने जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। सुशीला देवी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी विपक्षी पक्ष का समर्थन करने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मिर्जापुर: सुशीला देवी ने जमीन कब्जे व मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। देवरी गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी जयप्रकाश ने जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। सुशीला देवी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी विपक्षी पक्ष का समर्थन करने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.