logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कार्यालय का घेराव मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

on 13 March
user_M.D. KASIM
M.D. KASIM
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
on 13 March

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कार्यालय का घेराव मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
  • *आज 14 अप्रैल 2026 - बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* 🙏 आज भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न *डॉ. बी. आर. अंबेडकर* की 135वीं जयंती है। *बाबा साहब के बारे में 3 मुख्य बातें:* - *जन्म*: 14 अप्रैल 1891, महू, मध्य प्रदेश में - *योगदान*: भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, दलितों-वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष - *नारा*: "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" *आज के दिन क्या होता है:* 1. *सार्वजनिक अवकाश* - पूरे भारत में सरकारी छुट्टी 2. *संसद में श्रद्धांजलि* - राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री संसद भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं 3. *दीक्षा भूमि, नागपुर* और *चैत्य भूमि, मुंबई* में लाखों अनुयायी इकट्ठा होते हैं बाबा साहब ने कहा था - _"मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है"
    1
    *आज 14 अप्रैल 2026 - बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* 🙏
आज भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न *डॉ. बी. आर. अंबेडकर* की 135वीं जयंती है। 
*बाबा साहब के बारे में 3 मुख्य बातें:*
- *जन्म*: 14 अप्रैल 1891, महू, मध्य प्रदेश में
- *योगदान*: भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, दलितों-वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष
- *नारा*: "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो"
*आज के दिन क्या होता है:*
1. *सार्वजनिक अवकाश* - पूरे भारत में सरकारी छुट्टी
2. *संसद में श्रद्धांजलि* - राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री संसद भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं
3. *दीक्षा भूमि, नागपुर* और *चैत्य भूमि, मुंबई* में लाखों अनुयायी इकट्ठा होते हैं
बाबा साहब ने कहा था - _"मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है"
    user_Mohansingh
    Mohansingh
    पत्रकार Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    13 hrs ago
  • Post by Santosh Kumar
    1
    Post by Santosh Kumar
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • सट्टा कारोबार पर शिकंजा: 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मनेंद्रगढ़ में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। SP रत्ना सिंह के निर्देशन में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में सख्ती बरतते हुए सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया। इसी कड़ी में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़े गए आरोपी दबिश के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (39), अशोक बैसवाल (32) और मोहम्मद खलील (22) शामिल हैं। इनके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगदी राशि भी बरामद की गई है। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अभियान जारी रहेगा, पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई चेतन राम रजवाड़े सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सट्टा कारोबार पर शिकंजा: 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मनेंद्रगढ़ में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
SP रत्ना सिंह के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में सख्ती बरतते हुए सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया। इसी कड़ी में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी।
रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़े गए आरोपी
दबिश के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (39), अशोक बैसवाल (32) और मोहम्मद खलील (22) शामिल हैं। इनके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगदी राशि भी बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
अभियान जारी रहेगा, पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई चेतन राम रजवाड़े सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    23 hrs ago
  • जैतपुर मे तीन युबाओं की कुंए मे डूबने से हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता जैतपुर पुलिस और डायल 112 की भूमिका संदिग्ध शहडोल जिला अन्तर्गत एक हृदयविदाक घटना मे तथाकथित रुप से पुलिस से बचने के लिये भाग रहे तीन युवकों की लाश एक कुंए से मिली है। सोशल मीडिया मे वायरल कहानी के अनुसार गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे तीन गांजा तस्कर कुएं में गिरे और तीनों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी। शहडोल कल्याणपुर के रहने वाले तनुज शुक्ला , बुढार के रहने वाले सचिन सिंह बघेल और एक अन्य युवक रोहित की लाश कुएं से बरामद हुई है। कहा जा रहा है कि गाजा तस्करी के दौरान कार पलटें से उससे निकल भाग रहे तीनों युवक कुएं में गिर गये। , जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता कालेज तिराहे के पास की घटना बतलाई जा रही है। _____ मामले मे बहुत से सवाल हैं। कि जैसे क्या पहले से मौके पर पुलिस थी ? तीनों युवक तस्कर थे तो किससे डर कर भाग रहे थे , उनका पीछा कौन लोग कर रहे थे ? यदि डायल 112 और जैतपुर पुलिस या कोई अन्य लोग उनके पीछे थे , तो युवकों को डूबता देख भाग खडे हुए या उन्हे बचाने की कोई कोशिश भी की गयी ? क्या पुलिस के लिये अपनी वाहवाही तीन युवाओं की जान से अधिक महत्वपूर्ण थी ? सोशल मीडिया मे प्रसारित गाजा तस्करी का मामला है या किसी अन्य कारणों से युवकों को मार कर कुंए मे फेंक दिया गया ? क्या युवकों के पास कोई मोटी रकम और गांजा की बडी खेप थी, जिसके चलते यह वारदात की गयी / हुई ? निष्कर्ष यही है कि ऐसे मामले की उच्चस्तरीय तथ्यात्मक जांच हो ताकि अफवाहों , कयासॊं का मुंह बंद करके दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके ।
    1
    जैतपुर मे तीन युबाओं की कुंए मे डूबने से हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता
जैतपुर पुलिस और डायल 112 की भूमिका संदिग्ध
शहडोल  जिला अन्तर्गत एक हृदयविदाक घटना मे तथाकथित रुप से पुलिस से बचने के लिये भाग रहे तीन युवकों की लाश एक कुंए से मिली है।
सोशल मीडिया मे वायरल कहानी के अनुसार गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे तीन  गांजा तस्कर कुएं में गिरे और तीनों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी।
शहडोल कल्याणपुर के रहने वाले तनुज शुक्ला , बुढार के रहने वाले सचिन सिंह बघेल और एक अन्य युवक रोहित की लाश कुएं से बरामद हुई है।
कहा जा रहा है कि  गाजा तस्करी के दौरान कार पलटें से उससे निकल भाग रहे तीनों युवक कुएं में गिर गये।
, जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता कालेज तिराहे के पास की घटना बतलाई जा रही है।
_____
मामले मे बहुत से सवाल हैं। 
कि जैसे क्या पहले से मौके पर पुलिस थी ?
तीनों युवक तस्कर थे तो किससे डर कर भाग रहे थे , उनका पीछा कौन लोग कर रहे थे ?
यदि डायल 112 और जैतपुर पुलिस या कोई अन्य लोग उनके पीछे थे , तो युवकों को डूबता देख भाग खडे हुए या उन्हे बचाने की कोई कोशिश भी की गयी ?
क्या पुलिस के लिये अपनी वाहवाही तीन युवाओं की जान से अधिक महत्वपूर्ण थी ?
सोशल मीडिया मे प्रसारित गाजा तस्करी का मामला है या किसी अन्य कारणों से युवकों को मार कर कुंए मे फेंक दिया गया ?
क्या युवकों के पास  कोई मोटी रकम और गांजा की बडी खेप थी, जिसके चलते यह वारदात की गयी / हुई ?
निष्कर्ष यही है कि ऐसे मामले की उच्चस्तरीय तथ्यात्मक जांच हो ताकि अफवाहों , कयासॊं का मुंह बंद करके दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके ।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अनूपपुर जिले के एकलव्य विद्यालय के अडोटोरियम में मनाया गया भव्य तरीके से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती साथ ही संत स्वरोजगार योजना का भी शुभारंभ किया गया
    3
    अनूपपुर जिले के एकलव्य विद्यालय के अडोटोरियम में मनाया गया भव्य तरीके से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती साथ ही संत स्वरोजगार योजना का भी शुभारंभ किया गया
    user_Onkar Singh
    Onkar Singh
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।
    2
    सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Ambikapur, Surguja•
    29 min ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    1 hr ago
  • Breking....गांजा तस्कर.....भागते भागते अंधेरे कुएं में गिरे_दो की मौत...दो की तलाश जारी...
    5
    Breking....गांजा तस्कर.....भागते भागते अंधेरे कुएं में गिरे_दो की मौत...दो की तलाश जारी...
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.