औरैया में आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कम्प, अवैध शराब बरामद औरैया जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया आबकारी विभाग तथा कानपुर प्रवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। स्थानीय प्रशासन ने इसे जन सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। टीम ने पछैया बस्ती स्थित बनारसी दास मोहल्ले में दबिश देकर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर लगभग 400 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक भगवान बक्श ने किया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के साथ-साथ आबकारी विभाग ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया। ग्रामीणों को अवैध स्रोतों से शराब न खरीदने और न पीने की सलाह दी गई। टीम ने जहरीली शराब के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को सचेत किया। आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस भी मामले की निगरानी कर रही है।
औरैया में आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कम्प, अवैध शराब बरामद औरैया जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया आबकारी विभाग तथा कानपुर प्रवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। स्थानीय प्रशासन ने इसे जन सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। टीम ने पछैया बस्ती स्थित बनारसी दास मोहल्ले में दबिश देकर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर लगभग 400 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक भगवान बक्श ने किया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के साथ-साथ आबकारी विभाग ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया। ग्रामीणों को अवैध स्रोतों से शराब न खरीदने और न पीने की सलाह दी गई। टीम ने जहरीली शराब के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को सचेत किया। आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस भी मामले की निगरानी कर रही है।
- *_तीन मासूमों को लेकर कई दिनों से जिला प्रशासन सहित क्षेत्रीय बिधायक के यहाँ तक भटक आई महिला, नहीं हुई कोई कार्यवाही अंत में लगाई मीडिया से लगाई न्याय की गुहार_ पीड़िता ने मीडिया से लगाई न्याय की गुहार, उच्चाधिकारीयों के ट्यूटर अकाउंट पर कार्यवाही करने के आदेश हुये बेअसर, 👉 पीड़िता महिला ने अपने पति सहित सास ससुर आदि पर आरोप लगाते हुये कहा हमारी व तीनों बच्चों की हत्या कर दूसरी दूसरी शादी रचाना है पीड़िता का पति, औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र ग्राम मैनपूठ की निवासी एक पीड़िता महिला जोकि कई दिनों से अपने मासूम बच्चों को लेकर जिला पुलिस पुलिस प्रशासन सहित क्षेत्रीय बिधायकों के दरबाजे खटका कर न्याय मांगती घूम रही है, परन्तु जब पीड़िता को जिला पुलिस प्रशासन सहित क्षेत्रीय बिधायकों के यहाँ से न्याय नहीं मिलता तो पीड़िता पीड़िता ने मीडिया से लगाई न्याय की गुहार, बताते चलें कि थाना दिबियापुर के ग्राम मैनपूठ की निवासी रेखा देवी पत्नी कन्हैया लाल ने बताया कि वह बेहद गरीब जोकि स्वयं मजदूरी करके अपने तीन छोटे छोटे बच्चे जिनमें सबसे बड़ा बेटा सूरज उम्र करीब 10 वर्ष, पुत्री आराधना उम्र करीब 07 वर्ष व सबसे छोटा बेटा अनमोल उम्र करीब डेढ वर्ष का लालन पालन करती है, इसके भी पीड़िता रेखा देवी ने अपने पति कन्हैया लाल सहित ससुर सोबरन सिंह सास रानीमुन्नी, जिठानी रजनी व जेठ जयसिंह पर आरोप लगाते हुये कहा बताया कि उपरोक्त सभी लोग पीड़िता को कई वर्षो से शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते बेरहमी से मारपीट करते है, पीड़िता ने मीडिया को बताते हुये कहा कि उसका पति कन्हैया लाल अपने घर वालों की सह पर पीड़िता व अपने बच्चों की जिम्मेदारी ना निभाते हुये पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध रखते हुये दिनांक 28/08/2026 समय करीब प्रातः 08:00 से अपनी मोटर साईकिल से घर से निकल गये है जब से वापस नहीं आये है, पीड़िता ने बताया है कि उसका पति कन्हैया लाल घर से जेवरात जिसमें एक सोंने का मंगल सूत्र एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी मकर की करधनी, कीमत करीब 55.000 हजार रु. के साथ एक बीघा जमीन गिरवी रखकर फरार है, पीड़िता अपने मासूम बच्चों को लेकर कई दिनों से लगातार जिला पुलिस प्रशासन सहित क्षेत्रीय विधायक से अपने बच्चों का भरण, पोषण, पढ़ाई लिखाई एवं देखरेख करने की गुहार लगाती आ रही है, इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है, पीड़िता ने हार थककर मीडिया से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा कि यदि मीडिया हमारी आवाज़ को प्रदेश के न्याय प्रिय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में सहयोग कर देंगे तो उसे न्याय अवश्य मिलेगा, इतना ही नहीं पीड़िता ने दिये गये शिकायत पत्र में लिखा है कि यदि हमारे या बच्चों के साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो इसके जिम्मेदार कोई और नहीं उसका पति,सास,ससुर,जेठ जिठानी सहित क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन होगा, उक्त पीड़िता की समस्या को मीडिया ने अपने ट्यूटर अकाउंत के माध्यम से जिला पुलिस प्रशासन आईजी रेंज कानपुर एडीजी जोन कानपुर सहित प्रदेश के अनेकों जिम्मेदारों ट्यूट कर पीड़िता व उसके मासूम बच्चों की मदत किये जाने का आग्रह किया गया, मीडिया के द्वारा जिम्मेदारों को ट्यूट करने पर आईजी रेंज कानपुर एडीजी जोन कानपुर सहित औरैया पुलिस द्वारा कार्यवाही करने का कोरा कोरा आश्वासन देते रहें, जबकि खबर लिखे जाने तक अभी तक पीड़िता या उसके मासूम बच्चों का दुःख दर्द सुनने वाला कोई नहीं पहुंचा है4
- *औरैया की बेटियां सोशल मीडिया पर मचा रही हैं धूम, वीडियो बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर *औरैया।* बदलते दौर के साथ अब ग्रामीण अंचल की महिलाएं भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जनपद औरैया की तीन महिला वीडियो इन्फ्लुएंसर अपनी मेहनत और लगन से लाखों दिलों में जगह बना रही हैं। हमारी टीम ने उनसे खास बातचीत की। *बच्चों के भविष्य के लिए बनाती हैं वीडियो - श्रद्धा कुशवाहा* रोशनपुर की रहने वाली श्रद्धा कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वीडियो बनाना शुरू किया था। श्रद्धा को गानों पर रील्स और वीडियो बनाने का शौक है। उनकी वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं और लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। श्रद्धा का कहना है कि आज सोशल मीडिया ने महिलाओं को घर बैठे अपनी पहचान बनाने का मौका दिया है। *वीडियो बनाना है जुनून - ज्योति कुशवाहा* विधूना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की ज्योति कुशवाहा को शुरू से ही वीडियो बनाने में रुचि रही है। ज्योति ने बताया कि वह रोजमर्रा की जिंदगी और ट्रेंडिंग गानों पर वीडियो बनाती हैं। उनके वीडियो को उनके गांव के साथ-साथ बाहर के लोग भी काफी पसंद करते हैं। ज्योति का सपना है कि वह एक बड़ी इन्फ्लुएंसर बनें। *दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव में बनी स्टार - मोहिनी राजपूत* भैरवपुर गांव की रहने वाली मोहिनी राजपूत की कहानी सबसे अलग है। मोहिनी ने बताया कि वह पहले दिल्ली में नौकरी करती थीं, लेकिन वहां मन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने गांव लौटकर वीडियो बनाना शुरू किया। आज उनके वीडियो को हजारों लोग देखते हैं और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तीनों महिला क्रिएटर्स ने कहा कि यदि परिवार का सहयोग मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं और सोशल मीडिया के जरिए आत्मनिर्भर बन सकती हैं।1
- औरैया में आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कम्प, अवैध शराब बरामद औरैया जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया आबकारी विभाग तथा कानपुर प्रवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। स्थानीय प्रशासन ने इसे जन सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। टीम ने पछैया बस्ती स्थित बनारसी दास मोहल्ले में दबिश देकर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर लगभग 400 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक भगवान बक्श ने किया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक व्यक्ति पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के साथ-साथ आबकारी विभाग ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया। ग्रामीणों को अवैध स्रोतों से शराब न खरीदने और न पीने की सलाह दी गई। टीम ने जहरीली शराब के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को सचेत किया। आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस भी मामले की निगरानी कर रही है।1
- बड़ी खबर | औरैया ग्राम सराय महाजनान में कब्रिस्तान हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग तेज 📍 सराय महाजनान, तहसील बिधूना, जिला औरैया 🚨 बड़ी खबर | औरैया ग्राम सराय महाजनान में कब्रिस्तान हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग तेज 📍 सराय महाजनान, तहसील बिधूना, जिला औरैया ग्राम सराय महाजनान के ग्रामीणों एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय, औरैया को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्तमान कब्रिस्तान की भूमि सीमित होने के कारण दफन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा है, जिससे मृतक परिजनों के अंतिम संस्कार (दफन) में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से मांग की गई है कि उपयुक्त सरकारी/राजस्व भूमि का चिन्हांकन कर नियमानुसार कब्रिस्तान हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही संबंधित राजस्व अधिकारियों से मौके की जांच एवं भूमि निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग भी की गई है। आवेदक: शान मोहम्मद ग्राम: सराय महाजनान, तहसील बिधूना, जिला औरैया 📅 दिनांक: 10 सितंबर 2026 समर्थन में कई ग्रामवासियों ने भी हस्ताक्षर कर कब्रिस्तान हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। 🎤 रिपोर्ट: शान मोहम्मद, औरैया3
- औरैया के खबर देखने के लिए बन रहे हमारे साथ कुलदीप दिवाकर औरैया4
- खबर औरैया,मध्य प्रदेश में जहरीली शराब हुई मौत के बाद औरैया में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान औरैया मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उत्तर प्रदेश में भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया जिले में आबकारी विभाग और प्रवर्तन टीम कानपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब बरामद की और बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया।1
- कॉमेडियन किंग ने मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करने बाद देव कली माता मन्दिर एवं माँ मंगला काली के दर्शनकर आर्शीवाद लिये औरैया, _कॉमेडियन किंग एवं मीडिया अधिकार मंच राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं टिल्लू भैया सहित मीडिया अधिकार मंच की नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अर्चना देवी ने मंगलवार को श्री सतेन्द्र सेंगर "मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत से उनके अस्थाई निवास एस.पी. आवास कॉलोनी तिलक नगर औरैया पहुंचे, जहाँ कार्तिकेय सोनी सम्पादक फैक्ट प्लेटफार्म लेज़र ने मीडिया अधिकार मंच की नवनियुक्त श्रीमती अर्चना देवी प्रदेश संगठन मंत्री महिला मोर्चा को उनकी आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया वहीं दूसरी कॉमेडियन किंग टिल्लू भाई एवं श्रीमती अर्चना देवी सतेन्द्र सेंगर सहित कार्तिकेय सोनी बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया, उक्त शिस्टाचार भेंट करने के बाद श्री सतेन्द्र सेंगर सहित कॉमेडियन किंग टिल्लू भैया अर्चना देवी किरन औरैया के प्रशिद्ध पोराणिक माता देवकली में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये, इसके बाद औरैया की शुप्रशिद्ध आदि माँ शक्ति माँ मंगला काली के दर्शन करे, जहाँ पर मन्दिर के पुजारी छुन्ना मिश्रा ने माँ मंगल काली में विराजमान भैरव बाबा, भगवान भोलेनाथ, सहित माँ मंगल काली अद्भुत चमत्कारों और उनकी असीम महिला की जानकारी दी,4
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन की चेतावनी - राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सहित सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने यूजीसी के विरोध में पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। - प्रदर्शन के दौरान वंदे मातरम्, जय भारत माता और सवर्ण एकता जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। - पैदल मार्च के बाद उपजिलाधिकारी सदर ब्रह्मानंद को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया और मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई। - राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडेय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूजीसी कानून वापस नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। - उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज सरकार का समर्थन करता रहा है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले चुनाव में सरकार का खुलकर विरोध किया जाएगा। साथ ही आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की भी मांग उठाई। - प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को लेकर अब चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।4