*भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, लिया गया संगठनात्मक व आंदोलनात्मक निर्णय* *भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, लिया गया संगठनात्मक व आंदोलनात्मक निर्णय* भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तेज करने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने समेत 15 अप्रैल को राज्य सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव में समस्तीपुर शहर मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में निर्वाचक मंडल के सदस्यों से वोटिंग कराने, कल्याणपुर के वीरसिंगपुर में 18-19 अप्रैल को आहूत जिला सम्मेलन, 16-17-18 मई दरभंगा में आहूत राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर कोष संग्रह करने, पंचायत, लोकल कमिटी एवं शाखा की बैठक करने, सम्मेलन का प्रचार-प्रसार एवं पर्चा वितरण करने आदि का निर्णय लिया गया। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान- मजदूरों की बदहाली, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, राशन वितरण में गड़बड़ी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को संगठित किया जाएगा और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रखंड कमिटी ने सभी पंचायतों में शाखा कमिटी सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का भी निर्णय लिया। साथ ही निकट भविष्य में प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। बैठक में प्रखंड कमिटी के सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मनोज कुमार सिंह, मो० एजाज, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, ललन दास आदि उपस्थित थे।
*भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, लिया गया संगठनात्मक व आंदोलनात्मक निर्णय* *भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, लिया गया संगठनात्मक व आंदोलनात्मक निर्णय* भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तेज करने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने समेत 15 अप्रैल को राज्य सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव में समस्तीपुर शहर मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में निर्वाचक मंडल के सदस्यों से वोटिंग कराने, कल्याणपुर के वीरसिंगपुर में 18-19 अप्रैल को आहूत जिला सम्मेलन, 16-17-18 मई दरभंगा में आहूत राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर कोष संग्रह करने, पंचायत, लोकल कमिटी एवं शाखा की बैठक करने, सम्मेलन का प्रचार-प्रसार एवं पर्चा वितरण करने आदि
का निर्णय लिया गया। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान- मजदूरों की बदहाली, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, राशन वितरण में गड़बड़ी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को संगठित किया जाएगा और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रखंड कमिटी ने सभी पंचायतों में शाखा कमिटी सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का भी निर्णय लिया। साथ ही निकट भविष्य में प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। बैठक में प्रखंड कमिटी के सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मनोज कुमार सिंह, मो० एजाज, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, ललन दास आदि उपस्थित थे।
- 🔴#एसके मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कालरशिप प्रवेश परीक्षा 2026 मे देश भर से लगभग नौ हज़ार छात्र छात्राओं ने भाग लिया1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- "एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स", पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2026 12 अप्रैल 2026 को संपन्न हुई।3
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- कोआपरेटिव बैंक के कर्मी का बाइक मोहनपुर रोड के जुडीयो माॅल के समीप से अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। वह बाइक लगा शौपिंग करने गया था। जहां से लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गया।1
- देखो देखो मुझे छोर ना देना1
- दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ाबाजार के प्रेम ज्वैलर्स में 3 अप्रैल को हुई लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में SIT, बिहार STF और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3 अप्रैल को अज्ञात अपराधियों ने प्रेम ज्वैलर्स दुकान में घुसकर मालिक, ग्राहक और कर्मचारी को डराकर सोना-चांदी के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में दुकान मालिक मनोज ठाकुर के आवेदन पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। जांच के दौरान बिहार STF और बेगूसराय पुलिस के सहयोग से बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में छापेमारी कर आर्यन कुमार, मंगल कुमार, गौतम कुमार, अविनाश उर्फ विक्की पासवान और पवन झा को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई में मंगल कुमार और पवन झा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में मंगल कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल, दो बाइक और करीब 2 किलो चांदी जैसे आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की साजिश जेल में बंद भोला सिंह के इशारे पर रची गई थी। इसमें अभिषेक सोनी ने लाइनर की भूमिका निभाई। उसके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आर्यन, मुरारी और अन्य आरोपियों ने मिलकर पूरी योजना बनाई। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि मुरारी कुमार को असम पुलिस ने पकड़ा। वहीं, कारीगर अभिषेक सोनी और ऋषिकेश सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में संदीप सिंह को बिहार STF और यूपी STF ने आगरा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वृंदावन स्थित घर से उसकी मां द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए लूट के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है अब तक कुल 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1