logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ाबाजार के प्रेम ज्वैलर्स में 3 अप्रैल को हुई लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में SIT, बिहार STF और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3 अप्रैल को अज्ञात अपराधियों ने प्रेम ज्वैलर्स दुकान में घुसकर मालिक, ग्राहक और कर्मचारी को डराकर सोना-चांदी के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में दुकान मालिक मनोज ठाकुर के आवेदन पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। जांच के दौरान बिहार STF और बेगूसराय पुलिस के सहयोग से बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में छापेमारी कर आर्यन कुमार, मंगल कुमार, गौतम कुमार, अविनाश उर्फ विक्की पासवान और पवन झा को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई में मंगल कुमार और पवन झा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में मंगल कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल, दो बाइक और करीब 2 किलो चांदी जैसे आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की साजिश जेल में बंद भोला सिंह के इशारे पर रची गई थी। इसमें अभिषेक सोनी ने लाइनर की भूमिका निभाई। उसके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आर्यन, मुरारी और अन्य आरोपियों ने मिलकर पूरी योजना बनाई। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि मुरारी कुमार को असम पुलिस ने पकड़ा। वहीं, कारीगर अभिषेक सोनी और ऋषिकेश सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में संदीप सिंह को बिहार STF और यूपी STF ने आगरा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वृंदावन स्थित घर से उसकी मां द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए लूट के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है अब तक कुल 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

11 hrs ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ाबाजार के प्रेम ज्वैलर्स में 3 अप्रैल को हुई लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में SIT, बिहार STF और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3 अप्रैल को अज्ञात अपराधियों ने प्रेम ज्वैलर्स दुकान में घुसकर मालिक, ग्राहक और कर्मचारी को डराकर सोना-चांदी के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में दुकान मालिक मनोज ठाकुर के आवेदन पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। जांच के दौरान बिहार STF और बेगूसराय पुलिस के सहयोग से बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में छापेमारी कर आर्यन कुमार, मंगल कुमार, गौतम कुमार, अविनाश उर्फ विक्की पासवान और पवन झा को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई में मंगल कुमार और पवन झा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में मंगल कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल, दो बाइक और करीब 2 किलो चांदी जैसे आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की साजिश जेल में बंद भोला सिंह के इशारे पर रची गई थी। इसमें अभिषेक सोनी ने लाइनर की भूमिका निभाई। उसके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आर्यन, मुरारी और अन्य आरोपियों ने मिलकर पूरी योजना बनाई। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि मुरारी कुमार को असम पुलिस ने पकड़ा। वहीं, कारीगर अभिषेक सोनी और ऋषिकेश सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में संदीप सिंह को बिहार STF और यूपी STF ने आगरा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वृंदावन स्थित घर से उसकी मां द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए लूट के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है अब तक कुल 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
    1
    दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ाबाजार के प्रेम ज्वैलर्स में 3 अप्रैल को हुई लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में SIT, बिहार STF और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3 अप्रैल को अज्ञात अपराधियों ने प्रेम ज्वैलर्स दुकान में घुसकर मालिक, ग्राहक और कर्मचारी को डराकर सोना-चांदी के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में दुकान मालिक मनोज ठाकुर के आवेदन पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। जांच के दौरान बिहार STF और बेगूसराय पुलिस के सहयोग से बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में छापेमारी कर आर्यन कुमार, मंगल कुमार, गौतम कुमार, अविनाश उर्फ विक्की पासवान और पवन झा को गिरफ्तार किया गया।
आगे की कार्रवाई में मंगल कुमार और पवन झा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में मंगल कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल, दो बाइक और करीब 2 किलो चांदी जैसे आभूषण बरामद किए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की साजिश जेल में बंद भोला सिंह के इशारे पर रची गई थी। इसमें अभिषेक सोनी ने लाइनर की भूमिका निभाई। उसके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आर्यन, मुरारी और अन्य आरोपियों ने मिलकर पूरी योजना बनाई।
पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि मुरारी कुमार को असम पुलिस ने पकड़ा। वहीं, कारीगर अभिषेक सोनी और ऋषिकेश सोनी को भी गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में संदीप सिंह को बिहार STF और यूपी STF ने आगरा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वृंदावन स्थित घर से उसकी मां द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए लूट के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है अब तक कुल 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    11 hrs ago
  • 🔴#एसके मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कालरशिप प्रवेश परीक्षा 2026 मे देश भर से लगभग नौ हज़ार छात्र छात्राओं ने भाग लिया
    1
    🔴#एसके मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कालरशिप प्रवेश परीक्षा 2026 मे देश भर से लगभग नौ हज़ार छात्र छात्राओं ने भाग लिया
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Darbhanga में मामूली विवाद बना मौत का खेल! युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, देखिए! #Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #crimnal #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #PoliceAction #Bihar #vacancy #new #news #political #Crime #CrimesAgainstHumanity #lnmudarbhanga #LNMU
    1
    Darbhanga में मामूली विवाद बना मौत का खेल! युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, देखिए!
#Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #crimnal #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #PoliceAction #Bihar #vacancy #new #news #political #Crime #CrimesAgainstHumanity #lnmudarbhanga #LNMU
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • देखो देखो मुझे छोर ना देना
    1
    देखो देखो मुझे छोर ना देना
    user_ईलमासनगर टुडे
    ईलमासनगर टुडे
    Voice of people Khanpur, Samastipur•
    4 hrs ago
  • Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    1
    Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • "एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स", पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2026 12 अप्रैल 2026 को संपन्न हुई।
    3
    "एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स", पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2026 12 अप्रैल 2026 को संपन्न हुई।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    5 hrs ago
  • बाबा नूर अली शाह के मजार पे उर्स
    1
    बाबा नूर अली शाह के मजार पे उर्स
    user_ईलमासनगर टुडे
    ईलमासनगर टुडे
    Voice of people Khanpur, Samastipur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.