logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ में लू का अलर्ट: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी, 26 अप्रैल तक हीटवेव की संभावना आजमगढ़। जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित लू के प्रकोप को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गंभीर सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए बताए गए सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें। जारी एडवाइजरी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 तक जनपद में उष्ण-लहर (लू) चलने की संभावना है। ऐसे में संबंधित विभागों को भी पूरी तैयारी रखने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और तापमान में बदलाव के प्रति सतर्क रहें। प्राधिकरण ने बताया कि लू से बचने के लिए घरों की खिड़कियों को एलुमिनियम पन्नी या गत्ते से ढककर गर्म हवा को अंदर आने से रोका जा सकता है। दोपहर के समय आने वाली गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर गहरे रंग के पर्दे लगाने की सलाह दी गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गई है। साथ ही, लोगों से कहा गया है कि वे यथासंभव घर के अंदर रहें और धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सिर को ढककर निकलें और हल्के, ढीले व आरामदायक कपड़े पहनें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, हृदय रोगी, मधुमेह के मरीज और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। एडवाइजरी में लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और आम का पना आदि लेने की सलाह दी गई है। ओआरएस घोल का सेवन भी लाभकारी बताया गया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। साथ ही, नंगे पैर धूप में न चलने, तंग व गहरे रंग के कपड़े न पहनने और अधिक गर्मी में श्रम कार्य से बचने की हिदायत दी गई है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

17 hrs ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house Sagri, Azamgarh•
17 hrs ago
e56da6a0-f553-48f6-958c-d92a9bc0cb0f

आजमगढ़ में लू का अलर्ट: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी, 26 अप्रैल तक हीटवेव की संभावना आजमगढ़। जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित लू के प्रकोप को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गंभीर सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए बताए गए सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें। जारी एडवाइजरी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 तक जनपद में उष्ण-लहर (लू) चलने की संभावना है। ऐसे में संबंधित विभागों को भी पूरी तैयारी रखने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और तापमान में बदलाव के प्रति सतर्क रहें। प्राधिकरण ने बताया कि लू से

e01edd9f-3c58-4219-891e-c12085c5510e

बचने के लिए घरों की खिड़कियों को एलुमिनियम पन्नी या गत्ते से ढककर गर्म हवा को अंदर आने से रोका जा सकता है। दोपहर के समय आने वाली गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर गहरे रंग के पर्दे लगाने की सलाह दी गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गई है। साथ ही, लोगों से कहा गया है कि वे यथासंभव घर के अंदर रहें और धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सिर को ढककर निकलें और हल्के, ढीले व आरामदायक कपड़े पहनें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, हृदय रोगी, मधुमेह के मरीज और अन्य

d0aff036-a9e5-456b-949b-eb7d740a2773

गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। एडवाइजरी में लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और आम का पना आदि लेने की सलाह दी गई है। ओआरएस घोल का सेवन भी लाभकारी बताया गया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। साथ ही, नंगे पैर धूप में न चलने, तंग व गहरे रंग के कपड़े न पहनने और अधिक गर्मी में श्रम कार्य से बचने की हिदायत दी गई है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Satyavan Chauhan
    1
    Post by Satyavan Chauhan
    user_Satyavan Chauhan
    Satyavan Chauhan
    Nurse आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan
    2
    kya Kabhi Sahi Ho Payega Panchayat Bhavan
    user_Parvez Ahmad
    Parvez Ahmad
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rahul chauhan
    1
    Post by Rahul chauhan
    user_Rahul chauhan
    Rahul chauhan
    Farmer Ghosi, Mau•
    8 hrs ago
  • Bindu Devi Memorial Academy, Thakuradari (Dhanghata) Sant Kabir Nagar
    1
    Bindu Devi Memorial Academy, Thakuradari (Dhanghata) Sant Kabir Nagar
    user_Puravanchl Tak News
    Puravanchl Tak News
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेना के पास आमने-सामने भाई की टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं बताया जाए बताया जा रहा है कि इसमें एक घायल आदमी मुखलिसपुर का है और दूसरा घायल आदमी बरगदवा कहां है अभी तक एंबुलेंस का पता नहीं है
    1
    संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेना के पास आमने-सामने भाई की टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं बताया जाए बताया जा रहा है कि इसमें एक घायल आदमी मुखलिसपुर का है और दूसरा घायल आदमी  बरगदवा कहां है अभी तक एंबुलेंस का पता नहीं है
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    5 hrs ago
  • महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार और ट्रक में टक्कर हो गई।इस टक्कर ने हंसी-खुशी के माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार फिल्मी स्टाइल में करीब 40 फीट पीछे की तरफ सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई। वरना जान-माल का नुकसान बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकरन की शादी दुधारा क्षेत्र के दानुकुइया गांव निवासी बबिता पुत्री धुव्र चंद्र के साथ तय थी। मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ बारात बस्ती जिले के बड़ेबन स्थित मैरेज हाल पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकले। कार को दूल्हे के जीजा संतोष पुत्र रामचंद्र निवासी पैकवलिया जनपद बस्ती चला रहे थे। महुली क्षेत्र के भगता गांव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक और कार में सीधे टक्कर हो गई। हादसे में संतोष, दुल्हन बबिता, दूल्हा अजय सोनी और भांजी नयना गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक संतोष एवं दूल्हा अजय सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन बबिता और भांजी नयना भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं। वहां अब सन्नाटा और विलाप पसरा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।
    4
    महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार  और ट्रक में टक्कर हो गई।इस टक्कर ने  हंसी-खुशी के  माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार फिल्मी स्टाइल में  करीब 40 फीट पीछे की तरफ  सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई।  वरना जान-माल का नुकसान बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक  फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय रामकरन की शादी दुधारा क्षेत्र के दानुकुइया गांव निवासी बबिता पुत्री धुव्र चंद्र के साथ तय थी। मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ बारात बस्ती जिले के बड़ेबन स्थित मैरेज हाल पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार को दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकले। कार को दूल्हे के जीजा संतोष पुत्र रामचंद्र निवासी पैकवलिया जनपद बस्ती चला रहे थे। महुली क्षेत्र के  भगता गांव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक और कार में  सीधे टक्कर हो गई। हादसे में संतोष, दुल्हन बबिता, दूल्हा अजय सोनी और भांजी नयना गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान कार चालक संतोष एवं दूल्हा अजय सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है। दुल्हन बबिता और भांजी नयना भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची।  खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं। वहां अब सन्नाटा और विलाप पसरा हुआ है। परिजन बदहवास हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।
    user_AZAZ AHMAD
    AZAZ AHMAD
    पत्रकार घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Satyavan Chauhan
    1
    Post by Satyavan Chauhan
    user_Satyavan Chauhan
    Satyavan Chauhan
    Nurse आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.