logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जानलेवा हमला मामले में क्राइम ब्रांच होडल ने दूसरे आरोपी पर कसा शिकंजा -अन्य मामले में क्राइम ब्रांच होडल ने अवैध हथियार देसी कट्टा सहित आरोपी धरा पलवल /माथुर : पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे 27 फरवरी 2026 को थाना होडल क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियारों से जानलेवा हमला मामले में होडल क्राइम ब्रांच टीम ने दूसरे आरोपी तथा एक अन्य मामले में देसी कट्टा सहित आरोपी भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। होडल क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार बहीन के रहने वाले पीड़ित कमल रावत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को वह दोपहर करीब 12 बजे अपने साथियों गौरव और सौरव दहिया के साथ कार में सवार होकर होडल अदालत जा रहा था। जैसे ही वे पुन्हाना मोड़ पर एक जिम के पास पहुंचे, तभी गांव के ही जयपाल ने अपने 15-20 साथियों के साथ बोलेरो कैंपर और एक बिना नंबर की स्कार्पियो से उनका रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने कमल की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जयपाल पिछले तीन दिनों से उसके घर की रेकी भी कर रहा था। हमलावरों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कमल ने आरोप लगाया कि आरोपी हथियारों से लैस थे। शिकायत पर सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज मामला पंजीबद्ध किया गया जिसमें कार्रवाई करते हुए ASI मुबारक अली की टीम ने दिनांक 25 मार्च 2026 को वारदात में शामिल आरोपी भोला उर्फ सौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी क्राइम ब्रांच होडल ने बताया कि मामले में ASI मुबारक अली की टीम ने दिनांक 29 मार्च 2026 को वारदात में शामिल दूसरे आरोपी कपिल उर्फ बिल्ली निवासी तुमसरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी क्राइम ब्रांच होडल ने बताया कि एक अन्य मामले में उनकी टीम के हेड कांस्टेबल सलीम ने दिनांक 29 मार्च को उमराला रोड से आरोपी वार्ड नंबर 9 होडल निवासी अजय को अवैध हथियार देशी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

5 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
5 hrs ago
0d8e0a25-70ad-4096-831e-dcf9d210aa92

More news from हरियाणा and nearby areas
  • न्यू कृष्णा कॉलोनी पलवल में डिलीवरी के नाम पर होता था गर्भपात वहां पर कस्बा मोहल्ले के रहने वाली सुषमा जो दाई का काम करती थी उसको मौके पर पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डुप्लीकेट मरीज बनाकर वहां भेजो इसके बाद टीम ने जाकर मौके का मुआयना कर डिलीवरी में प्रयोग में होने वाली मेडिसिन को कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कराया, हरियाणा सरकार की ऐसे अपराधों पर बड़ी पैनी नजर है।
    3
    न्यू कृष्णा कॉलोनी पलवल में डिलीवरी के नाम पर होता था गर्भपात वहां पर कस्बा मोहल्ले के रहने वाली सुषमा जो दाई का काम करती थी उसको मौके पर पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डुप्लीकेट मरीज बनाकर वहां भेजो इसके बाद टीम ने जाकर मौके का मुआयना कर डिलीवरी में प्रयोग में होने वाली मेडिसिन को कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कराया, हरियाणा सरकार की ऐसे अपराधों पर बड़ी पैनी नजर है।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    31 min ago
  • पलवल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल के मल्टीपर्पज हॉल में रविवार को हरियाणा स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काटकर किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का पलवल की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अलग-अलग कोनों से खिलाड़ी यहां एकत्रित हुए हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को लगातार विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नेटबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी और आर्म रेसलिंग जैसे अनेक खेलों की प्रतियोगिताएं यहां सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है। *युवाओं को खेलों में आगे बढऩे का किया आह्वान गौतम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऊर्जा, ताकत और अनुशासन का प्रतीक हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अपने खेल में निरंतर मेहनत करते रहें और भविष्य में इस खेल को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को मिल रही सुविधाएं मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों को पदक जीतने पर करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। हरियाणा का खेलों में दबदबा उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हरियाणा देश की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन देश के 50 प्रतिशत से अधिक पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों के नाम होते हैं। खेल मतलब हरियाणा और हरियाणा मतलब खेल की पहचान को बनाए रखने के लिए सभी खिलाडिय़ों को निरंतर प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का लक्ष्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भविष्य में प्रयास किया जाएगा कि राष्ट्रीय और विश्व स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताएं हरियाणा के नेतृत्व में आयोजित हों। इसके लिए सरकार और खेल विभाग मिलकर काम करेंगे। मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी खेल अधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वल्र्ड कप 2026 में कांस्य पदक विजेता निहाल सिंह, वर्ष 2026 में एआईयू स्वर्ण पदक विजेता क्रिश चौधरी, एशियन कप 2024 में सिल्वर पदक विजेता अनिल शर्मा, एशियन चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेता रोशनी खूटेला और एशियन कप 2024 व एशियन चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक विजेता योगेश चौधरी को सम्मानित भी किया।
    1
    पलवल  नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल के मल्टीपर्पज हॉल में रविवार को हरियाणा स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काटकर किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का पलवल की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अलग-अलग कोनों से खिलाड़ी यहां एकत्रित हुए हैं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को लगातार विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नेटबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी और आर्म रेसलिंग जैसे अनेक खेलों की प्रतियोगिताएं यहां सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है।
*युवाओं को खेलों में आगे बढऩे का किया आह्वान गौतम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऊर्जा, ताकत और अनुशासन का प्रतीक हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अपने खेल में निरंतर मेहनत करते रहें और भविष्य में इस खेल को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें।
सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को मिल रही सुविधाएं मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों को पदक जीतने पर करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है।
हरियाणा का खेलों में दबदबा
उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हरियाणा देश की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन देश के 50 प्रतिशत से अधिक पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों के नाम होते हैं। खेल मतलब हरियाणा और हरियाणा मतलब खेल की पहचान को बनाए रखने के लिए सभी खिलाडिय़ों को निरंतर प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का लक्ष्य
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भविष्य में प्रयास किया जाएगा कि राष्ट्रीय और विश्व स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताएं हरियाणा के नेतृत्व में आयोजित हों। इसके लिए सरकार और खेल विभाग मिलकर काम करेंगे। मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी खेल अधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 
इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वल्र्ड कप 2026 में कांस्य पदक विजेता निहाल सिंह, वर्ष 2026 में एआईयू स्वर्ण पदक विजेता क्रिश चौधरी, एशियन कप 2024 में सिल्वर पदक विजेता अनिल शर्मा, एशियन चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेता रोशनी खूटेला और एशियन कप 2024 व एशियन चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक विजेता योगेश चौधरी को सम्मानित भी किया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • Post by Haryana Voice Palwal
    1
    Post by Haryana Voice Palwal
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • Post by मुकेश
    1
    Post by मुकेश
    user_मुकेश
    मुकेश
    Farmer होडल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश मैहर 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश मैहर  9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Nuh, Haryana•
    12 hrs ago
  • अबकी बार क्षेत्रीय मुद्दों की सरकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    1
    अबकी बार क्षेत्रीय मुद्दों की सरकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    16 hrs ago
  • #मथुरा- वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम की झड़प का वीडियो वायरल 👉 मामला छाता थाने क्षेत्र के नौगाँव का बताया जा रहा है 👉 प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को पकड़ने गई थी छाता पुलिस उस दौरान तीखी नोंख जोख हो गई 👉 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #मथुरा
    1
    #मथुरा- वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम की झड़प का वीडियो वायरल 👉 मामला छाता थाने क्षेत्र के नौगाँव का बताया जा रहा है 👉 प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को पकड़ने गई थी छाता पुलिस उस दौरान तीखी नोंख जोख हो गई 👉 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #मथुरा
    user_Viral Mathura
    Viral Mathura
    Media company छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Haryana Voice Palwal
    1
    Post by Haryana Voice Palwal
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.