logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ अयोध्या में सरयू नदी का खौफनाक मं*जर, बंधे थे हाथ... फिर गोताखोरों ने ऐसे बचाई पति-पत्नी की जान! ​अयोध्या: धर्मनगरी अयोध्या के गुप्तार घाट पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंपती ने मौ*त को गले लगाने के इरादे से सरयू नदी में छलांग लगा दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि पानी में कूदने से पहले दोनों ने अपने हाथ एक-दूसरे से कसकर बांध रखे थे, ताकि कोई किसी को बचा न सके। ​शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना ने घाट पर मौजूद लोगों की सांसें थाम दी थीं। ​गोताखोर बने फरिश्ता ​डूबते हुए दंपती को देखकर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने बिना एक पल गंवाए अपनी जा*न की परवाह किए बिना उफनती लहरों में छलांग लगा दी। गोताखोरों की टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरे पानी से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ​बचाव कार्य में इनकी रही मुख्य भूमिका: ​अमरजीत निषाद ​आनंद राज निषाद ​अमन निषाद ​राजकुमार निषाद ​रामकुमार निषाद ​भोपाल से आए थे दंपती ​प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नदी में कूदने वाले दंपती मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं। इनकी पहचान सुधीर श्रीवास्तव और उनकी 45 वर्षीय पत्नी अर्चना श्रीवास्तव के रूप में हुई है। ​सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद दोनों को तुरंत महिला चौकी प्रभारी किरण पाल और सिपाही रमन शर्मा के सुपुर्द कर दिया गया, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, दंपती ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। ​गोताखोरों की सूझबूझ और तत्परता ने आज एक बार फिर दो जिंदगियों को मौत के मुंह से खींच लिया, वरना यह खौफनाक कदम एक बड़े हादसे में बदल सकता था। ​

15 hrs ago
user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ वाराणसी देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेशमानसिकता न्यूज़ CM योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी। दोनों शहरों के बीच का सफर करीब 9 घंटे में पूरा होगा योगी ने रेलमंत्री के साथ अंदर से देखी..
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ वाराणसी देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेशमानसिकता न्यूज़
CM योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी। दोनों शहरों के बीच का सफर करीब 9 घंटे में पूरा होगा योगी ने रेलमंत्री के साथ अंदर से देखी..
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • mairajali shaikh pipra dihwa Balrampur Uttar Pradesh India
    4
    mairajali shaikh pipra dihwa Balrampur Uttar Pradesh India
    user_Mairajali Shaikh
    Mairajali Shaikh
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 करोड़ के सात दुर्लभ बाज बरामद; मुंबई का तस्कर गिरफ्तार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फाल्कन प्रजाति के सात दुर्लभ बाज बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन पक्षियों की अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है। इस बरामदगी ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसटीएफ ने 30 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र स्थित इरादतनगर मोहल्ले में कार्रवाई कर आरोपी फिरोज मसर्रत खान को गिरफ्तार किया। आरोपी मुंबई, महाराष्ट्र का निवासी बताया गया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। एसटीएफ के अनुसार, संरक्षित वन्यजीवों की अवैध तस्करी की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर वन्यजीव और संरक्षित पक्षियों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े होने की जानकारी दी। जंगलों से संग्रह कर विदेशों तक सप्लाई का दावा जांच के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से वन्यजीवों को एकत्र करते थे। इसके बाद मुंबई के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उनकी सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। तस्करी के संभावित नेटवर्क में दुबई, सऊदी अरब और बहरीन जैसे देशों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज एसटीएफ के मुताबिक, फाल्कन समेत कुछ दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में शामिल हैं, जिन्हें सर्वोच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्राप्त है। मामले में मदेयगंज थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 49, 50 और 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। सात दुर्लभ पक्षियों की बरामदगी को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 करोड़ के सात दुर्लभ बाज बरामद; मुंबई का तस्कर गिरफ्तार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फाल्कन प्रजाति के सात दुर्लभ बाज बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन पक्षियों की अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है। इस बरामदगी ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसटीएफ ने 30 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र स्थित इरादतनगर मोहल्ले में कार्रवाई कर आरोपी फिरोज मसर्रत खान को गिरफ्तार किया। आरोपी मुंबई, महाराष्ट्र का निवासी बताया गया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। एसटीएफ के अनुसार, संरक्षित वन्यजीवों की अवैध तस्करी की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर वन्यजीव और संरक्षित पक्षियों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े होने की जानकारी दी। जंगलों से संग्रह कर विदेशों तक सप्लाई का दावा जांच के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से वन्यजीवों को एकत्र करते थे। इसके बाद मुंबई के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उनकी सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। तस्करी के संभावित नेटवर्क में दुबई, सऊदी अरब और बहरीन जैसे देशों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज एसटीएफ के मुताबिक, फाल्कन समेत कुछ दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में शामिल हैं, जिन्हें सर्वोच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्राप्त है। मामले में मदेयगंज थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 49, 50 और 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। सात दुर्लभ पक्षियों की बरामदगी को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
    1
    लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 करोड़ के सात दुर्लभ बाज बरामद; मुंबई का तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फाल्कन प्रजाति के सात दुर्लभ बाज बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन पक्षियों की अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है। इस बरामदगी ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसटीएफ ने 30 अक्टूबर की रात करीब 7:30 बजे लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र स्थित इरादतनगर मोहल्ले में कार्रवाई कर आरोपी फिरोज मसर्रत खान को गिरफ्तार किया। आरोपी मुंबई, महाराष्ट्र का निवासी बताया गया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।

एसटीएफ के अनुसार, संरक्षित वन्यजीवों की अवैध तस्करी की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर वन्यजीव और संरक्षित पक्षियों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े होने की जानकारी दी।

जंगलों से संग्रह कर विदेशों तक सप्लाई का दावा

जांच के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से वन्यजीवों को एकत्र करते थे। इसके बाद मुंबई के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उनकी सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। तस्करी के संभावित नेटवर्क में दुबई, सऊदी अरब और बहरीन जैसे देशों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

एसटीएफ के मुताबिक, फाल्कन समेत कुछ दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में शामिल हैं, जिन्हें सर्वोच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्राप्त है। मामले में मदेयगंज थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 49, 50 और 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। सात दुर्लभ पक्षियों की बरामदगी को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

    user_Gulshad khan journalist
    Gulshad khan journalist
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एकता मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एकता मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
    1
    लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एकता मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एकता मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
    user_स्वतंत्र भारतीय न्यूज़
    स्वतंत्र भारतीय न्यूज़
    Local News Reporter तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रामपुर आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म ने कहा, "पिछले आठ सालों में हमारे साथ हुआ है,शायद वो किसी के साथ नहीं हुआ होगा।आज़म साहब को दस साल की सज़ा टीवी,फ्रिज चोरी करवाने में हो गई और उस जगह पर हो गई जहां पर कभी घर मकान थे ही नहीं...अगर मेरा नाम अब्दुल्ला नहीं होता तो शायद मैं सच को साबित कर सकता...हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। हम इंसान नहीं हैं हम जानवर हैं जो इतनी बेइज्जती और ज़िल्लत की ज़िंदगी के बाद भी ज़िंदा हैं। रामपुर आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म ने कहा, "पिछले आठ सालों में हमारे साथ हुआ है,शायद वो किसी के साथ नहीं हुआ होगा।आज़म साहब को दस साल की सज़ा टीवी,फ्रिज चोरी करवाने में हो गई और उस जगह पर हो गई जहां पर कभी घर मकान थे ही नहीं...अगर मेरा नाम अब्दुल्ला नहीं होता तो शायद मैं सच को साबित कर सकता...हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। हम इंसान नहीं हैं हम जानवर हैं जो इतनी बेइज्जती और ज़िल्लत की ज़िंदगी के बाद भी ज़िंदा हैं।
    1
    रामपुर
आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म ने कहा, "पिछले आठ सालों में हमारे साथ हुआ है,शायद वो किसी के साथ नहीं हुआ होगा।आज़म साहब को दस साल की सज़ा टीवी,फ्रिज चोरी करवाने में हो गई और उस जगह पर हो गई जहां पर कभी घर मकान थे ही नहीं...अगर मेरा नाम अब्दुल्ला नहीं होता तो शायद मैं सच को साबित कर सकता...हमारे पास कोई अधिकार नहीं है। हम इंसान नहीं हैं हम जानवर हैं जो इतनी बेइज्जती और ज़िल्लत की ज़िंदगी के बाद भी ज़िंदा हैं।

    user_Azad choudhari journlist
    Azad choudhari journlist
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा की शपथ सभी थानों में भी हुए कार्यक्रम श्रावस्ती। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन श्रावस्ती में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी राहुल भाटी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन से सिविल लाइन चौकी तक राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली गई। दौड़ के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देते हुए राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का आह्वान किया गया।एसपी राहुल भाटी ने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यूपी-112, यातायात, अभियोजन, न्यायालय सुरक्षा एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
    1
    सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा की शपथ
सभी थानों में भी हुए कार्यक्रम
श्रावस्ती। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन श्रावस्ती में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी राहुल भाटी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन से सिविल लाइन चौकी तक राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली गई। दौड़ के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देते हुए राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का आह्वान किया गया।एसपी राहुल भाटी ने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यूपी-112, यातायात, अभियोजन, न्यायालय सुरक्षा एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भिनगा में ढाबे पर मारपीट और कारीगर पर खौलता तेल फेंकने के मामले में तीन गिरफ्तार श्रावस्ती। भिनगा के निषाद ढाबे पर खाना खा रहे लोगों से मारपीट और बीच-बचाव करने पहुंचे कारीगर पर खौलता तेल फेंकने के मामले में कोतवाली भिनगा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार, 31 अक्टूबर को केशवनगर भिनगा के पास से तीनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को ग्राम सिसवा निवासी कुछ लोगों पर ढाबे पर खाना खा रहे व्यक्तियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था। इसी दौरान ढाबे के कारीगर पंचराम सोनी ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन पर कड़ाही में रखा करीब तीन लीटर खौलता तेल फेंक दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। मामले में कोतवाली भिनगा में बीएनएस की संबंधित धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में जगन्नाथ निषाद, सिद्धनाथ निषाद उर्फ सिद्धे और नीतीश कुमार उर्फ धक्कड़ी, निवासी ग्राम सिसवा, को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।
    1
    भिनगा में ढाबे पर मारपीट और कारीगर पर खौलता तेल फेंकने के मामले में तीन गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा के निषाद ढाबे पर खाना खा रहे लोगों से मारपीट और बीच-बचाव करने पहुंचे कारीगर पर खौलता तेल फेंकने के मामले में कोतवाली भिनगा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार, 31 अक्टूबर को केशवनगर भिनगा के पास से तीनों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को ग्राम सिसवा निवासी कुछ लोगों पर ढाबे पर खाना खा रहे व्यक्तियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था। इसी दौरान ढाबे के कारीगर पंचराम सोनी ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन पर कड़ाही में रखा करीब तीन लीटर खौलता तेल फेंक दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए।
मामले में कोतवाली भिनगा में बीएनएस की संबंधित धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में जगन्नाथ निषाद, सिद्धनाथ निषाद उर्फ सिद्धे और नीतीश कुमार उर्फ धक्कड़ी, निवासी ग्राम सिसवा, को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई।
श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेशमानसिकता न्यूज़ मुबारक़ बंद व मुड़ियाखेड़ा में खाद्द विभाग की टीम ने रसगुल्ले को नष्ट कराय
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेशमानसिकता न्यूज़
मुबारक़ बंद व मुड़ियाखेड़ा में खाद्द विभाग की टीम ने रसगुल्ले को नष्ट कराय
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.