logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

31 साल पुराने मामले में फरार इनामी आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार पुलिस ने जंगल में कैंप लगाकर की तलाश - जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों व स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 31 साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी व टॉप-10 वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी अनादरा कमलेश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी व पारंपरिक तरीकों का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश के जंगलों में लगातार पांच दिन तक डेरा डालकर तलाश अभियान चलाया और आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी मेथीया उर्फ मेथा उर्फ मोतिया पुत्र दीताजी बारिया भील निवासी नेगड़िया जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) है। आरोपी साल 1995 के एक मामले में धारा 395 भादंसं में वांछित था और पिछले करीब 25 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था। पुलिस टीम में थानाधिकारी कमलेश, कांस्टेबल हरजीराम, प्रकाशकुमार, कुलदीपसिंह सहित मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों का सहयोग रहा।

20 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
20 hrs ago
246d07c1-d439-4ded-a1c0-f7f5ae64e2d0

31 साल पुराने मामले में फरार इनामी आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार पुलिस ने जंगल में कैंप लगाकर की तलाश - जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों व स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 31 साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी व टॉप-10 वांछित आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी अनादरा कमलेश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी व पारंपरिक तरीकों का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश के जंगलों में लगातार पांच दिन तक डेरा डालकर तलाश अभियान चलाया और आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी मेथीया उर्फ मेथा उर्फ मोतिया पुत्र दीताजी बारिया भील निवासी नेगड़िया जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) है। आरोपी साल 1995 के एक मामले में धारा 395 भादंसं में वांछित था और पिछले करीब 25 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था। पुलिस टीम में थानाधिकारी कमलेश, कांस्टेबल हरजीराम, प्रकाशकुमार, कुलदीपसिंह सहित मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों का सहयोग रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चार साल बाद कॉलोनी में शुरू हुई आपूर्ति रेवदर कस्बे की इंद्रा कॉलोनी में चार वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद कॉलोनी के घरों में नलों से पानी पहुंचना शुरू हो गया है। यह आपूर्ति जल जीवन मिशन योजना के तहत बहाल की गई है। यह राहत कॉलोनी की महिलाओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद मिली है। कुछ दिन पहले, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर पेयजल समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि वर्षों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही थी और बार-बार शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे उनमें भारी आक्रोश था। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया था। अब विभाग ने कॉलोनी में जलापूर्ति शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस पूरे मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा के प्रयासों की ग्रामीणों ने सराहना की है। साथ ही ग्राम पंचायत प्रशासक अज़बाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार, महामंत्री दशरथ सोनी का भी आभार जताया। जनप्रतिनिधियों की पहल और महिलाओं की एकजुटता के चलते वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान संभव हो पाया है। चार साल से नलों से वंचित रहे परिवारों को अब नियमित पानी मिलने की उम्मीद है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारू रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।
    1
    चार साल बाद कॉलोनी में शुरू हुई आपूर्ति
रेवदर कस्बे की इंद्रा कॉलोनी में चार वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद कॉलोनी के घरों में नलों से पानी पहुंचना शुरू हो गया है। यह आपूर्ति जल जीवन मिशन योजना के तहत बहाल की गई है।
यह राहत कॉलोनी की महिलाओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद मिली है। कुछ दिन पहले, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर पेयजल समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था।
महिलाओं ने आरोप लगाया था कि वर्षों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही थी और बार-बार शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे उनमें भारी आक्रोश था। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया था।
अब विभाग ने कॉलोनी में जलापूर्ति शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस पूरे मामले में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा के प्रयासों की ग्रामीणों ने सराहना की है। साथ ही ग्राम पंचायत प्रशासक अज़बाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार, महामंत्री दशरथ सोनी का भी आभार जताया। 
जनप्रतिनिधियों की पहल और महिलाओं की एकजुटता के चलते वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान संभव हो पाया है। चार साल से नलों से वंचित रहे परिवारों को अब नियमित पानी मिलने की उम्मीद है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारू रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन। शहर के शांतिकुंज से रैली निकाल उपखंड कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल का नाम सोपा ज्ञापन। शांतिकुंज से प्रारंभ हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गो लुनियापूरा, बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, मुख्य बाजार से जगदीश चौराहा होकर उपखंड कार्यालय के बाहर सभा में हुई तब्दील। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, विधायक मोतीराम कोली, रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया समेत वरिष्ठ जनो ने किया संबोधित। सभा के पश्चात कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ज्ञापन देने उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी के बाहर होने से प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप शहर की ज्वलंत समस्याओं के तुरंत निराकरण की की गई मांग। इस दौरान शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी एवं सदर थाना अधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में दोनों थानों से पुलिस जाता रहा मौजूद।
    1
    शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन।
शहर के शांतिकुंज से रैली निकाल उपखंड कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल का नाम सोपा ज्ञापन।
शांतिकुंज से प्रारंभ हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गो लुनियापूरा, बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, मुख्य बाजार से जगदीश चौराहा होकर उपखंड कार्यालय के बाहर सभा में हुई तब्दील।
सभा को पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, विधायक मोतीराम कोली, रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया समेत वरिष्ठ जनो ने किया संबोधित।
सभा के पश्चात कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ज्ञापन देने उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी के बाहर होने से प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप शहर की ज्वलंत समस्याओं के तुरंत निराकरण की की गई मांग।
इस दौरान शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी एवं सदर थाना अधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में दोनों थानों से पुलिस जाता रहा मौजूद।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Arjun Solanki
    1
    Post by Arjun Solanki
    user_Arjun Solanki
    Arjun Solanki
    Jaswantpura, Jalore•
    6 hrs ago
  • पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews
    1
    पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews
    user_Mahendra Mali
    Mahendra Mali
    News Anchor Sirohi, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी
    2
    जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया,    आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी  ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    27 min ago
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Farmer सायला, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.