3 साल में ही ‘पंचर’ हो गया मसरख–डूमर्शन ओवर ब्रिज, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल सारण जिले के मसरख–डूमर्शन ओवर ब्रिज की हालत महज तीन साल में ही खराब हो गई है। वर्ष 2023 में सांसद Janardan Singh Sigriwal द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था, लेकिन अब पुल के कई हिस्सों में दरारें और क्षति देखने को मिल रही है। पुल की सरिया सड़कों पर दिख रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस ओवर ब्रिज का उद्देश्य लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना था, लेकिन इतनी कम अवधि में ही पुल की स्थिति खराब होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत और जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में यह बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से पुल की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ओवर ब्रिज की मरम्मत व जांच कब तक कराई जाती है। #मसरख #सारण #ओवरब्रिज #बिहारसमाचार #JanardanSinghSigriwal #BiharNews #ChapraNews #Infrastructure #Corruption #LocalNews 🚧📰

- 3 साल में ही ‘पंचर’ हो गया मसरख–डूमर्शन ओवर ब्रिज, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल सारण जिले के मसरख–डूमर्शन ओवर ब्रिज की हालत महज तीन साल में ही खराब हो गई है। वर्ष 2023 में सांसद Janardan Singh Sigriwal द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था, लेकिन अब पुल के कई हिस्सों में दरारें और क्षति देखने को मिल रही है। पुल की सरिया सड़कों पर दिख रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस ओवर ब्रिज का उद्देश्य लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना था, लेकिन इतनी कम अवधि में ही पुल की स्थिति खराब होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत और जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में यह बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से पुल की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ओवर ब्रिज की मरम्मत व जांच कब तक कराई जाती है। #मसरख #सारण #ओवरब्रिज #बिहारसमाचार #JanardanSinghSigriwal #BiharNews #ChapraNews #Infrastructure #Corruption #LocalNews 🚧📰1
- Post by एनामुल हक1
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), गया में 28वीं पासिंग आउट परेड से पहले आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में एक शानदार मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पासआउट होने वाले ऑफिसर कैडेट्स ने अपने बेहतरीन युद्ध कौशल, अनुशासन और सैन्य दक्षता का प्रदर्शन किया। इस भव्य कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण कमान, विशेष रूप से उपस्थित रहे, जो 28वीं पासिंग आउट परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर हैं। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल विवेक कश्यप, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, कमांडेंट, ओटीए गया तथा एकेडमी के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत एक अत्यंत मनमोहक घुड़सवारी प्रदर्शन से हुई, जिसमें औपचारिक ध्वज मार्च, टेंट पेगिंग, घुड़सवारी बाधा दौड़ और इक्वीटेशन सिम्फनी जैसी विधाएं शामिल थीं। इन प्रदर्शनों में साहस, संतुलन, अनुशासन और घुड़सवारी की उत्कृष्ट कला की झलक देखने को मिली। जिम्नास्टिक्स प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब लुभाया और इसमें ऑफिसर कैडेट्स की फुर्ती, ताकत व समन्वय का प्रभावशाली प्रदर्शन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। हाई हॉर्स डिस्प्ले ने ऑफिसर कैडेट्स के अद्भुत नियंत्रण, आत्मविश्वास और शिष्टता से सभी को प्रभावित किया। समारोह का समापन एक आकर्षक आतिशबाजी के साथ हुआ, जिसने रात्रिकालीन आकाश को प्रकाशमान कर दिया और उपस्थित परिजनों व दर्शकों के मन में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी। ऑफिसर कैडेट्स ने इन जीवंत प्रदर्शनों के माध्यम से असाधारण अनुशासन और परिपक्व युद्ध कौशल का परिचय दिया। उनकी सुव्यवस्थित और समन्वित गतिविधियों ने साहस, दृढ़ता और एक सच्चे योद्धा की भावना को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन में दिखने वाले आत्मविश्वास, दक्षता और ऊर्जा ने दर्शकों को भारतीय सेना के भावी अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा और लगन से परिचित कराया। मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले के साथ-साथ इसी अवसर पर गौरव पदक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें पासआउट होने वाले ऑफिसर कैडेट्स के गर्वित परिजनों को सम्मानित किया गया। यह समारोह उन परिवारों के अटूट समर्थन और बलिदान को श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने बेटे-बेटियों को सशस्त्र सेनाओं को सौंपा। माता-पिता को गौरव पदक से सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उनका यह मूक बलिदान ही सैन्य मनोबल की असली नींव है। उनके इस योगदान के प्रति कृतज्ञता जताते हुए एक भव्य रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। ओटीए गया में शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल (पुरुष एवं महिला) कोर्स की ऐतिहासिक तीसरी पासिंग आउट परेड 07 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली है। इस गौरवशाली अवसर पर शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री (पुरुष) - 64वें कोर्स के *253* और शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री (महिला) - 35वें कोर्स की *28* ऑफिसर कैडेट्स भारतीय सेना में कमीशन होंगे, जो एकेडमी के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा । #IndianArmy #Gayajinews #OfficerAcedmygaya #Passingoutprade #Localnewsbihar #gayanews1
- फुर्सतपुर मस्जिद पर दावते इफ्तार का हुआ आयोजन गरखा प्रखंड के मुकिमपुर पंचायत के फुर्सतपुर मस्जिद पर शुक्रवार को मुखिया मोहम्मद ईमाम हुसैन ने दावते इफ्तार का आयोजन किया । जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांव से हजारों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। रोजेदार मोहम्मद हसनैन ने कहा- सबर और शुक्र का महीना रमजान हमें यह सिखाता है कि जो हमारे पास है उसका शुक्र कैसे अदा करें और जिसकी चाहत है उसके लिए सबर कैसे करें। जिस तरह रोजा पेट की सफाई करता है, उसी तरह 'तकवा' (परहेजगारी) दिल से नफरत, लालच और बुराई को साफ कर देता है। मोहम्मद नौशाद ने कहा- इबादत सिर्फ सजदा नहीं किसी भूखे को खाना खिलाना, किसी की तकलीफ कम करना और अपनी जुबान से किसी का दिल न दुखाना भी रमजान की सच्ची इबादत है।1
- क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- #shuruapps #artists1
- Chapra। नगर निगम में बिना नंबर की गाड़ियां क्यों? #Trending #Viral #PhotoOfTheDay #Motivation #Reels @topfans District Administration Saran1