logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ दाखिले के लिए उमड़ी अभिभावकों की भीड़, पहले दिन ही विद्यालय परिसर में दिखा उत्साह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शुमार सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। सत्र के पहले ही दिन विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल और उमंग देखने को मिली। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में प्रवेश को लेकर अभिभावकों का उत्साह भी चरम पर नजर आया। एडमिशन काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले और पंजीकरण के लिए विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों का कहना है कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वसनीय मंच प्रदान करता है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारित वातावरण में आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है, जिससे वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रह सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जिन छात्रों का अभी तक प्रवेश नवीनीकरण नहीं हुआ है या जो नए प्रवेश के इच्छुक हैं, वे शीघ्र विद्यालय कार्यालय पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। समय से प्रवेश लेने पर विद्यार्थी सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई से जुड़ सकेंगे और उनका शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा। विद्यालय में बेहतर व्यवस्थाओं और नए सत्र के सफल आगाज को लेकर अभिभावकों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की है।

2 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
bfb3f048-5306-4a0e-aa06-dbc6a10e451f

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ दाखिले के लिए उमड़ी अभिभावकों की भीड़, पहले दिन ही विद्यालय परिसर में दिखा उत्साह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शुमार सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। सत्र के पहले ही दिन विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल और उमंग देखने को मिली। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में प्रवेश को लेकर अभिभावकों का उत्साह भी चरम पर नजर आया। एडमिशन काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले और पंजीकरण के लिए विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों का कहना है कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वसनीय मंच प्रदान करता है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारित वातावरण में आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है, जिससे वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रह सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जिन छात्रों का अभी तक प्रवेश नवीनीकरण नहीं हुआ है या जो नए प्रवेश के इच्छुक हैं, वे शीघ्र विद्यालय कार्यालय पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। समय से प्रवेश लेने पर विद्यार्थी सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई से जुड़ सकेंगे और उनका शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा। विद्यालय में बेहतर व्यवस्थाओं और नए सत्र के सफल आगाज को लेकर अभिभावकों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर । नगर के हाइडिल कॉलोनी स्थित पुरानी पुलिस लाइन परिसर से गुरुवार को संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पुरानी पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा और आजाद चौक से होती हुई समय जी माता मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में किन्नर समाज की सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिससे आयोजन में सामाजिक समरसता का संदेश भी परिलक्षित हुआ। आयोजकों के अनुसार संगीतमयी श्रीराम कथा 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से आयोजित की जाएगी। कथा के दौरान कथा व्यास गोरखनाथ मिश्रा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, धर्म और भक्ति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया, भाजपा नेत्री किरण प्रजापति, श्याम सिंह, शुभम राय, राकेश पाठक, सभासद वीरेंद्र यादव, विजय ठाकुर, दीपक यादव एवं किन्नर समाज की निकिता पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    2
    संतकबीरनगर ।
नगर के हाइडिल कॉलोनी स्थित पुरानी पुलिस लाइन परिसर से गुरुवार को संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा पुरानी पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा और आजाद चौक से होती हुई समय जी माता मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में किन्नर समाज की सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिससे आयोजन में सामाजिक समरसता का संदेश भी परिलक्षित हुआ।
आयोजकों के अनुसार संगीतमयी श्रीराम कथा 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से आयोजित की जाएगी। कथा के दौरान कथा व्यास गोरखनाथ मिश्रा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, धर्म और भक्ति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करेंगे।
धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया, भाजपा नेत्री किरण प्रजापति, श्याम सिंह, शुभम राय, राकेश पाठक, सभासद वीरेंद्र यादव, विजय ठाकुर, दीपक यादव एवं किन्नर समाज की निकिता पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्यूरो अश्विनी कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष महुली द्वारा कस्बा मुखलिसपुर में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने की बात कही गई। चौकी प्रभारी हरिहरपुर मय पुलिस बल द्वारा कस्बा हरिहरपुर में संध्याकालीन पैदल गश्त किया गया तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 08 वाहनों से कुल ₹8000 का ई-चालान किया गया। चौकी प्रभारी मुखलिसपुर द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा नाथनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 05 वाहनों से ₹5000 का ई-चालान किया गया। इसी क्रम में चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा द्वारा 08 वाहनों से ₹8000 तथा उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा 05 वाहनों से ₹6000 का ई-चालान किया गया। इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मोलनापुर द्वारा अपने चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग मिल सके।
    4
    ब्यूरो अश्विनी कुमार पाण्डेय 
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष महुली द्वारा कस्बा मुखलिसपुर में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने की बात कही गई।
चौकी प्रभारी हरिहरपुर मय पुलिस बल द्वारा कस्बा हरिहरपुर में संध्याकालीन पैदल गश्त किया गया तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 08 वाहनों से कुल ₹8000 का ई-चालान किया गया।
चौकी प्रभारी मुखलिसपुर द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा नाथनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 05 वाहनों से ₹5000 का ई-चालान किया गया।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा द्वारा 08 वाहनों से ₹8000 तथा उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा 05 वाहनों से ₹6000 का ई-चालान किया गया।
इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मोलनापुर द्वारा अपने चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया।
थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग मिल सके।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
  • बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, गहने व नकदी लेकर फरार हुए चोर संतकबीरनगर। जनपद में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नवीन कुमार श्रीवास्तव, निवासी थाना क्षेत्र खलीलाबाद, ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 31 मार्च 2026 को अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर घुसते ही सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों ने बड़े ही शातिर अंदाज में घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण समेत करीब 15,000 रुपये नगद शामिल बताए जा रहे हैं।
    1
    बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, गहने व नकदी लेकर फरार हुए चोर
संतकबीरनगर। जनपद में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नवीन कुमार श्रीवास्तव, निवासी थाना क्षेत्र खलीलाबाद, ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 31 मार्च 2026 को अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।
घर के अंदर घुसते ही सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों ने बड़े ही शातिर अंदाज में घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण समेत करीब 15,000 रुपये नगद शामिल बताए जा रहे हैं।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*
    1
    *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । 
*बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला ।
*जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Sari hde par kr rhe hai
    1
    Sari hde par kr rhe hai
    user_Bhim sahani
    Bhim sahani
    Carpenter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    38 min ago
  • संत कबीर नगर।।समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम”, “जय बजरंगबली” एवं सनातन धर्म के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर उपस्थितअवधेश जी महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अटूट भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भावना एवं धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया। उनके विचारों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों ने भाग लेकर अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जयसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अन्य गणमान्य भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र एवं सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना किया।
    1
    संत कबीर नगर।।समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम”, “जय बजरंगबली” एवं सनातन धर्म के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर उपस्थितअवधेश जी महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अटूट भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भावना एवं धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया। उनके विचारों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों ने भाग लेकर अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जयसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अन्य गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र एवं सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना किया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *भाजपा नगर महामंत्री गौरव अग्रहरि* ने *श्री बालाजी ट्रस्ट* द्वारा आयोजित भव्य *हनुमान जन्मोत्सव* कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। *इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।*🚩💐💐 *जय बजरंगबली!* 🙏
    1
    *भाजपा नगर महामंत्री गौरव अग्रहरि* ने *श्री बालाजी ट्रस्ट* द्वारा आयोजित भव्य *हनुमान जन्मोत्सव* कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
*इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।*🚩💐💐
*जय बजरंगबली!* 🙏
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य महुली। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी मोलनापुर क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1. अमरदीप पुत्र स्व० जगदीश तथा 2. रामानन्द जायसवाल पुत्र त्रिवेणी, निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया गया। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए 1. ईश्वरचन्द यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 47 वर्ष, 2. शिव सागर यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 42 वर्ष, 3. लालजी यादव पुत्र स्व० राजाराम उम्र 55 वर्ष तथा 4. सोनू पुत्र शम्भूनाथ उम्र 32 वर्ष, निवासीगण ग्राम भैंसहीजोत थाना महुली जनपद संतकबीर नगर के विरुद्ध धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
    2
    ब्यूरो संतकबीरनगर 
ग्राम स्वराज्य 
महुली।
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में चौकी मोलनापुर क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1. अमरदीप पुत्र स्व० जगदीश तथा 2. रामानन्द जायसवाल पुत्र त्रिवेणी, निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया गया।
इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए 1. ईश्वरचन्द यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 47 वर्ष, 2. शिव सागर यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 42 वर्ष, 3. लालजी यादव पुत्र स्व० राजाराम उम्र 55 वर्ष तथा 4. सोनू पुत्र शम्भूनाथ उम्र 32 वर्ष, निवासीगण ग्राम भैंसहीजोत थाना महुली जनपद संतकबीर नगर के विरुद्ध धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.