logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती पर भव्य आयोजन मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती पर उमड़ा जनसैलाब... भव्य रैली और जोरदार स्वागत के बीच मंच से गूंजी बड़ी आवाज... पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकार पर दर्ज फर्जी FIR को लेकर खुलकर विरोध जताया... बरेली के मीरगंज कस्बे में आयोजित इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए... जहां एक तरफ सम्राट अशोक के विचारों की गूंज रही... तो वहीं दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी ने माहौल को गरमा दिया...

4 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
4 hrs ago

बरेली मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती पर भव्य आयोजन मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती पर उमड़ा जनसैलाब... भव्य रैली और जोरदार स्वागत के बीच मंच से गूंजी बड़ी आवाज... पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकार पर दर्ज फर्जी FIR को लेकर खुलकर विरोध जताया... बरेली के मीरगंज कस्बे में आयोजित इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए... जहां एक तरफ सम्राट अशोक के विचारों की गूंज रही... तो वहीं दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी ने माहौल को गरमा दिया...

More news from मीरगंज and nearby areas
  • बरेली के थाना भुता क्षेत्र में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लडपुर मुदिया जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध तरीके से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र समेत कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर रहा था।
    1
    बरेली के थाना भुता क्षेत्र में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लडपुर मुदिया जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध तरीके से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र समेत कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर रहा था।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    3 hrs ago
  • ​​बरेली। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" इस ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए पंजाबी महासभा, बरेली एवं उनके सहयोगियों ने समाज के प्रति अपनी अटूट जिम्मेदारी और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। हाल ही में समाज के एक सक्रिय परिवार के मुखिया के असमय और अल्पायु में निधन से उपजे संकट के बीच, पंजाबी महासभा एक ढाल बनकर खड़ी हुई और पीड़ित परिवार के अंधेरे जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। ​गुरुवार को श्री बांके बिहारी मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित एक अत्यंत भावुक कार्यक्रम के दौरान, दिवंगत सदस्य की पत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियों को 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई। परिवार की मुखिया की पत्नी स्वयं पंजाबी महासभा की सदस्य हैं, और उनकी इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए समस्त सदस्यों ने स्वेच्छा से यह सहयोग राशि एकत्रित की। ​महासभा का सहयोग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहा। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से संस्था ने दोनों छोटी बच्चियों की संपूर्ण शिक्षा का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही, पीड़ित महिला को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए उनके रोजगार (नौकरी) हेतु भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। ​यह सहायता पंजाबी महासभा के उन अनगिनत सेवा कार्यों की कड़ी है जो वर्षों से निरंतर जारी है जैसे ​विधवा पेंशन योजना: पिछले 12 वर्षों से असहाय महिलाओं के लिए यह योजना सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। ​बेटियों का कन्यादान: अब तक लगभग 92 निर्धन कन्याओं के विवाह में महासभा ने बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग किया है। ​संकट में साथ: कुछ समय पूर्व ही कपूर परिवार के साथ हुई दुखद घटना (मर्डर) के बाद, महासभा ने उन्हें ₹5 लाख की तत्काल सहायता प्रदान की थी। ​इन सेवादारों का रहा विशेष सहयोग ​इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संजय आनंद, देवराज चंडोक, गुलशन आनंद, अमित अरोड़ा,यतिन भाटिया मनजीत सिंह बिट्टू प्रिंस सोढ़ी जगदीप अरोड़ा राम अरोड़ा मंटू सूरी नेहा साहनी, सिम्मी आनंद, संजीव सोही, संजीव गुलाटी, नीतू सेठी, आरती पूरी हनी आनंद मन्नू बक्शी, चरणजीत भल्ला, जूही आनंद तिलक राज दुसेजा संजीव सोही रोमी सेठी ज्ञानी काला सिंह आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई। सभी उपस्थित सदस्यों ने नम आंखों से बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। ​"अपनों के जाने का गम तो हम कम नहीं कर सकते, पर उनके पीछे छूटे मासूमों के आंसू हम पोंछ सकते हैं।" ​अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि समाज का कोई भी परिवार खुद को बेसहारा न समझे, पंजाबी महासभा सदैव उनके सुख-दुख में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहेगी। संचालन महानगर अध्यक्ष संजय आनंद ने किया।
    1
    ​​बरेली। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" इस ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए पंजाबी महासभा, बरेली एवं उनके सहयोगियों ने समाज के प्रति अपनी अटूट जिम्मेदारी और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। हाल ही में समाज के एक सक्रिय परिवार के मुखिया के असमय और अल्पायु में निधन से उपजे संकट के बीच, पंजाबी महासभा एक ढाल बनकर खड़ी हुई और पीड़ित परिवार के अंधेरे जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई।
​गुरुवार को श्री बांके बिहारी मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित एक अत्यंत भावुक कार्यक्रम के दौरान, दिवंगत सदस्य की पत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियों को 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई। परिवार की मुखिया की पत्नी स्वयं पंजाबी महासभा की सदस्य हैं, और उनकी इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए समस्त सदस्यों ने स्वेच्छा से यह सहयोग राशि एकत्रित की।
​महासभा का सहयोग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहा। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से संस्था ने दोनों छोटी बच्चियों की संपूर्ण शिक्षा का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही, पीड़ित महिला को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए उनके रोजगार (नौकरी) हेतु भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
​यह सहायता पंजाबी महासभा के उन अनगिनत सेवा कार्यों की कड़ी है जो वर्षों से निरंतर जारी है जैसे  ​विधवा पेंशन योजना: पिछले 12 वर्षों से असहाय महिलाओं के लिए यह योजना सफलतापूर्वक चलाई जा रही है।
​बेटियों का कन्यादान: अब तक लगभग 92 निर्धन कन्याओं के विवाह में महासभा ने बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग किया है।
​संकट में साथ: कुछ समय पूर्व ही कपूर परिवार के साथ हुई दुखद घटना (मर्डर) के बाद, महासभा ने उन्हें ₹5 लाख की तत्काल सहायता प्रदान की थी। ​इन सेवादारों का रहा विशेष सहयोग ​इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संजय आनंद, देवराज चंडोक, गुलशन आनंद, अमित अरोड़ा,यतिन भाटिया मनजीत सिंह बिट्टू प्रिंस सोढ़ी जगदीप अरोड़ा राम अरोड़ा मंटू सूरी  नेहा साहनी, सिम्मी आनंद, संजीव सोही, संजीव गुलाटी, नीतू सेठी, आरती पूरी हनी आनंद मन्नू बक्शी,  चरणजीत भल्ला, जूही आनंद तिलक राज दुसेजा संजीव सोही रोमी सेठी ज्ञानी काला सिंह आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई। सभी उपस्थित सदस्यों ने नम आंखों से बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
​"अपनों के जाने का गम तो हम कम नहीं कर सकते,
पर उनके पीछे छूटे मासूमों के आंसू हम पोंछ सकते हैं।"
​अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि समाज का कोई भी परिवार खुद को बेसहारा न समझे, पंजाबी महासभा सदैव उनके सुख-दुख में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहेगी। संचालन महानगर अध्यक्ष संजय आनंद ने किया।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने अपने ससुराल वालों के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने अपने ससुराल वालों के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शीर्षक: केसर शुगर मिल की वादाखिलाफी पर भड़के किसान; भाकियू (भानु) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी चक्का-जाम की चेतावनी बरेली (उत्तर प्रदेश), 26 मार्च 2026: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले आज भारी संख्या में किसानों ने केसर शुगर मिल (बाहेड़ी) द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक प्रभावी ज्ञापन सौंपते हुए मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। भुगतान में धोखाधड़ी और कानूनी कार्रवाई की मांग: प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह और युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि मिल प्रबंधन ने लिखित शपथ पत्र के माध्यम से 20 फरवरी 2026 से भुगतान शुरू करने का वादा किया था, जो पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। उन्होंने मांग की कि U.P. Revenue Code, 2006 की धारा 170 से 174 के तहत मिल के मुख्य प्लांट, मशीनरी और चीनी स्टॉक की वास्तविक नीलामी कर तत्काल ₹182.30 करोड़ का बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 7% ब्याज माफी और FIR की चेतावनी: प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही और प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी ने प्रशासन को अवगत कराया कि मिल द्वारा भुगतान न मिलने के कारण किसान डिफ़ॉल्टर हो रहे हैं। ऐसे में गन्ना समिति द्वारा खाद-बीज पर वसूला जा रहा 7% ब्याज अनैतिक है और इसे तत्काल माफ किया जाना चाहिए। साथ ही, वादाखिलाफी के लिए मिल प्रबंधन पर IPC की धारा 420, 406 और 120-B के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। 3 दिन का अल्टीमेटम: प्रदेश महासचिव ताहिर बाबा ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी 3 कार्य दिवसों के भीतर मिल की संपत्तियों की भौतिक नीलामी और भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती है, तो यूनियन पूरे बरेली मंडल में उग्र आंदोलन, चक्का-जाम और प्रशासनिक तालाबंदी के लिए विवश होगी। उपस्थिति: इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष रोनी, उर्मेश सिंह, आशीष सिंह समेत संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्र के पीड़ित किसान मौजूद रहे।
    1
    शीर्षक: केसर शुगर मिल की वादाखिलाफी पर भड़के किसान; भाकियू (भानु) ने घेरा कलेक्ट्रेट, दी चक्का-जाम की चेतावनी
बरेली (उत्तर प्रदेश), 26 मार्च 2026:
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले आज भारी संख्या में किसानों ने केसर शुगर मिल (बाहेड़ी) द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक प्रभावी ज्ञापन सौंपते हुए मिल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
भुगतान में धोखाधड़ी और कानूनी कार्रवाई की मांग:
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह और युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि मिल प्रबंधन ने लिखित शपथ पत्र के माध्यम से 20 फरवरी 2026 से भुगतान शुरू करने का वादा किया था, जो पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। उन्होंने मांग की कि U.P. Revenue Code, 2006 की धारा 170 से 174 के तहत मिल के मुख्य प्लांट, मशीनरी और चीनी स्टॉक की वास्तविक नीलामी कर तत्काल ₹182.30 करोड़ का बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
7% ब्याज माफी और FIR की चेतावनी:
प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही और प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी ने प्रशासन को अवगत कराया कि मिल द्वारा भुगतान न मिलने के कारण किसान डिफ़ॉल्टर हो रहे हैं। ऐसे में गन्ना समिति द्वारा खाद-बीज पर वसूला जा रहा 7% ब्याज अनैतिक है और इसे तत्काल माफ किया जाना चाहिए। साथ ही, वादाखिलाफी के लिए मिल प्रबंधन पर IPC की धारा 420, 406 और 120-B के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
3 दिन का अल्टीमेटम:
प्रदेश महासचिव ताहिर बाबा ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी 3 कार्य दिवसों के भीतर मिल की संपत्तियों की भौतिक नीलामी और भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती है, तो यूनियन पूरे बरेली मंडल में उग्र आंदोलन, चक्का-जाम और प्रशासनिक तालाबंदी के लिए विवश होगी।
उपस्थिति:
इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष रोनी, उर्मेश सिंह, आशीष सिंह समेत संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्र के पीड़ित किसान मौजूद रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by HTAUBR SQ NEWS
    1
    Post by HTAUBR SQ NEWS
    user_HTAUBR SQ NEWS
    HTAUBR SQ NEWS
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #आंवला सांसद नीरज मौर्य की लोकसभा में मांग: स्वस्थ सुविधा के लिए एम्स, स्टेडियम और उद्योग लगवाएं, एमपी लैंड पर राहत दें#
    1
    #आंवला सांसद नीरज मौर्य की लोकसभा में मांग: स्वस्थ सुविधा के लिए एम्स, स्टेडियम और उद्योग लगवाएं, एमपी लैंड पर राहत दें#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिलन समारोह व ईद मेला संपन्न शहर में आयोजित 5 दिवसीय ईद मिलन समारोह और भव्य ईद मेले का आज शानदार समापन हो गया। इस मौके पर पूरे शहर में खुशी, भाईचारा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ईद मेला कमेटी के सचिव वसी अहमद वारसी ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देता है, और हमारा शहर हमेशा से कौमी एकता की मिसाल रहा है। ईद मिलन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मेले में उमड़ी भारी भीड़ इस्लामिया ग्राउंड में लगे मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों ने झूलों का जमकर आनंद लिया, खिलौनों की खरीदारी की और परिवारों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण 5 दिनों तक चले इस आयोजन में मुशायरा, सम्मान समारोह और क्विज़ जैसे कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह मेला इस्लामिया इंटर कॉलेज की एक पुरानी परंपरा है, जिसकी शुरुआत लगभग 38 साल पहले हुई थी। आयोजकों ने जताया आभार मेला आयोजक अब्दुल वाजिद खान नूरी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और इत्तेहाद को मजबूत करते हैं। समापन के मौके पर उन्होंने पुलिस प्रशासन, नगर निगम और सभी सहयोगियों का आभार जताया। शीरोज सैफ कुरैशी ने कहा कि ईद अमन और भाईचारे का संदेश देती है, और ऐसे कार्यक्रम उसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं। इस दौरान डॉ. अनीस बेग, निसार पहलवान, सोनू ठाकुर, ज्ञानी काले सिंह, प्रियंका सिंह बक्शी, अश्वनी ओबेरॉय, फसाहत नूर खान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कुल मिलाकर, यह ईद मेला न सिर्फ मनोरंजन का केंद्र रहा, बल्कि शहर में भाईचारे और एकता की मजबूत तस्वीर भी पेश कर गया।
    1
    मिलन समारोह व ईद मेला संपन्न
शहर में आयोजित 5 दिवसीय ईद मिलन समारोह और भव्य ईद मेले का आज शानदार समापन हो गया। इस मौके पर पूरे शहर में खुशी, भाईचारा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ईद मेला कमेटी के सचिव वसी अहमद वारसी ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देता है, और हमारा शहर हमेशा से कौमी एकता की मिसाल रहा है। ईद मिलन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
मेले में उमड़ी भारी भीड़
इस्लामिया ग्राउंड में लगे मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों ने झूलों का जमकर आनंद लिया, खिलौनों की खरीदारी की और परिवारों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण
5 दिनों तक चले इस आयोजन में मुशायरा, सम्मान समारोह और क्विज़ जैसे कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह मेला इस्लामिया इंटर कॉलेज की एक पुरानी परंपरा है, जिसकी शुरुआत लगभग 38 साल पहले हुई थी।
आयोजकों ने जताया आभार
मेला आयोजक अब्दुल वाजिद खान नूरी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और इत्तेहाद को मजबूत करते हैं। समापन के मौके पर उन्होंने पुलिस प्रशासन, नगर निगम और सभी सहयोगियों का आभार जताया।
शीरोज सैफ कुरैशी ने कहा कि ईद अमन और भाईचारे का संदेश देती है, और ऐसे कार्यक्रम उसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं।
इस दौरान डॉ. अनीस बेग, निसार पहलवान, सोनू ठाकुर, ज्ञानी काले सिंह, प्रियंका सिंह बक्शी, अश्वनी ओबेरॉय, फसाहत नूर खान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, यह ईद मेला न सिर्फ मनोरंजन का केंद्र रहा, बल्कि शहर में भाईचारे और एकता की मजबूत तस्वीर भी पेश कर गया।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती पर उमड़ा जनसैलाब... भव्य रैली और जोरदार स्वागत के बीच मंच से गूंजी बड़ी आवाज... पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकार पर दर्ज फर्जी FIR को लेकर खुलकर विरोध जताया... बरेली के मीरगंज कस्बे में आयोजित इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए... जहां एक तरफ सम्राट अशोक के विचारों की गूंज रही... तो वहीं दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी ने माहौल को गरमा दिया...
    1
    मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती पर उमड़ा जनसैलाब...
भव्य रैली और जोरदार स्वागत के बीच मंच से गूंजी बड़ी आवाज...
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकार पर दर्ज फर्जी FIR को लेकर खुलकर विरोध जताया...
बरेली के मीरगंज कस्बे में आयोजित इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए...
जहां एक तरफ सम्राट अशोक के विचारों की गूंज रही...
तो वहीं दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी ने माहौल को गरमा दिया...
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.