सौर बाजार में कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।
सौर बाजार में कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।
- शत-प्रतिशत स्कूलों में पौधारोपण करने का दिया निर्देश कुमारखंड में मनरेगा कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित कुमारखंड, मधेपुरा। मनरेगा कार्यालय में सोमवार को पीआरएस पीटीए व जेई की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पीओ अभिषेक आनंद ने किया। पीओ ने पूर्व के योजना में जो काम चल रहे हैं उसकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी पीआरएस को स्पष्ट रूप से प्रखंड के शत-प्रतिशत स्कूलों में जगह चिह्नित कर पौधरोपण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम एक सौ पौधे एक स्कूल में लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इस काम को प्राथमिकता देते हुए पूरा करना है। बैठक में पीएम आवास योजना के लाभुकों को मानदेय का भुगतान शत-प्रतिशत समय पर करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बीवीजी रामजी योजना से संबंधित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद, पीटीए आशीष कुमार सिंह व शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम, रोजगार सेवक आलोक कुमार, फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, कार्यपालक सहायक आशुतोष कुमार झा, रवि कुमार, बीएफटी बबलू कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे। फोटो - मनरेगा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कर्मियों को निर्देश देते पीओ1
- समधपुरा में दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की गई जान बहेड़ी थाना क्षेत्र के समधपुरा स्थित मुख्य सड़क पर दो बाइक की हुई आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार शिवम दास 20 वर्ष की मौत घटना स्थल पर ही हो गया।1
- बेगूसराय मे# रराष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती पर Dm,SP सुमित अन्य अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की|,,,1
- डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही नगर परिषद कर्मी अलर्ट,गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुआ सफाई अभियान। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बरसात के कारण कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरा जमा रहने से स्थानीय मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को जिला पदाधिकारी के अस्पताल आगमन की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मी अचानक सक्रिय हो गए। बुधवार की शाम चार बजे तक नगर परिषद के कर्मी अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाते नजर आए। जलजमाव वाले स्थानों से पानी निकालने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया और जमा कचरे को हटाने का काम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन इस ओर नगर परिषद के कर्मियों और पदाधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा था। जिला पदाधिकारी के आगमन की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। अस्पताल परिसर में अचानक शुरू हुए सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही कि अगर नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती तो मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।1
- इस चाची का बात सुनिए इसको फेसबुक में पैसा भगवान देता है, इसको सपना आया?🤣 इस चाची का बात सुनिए इसको फेसबुक में पैसा भगवान देता है, इसको सपना आया?🤣1
- खगड़िया जिले के मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी। मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में प्रखंड सह अंचल प्रशासन एवं नगर पंचायत मानसी के संयुक्त आयोजन में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी, शहीद धन्ना माधव फुटबॉल क्लब एवं हीरोज क्लब मानसी की देखरेख में होगा। इसका फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर खेला जाएगा। इसी दिन सुबह 7 बजे रेलवे मैदान से मैराथन दौड़ आयोजित होगी। दौड़ रेलवे मैदान से सैदपुर, छोटी बलहा होते हुए पुनः रेलवे मैदान तक होगी। प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये एवं प्रमाणपत्र, द्वितीय को 1000 रुपये एवं प्रमाणपत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 से 30 सितंबर तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर महिला फुटबॉल हीरोज क्लब के सचिव शंकर सिंह एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने बीडीओ मानसी से मुलाकात कर जानकारी दी और आयोजन की अनुमति प्राप्त की। प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष, जीआरपी एवं आरपीएफ का संयुक्त सहयोग रहेगा।1
- नीतीश के विकास कार्य के बारे में घर घर तक जानकारी दें कार्यकर्ता: सांसद :: कुमारखंड के विभिन्न पंचायतों का मधेपुरा सांसद ने किया दौरा :: भूपेंद्र बाबू व विजय चौधरी को दी श्रद्धांजलि , कार्यकर्ता से मिले कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का मधेपुरा लोकसभा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। प्रखंड के जदयू प्रखंडध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल के पैतृक आवास पर पहुंचकर कर उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। श्री यादव ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल महान समाजवाद के पुरोधा थे। उन्होंने समाज के गरीब मजदूर दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर सरकार से लड़ाई लड़ी। उनके विरासत को संभालना हमलोगों की जिम्मेदारी है। इसके बाद रहटा निवासी ग्रामीण चिकित्सक विजय चौधरी के असामयिक निधन होने पर उनके परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। सांसद ने स्व. चौधरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर जेडीयू के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए पार्टी ने जो बीस वर्षों में बिहार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उन्हें घर घर तक पहुंचाएं । यह हर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मौके पर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो - रहटा में स्व विजय चौधरी को श्रद्धांजलि देते मधेपुरा सांसद व अन्य1
- #बाढ़ ममें आज गंगा नदी में कई डूबे, सब जगह मची है चीख पुकार...1
- बिहार:- जरा देखिए यह वही दरिंदा, हैवन है जो जमुई में नाबालिक बच्ची के साथ सारी हदें पार कर दिया था पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर इस हालत में हुआ.. #jamuinews #BiharNews #bihar #jamui # बिहार:- जरा देखिए यह वही दरिंदा, हैवन है जो जमुई में नाबालिक बच्ची के साथ सारी हदें पार कर दिया था पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर इस हालत में हुआ.. #jamuinews #BiharNews #bihar #jamui #1