खगड़िया जिले के मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी। मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में प्रखंड सह अंचल प्रशासन एवं नगर पंचायत मानसी के संयुक्त आयोजन में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी, शहीद धन्ना माधव फुटबॉल क्लब एवं हीरोज क्लब मानसी की देखरेख में होगा। इसका फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर खेला जाएगा। इसी दिन सुबह 7 बजे रेलवे मैदान से मैराथन दौड़ आयोजित होगी। दौड़ रेलवे मैदान से सैदपुर, छोटी बलहा होते हुए पुनः रेलवे मैदान तक होगी। प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये एवं प्रमाणपत्र, द्वितीय को 1000 रुपये एवं प्रमाणपत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 से 30 सितंबर तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर महिला फुटबॉल हीरोज क्लब के सचिव शंकर सिंह एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने बीडीओ मानसी से मुलाकात कर जानकारी दी और आयोजन की अनुमति प्राप्त की। प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष, जीआरपी एवं आरपीएफ का संयुक्त सहयोग रहेगा।
खगड़िया जिले के मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी। मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में प्रखंड सह अंचल प्रशासन एवं नगर पंचायत मानसी के संयुक्त आयोजन में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी, शहीद धन्ना माधव फुटबॉल क्लब एवं हीरोज क्लब मानसी की देखरेख में होगा। इसका फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर खेला जाएगा। इसी दिन सुबह 7 बजे रेलवे मैदान से मैराथन दौड़ आयोजित होगी। दौड़ रेलवे मैदान से सैदपुर, छोटी बलहा होते हुए पुनः रेलवे मैदान तक होगी। प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये एवं प्रमाणपत्र, द्वितीय को 1000 रुपये एवं प्रमाणपत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 से 30 सितंबर तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर महिला फुटबॉल हीरोज क्लब के सचिव शंकर सिंह एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने बीडीओ मानसी से मुलाकात कर जानकारी दी और आयोजन की अनुमति प्राप्त की। प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष, जीआरपी एवं आरपीएफ का संयुक्त सहयोग रहेगा।
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया निर्देश। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद उत्पन्न समस्याओं और पंचायत की स्थिति का बुधवार को खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, बीपीआरओ प्रमोद पासवान, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि फैयाज अहमद, मोहम्मद साबिर, इफ्तेखार अंसारी, वीरेंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने जिला पदाधिकारी को पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाल में आई बाढ़ के कारण पंचायत की कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग रखी। इसके अलावा बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलने वाली जीआर (गृह क्षति/राहत) राशि से वंचित लोगों को राशि उपलब्ध कराने, गोगरी-कुंडी मुख्य सड़क की मरम्मत कराने तथा गोगरी-कुंडी क्षेत्र से अतिक्रमण शीघ्र हटाने की मांग भी जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं अंचलाधिकारी आमिर हुसैन को पंचायत की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीएम के निर्देश के बाद स्थानीय लोगों में समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।1
- जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया। बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया। बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा4
- सौर बाजार में कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।1
- वनवर्षा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से सामूहिक चालीसा पाठ गूंजे जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारे हवेली खड़गपुर, संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नगर के वनवर्षा हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड इकाई की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और वीर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। प्रखंड मंत्री रणवीर राज शर्मा ने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी एकजुटता, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों के बीच प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर बजरंग दल संयोजक प्रितम विश्वकर्मा, गौ रक्षा प्रमुख मनीष वर्मा, छात्र प्रमुख प्रियांशु कुमार, शिवप्रकाश, बिपिन कुमार सिंह, सागर कुमार, करण कुमार, अभिषेक कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार एवं सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में वनवर्षा के ग्रामीण मौजूद थे।3
- बेगूसराय मे# रराष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती पर Dm,SP सुमित अन्य अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की|,,,1
- खगड़िया जिले के मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी रेलवे मैदान में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच, 2 अक्टूबर को मैराथन समाचार मानसी। मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में प्रखंड सह अंचल प्रशासन एवं नगर पंचायत मानसी के संयुक्त आयोजन में 30 सितंबर से फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन महिला फुटबॉल हीरोज क्लब मानसी, शहीद धन्ना माधव फुटबॉल क्लब एवं हीरोज क्लब मानसी की देखरेख में होगा। इसका फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर खेला जाएगा। इसी दिन सुबह 7 बजे रेलवे मैदान से मैराथन दौड़ आयोजित होगी। दौड़ रेलवे मैदान से सैदपुर, छोटी बलहा होते हुए पुनः रेलवे मैदान तक होगी। प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये एवं प्रमाणपत्र, द्वितीय को 1000 रुपये एवं प्रमाणपत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 25 से 30 सितंबर तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर महिला फुटबॉल हीरोज क्लब के सचिव शंकर सिंह एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने बीडीओ मानसी से मुलाकात कर जानकारी दी और आयोजन की अनुमति प्राप्त की। प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी, थानाध्यक्ष, जीआरपी एवं आरपीएफ का संयुक्त सहयोग रहेगा।1
- महेशखूंट-स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतारने के दौरान गिरी छात्रा,आरपीएफ की तत्परता से बची जान। बरौनी-कटिहार रेलखंड के महेशखूंट स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम ट्रेन से उतरने के दौरान एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ की तत्परता से छात्रा को तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह करीब सात बजे बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया। आरपीएफ के अनुसार घायल छात्रा की पहचान महेशखूंट पूवारी टोला निवासी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कटिहार से भागलपुर जाने वाली ट्रेन से महेशखूंट आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेशखूंट स्टेशन के पास ट्रेन की गति कुछ कम हुई। छात्रा ने ट्रेन के स्लो होने पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह ठीक से उतर नहीं सकी और संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रेन से गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के हवलदार धनिक पासवान मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तत्काल गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया। बताया गया कि छात्रा के पास मौजूद आईडी कार्ड के अनुसार वह नगरपाड़ा स्थित प्राइमरी टीचर एजुकेशन कॉलेज से डीएलएड की पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरपीएफ की तत्परता से समय पर उपचार मिलने के कारण छात्रा की जान बच सकी।1
- भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा4