logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया निर्देश। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में बाढ़ का पानी निकलने के बाद उत्पन्न समस्याओं और पंचायत की स्थिति का बुधवार को खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, बीपीआरओ प्रमोद पासवान, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि फैयाज अहमद, मोहम्मद साबिर, इफ्तेखार अंसारी, वीरेंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने जिला पदाधिकारी को पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाल में आई बाढ़ के कारण पंचायत की कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग रखी। इसके अलावा बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलने वाली जीआर (गृह क्षति/राहत) राशि से वंचित लोगों को राशि उपलब्ध कराने, गोगरी-कुंडी मुख्य सड़क की मरम्मत कराने तथा गोगरी-कुंडी क्षेत्र से अतिक्रमण शीघ्र हटाने की मांग भी जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर ने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं अंचलाधिकारी आमिर हुसैन को पंचायत की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीएम के निर्देश के बाद स्थानीय लोगों में समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

1 hr ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया मानसी प्रखंड अंतर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत पूर्वी ठाठा के प्राथमिक विद्यालय शहरकुंडी एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण बीस सूत्री सदस्य राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी, सुप्रिया निशांत, भाजपा नेता नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बीच से दो छोटे रास्ते खुले मिले। विद्यालय एवं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों रास्तों को बंद कराने की मांग की गई। वहीं, सरकार द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी भवन में भूसा रखा हुआ मिला, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित हो रहा था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ मानसी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अवनीश कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार सहित अन्य लोगों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन भी किया। विद्यालय के दोनों गेट बंद कर आम रास्ता चालू करने का निर्देश मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार को दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी मिलने पर सेविका को सफाई कराने का निर्देश दिया गया। पुराने आंगनबाड़ी भवन में रखे भूसे को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। भवन खाली होने के बाद उसी में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की बात कही गई। बीडीओ ने जमीन की पहचान के लिए अंचल अमीन से मापी कराने की बात कही।
    1
    खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
खगड़िया / मानसी
गौतम कुमार चौरसिया
मानसी प्रखंड अंतर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत पूर्वी ठाठा के प्राथमिक विद्यालय शहरकुंडी एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण बीस सूत्री सदस्य राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी, सुप्रिया निशांत, भाजपा नेता नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बीच से दो छोटे रास्ते खुले मिले। विद्यालय एवं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों रास्तों को बंद कराने की मांग की गई।
वहीं, सरकार द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी भवन में भूसा रखा हुआ मिला, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित हो रहा था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ मानसी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अवनीश कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार सहित अन्य लोगों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन भी किया। विद्यालय के दोनों गेट बंद कर आम रास्ता चालू करने का निर्देश मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार को दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी मिलने पर सेविका को सफाई कराने का निर्देश दिया गया। पुराने आंगनबाड़ी भवन में रखे भूसे को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। भवन खाली होने के बाद उसी में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की बात कही गई। बीडीओ ने जमीन की पहचान के लिए अंचल अमीन से मापी कराने की बात कही।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
  • *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा
    4
    *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*

*भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*
बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है
महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है
परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी
निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका
लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738
इनाम: 2 लाख रुपये
बाइट --  राजू कुमार बेटा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • जगदीश सिंह उच्च बालिका विद्यालय तारापुर के पास 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार तारापुर में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को जगदीश सिंह बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पुरानी बाजार निवासी निखिल कुमार झा उर्फ देव कुमार (19) और प्रिंस कुमार उर्फ नमन राज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 पुड़िया में 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, दो मोबाइल फोन और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राज कुमार को दोनों युवकों के ब्राउन शुगर लेकर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीटीसी बलजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई। मामले में तारापुर थाना कांड संख्या 183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसआई सुबंता कुमारी मामले की जांच करेंगी। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    जगदीश सिंह उच्च बालिका विद्यालय तारापुर के पास 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
तारापुर में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को जगदीश सिंह बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पुरानी बाजार निवासी निखिल कुमार झा उर्फ देव कुमार (19) और प्रिंस कुमार उर्फ नमन राज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 पुड़िया में 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, दो मोबाइल फोन और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राज कुमार को दोनों युवकों के ब्राउन शुगर लेकर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीटीसी बलजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई। मामले में तारापुर थाना कांड संख्या 183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसआई सुबंता कुमारी मामले की जांच करेंगी। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
  • सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
    1
    सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
    user_SANU SAURABH
    SANU SAURABH
    Sonbarsa, Saharsa•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभल पा रहा बिहार यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। जमुई छोङछाङ मामला #samratchoudhary Samrat Choudhary #BiharNews #jamui #NewsUpdate
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभल पा रहा बिहार यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। जमुई छोङछाङ  मामला #samratchoudhary Samrat Choudhary #BiharNews #jamui #NewsUpdate
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • 108 फीट कांवर लेकर अगुवानी गंगा घाट से गोगरी पहुंचे कांवरिया,किया गया भव्य स्वागत। मां दुर्गा कांवरिया संघ गोलमा, सहरसा के तत्वावधान में मंगलवार को 108 फीट कांवड़ यात्रा शुरू हुई। गोलमा पश्चिमी, गोलमा पूर्वी, कढ़ैया एवं खजुराहा पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों कांवरिये शामिल हुए। कांवरिये उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा। इसके बाद 108 फीट की विशाल कांवड़ लेकर पैदल सिंहेश्वरनाथ के लिए रवाना हुए। मंगलवार की देर शाम में कांवड़ लेकर कांवरिया गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने कांवरिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांवरिया ने यहां रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह छह बजे काँवर लेकर रवाना हुए। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कांवरिये भी शामिल हैं।
    1
    108 फीट कांवर लेकर अगुवानी गंगा घाट से गोगरी पहुंचे कांवरिया,किया गया भव्य स्वागत।
मां दुर्गा कांवरिया संघ गोलमा, सहरसा के तत्वावधान में मंगलवार को 108 फीट कांवड़ यात्रा शुरू हुई। गोलमा पश्चिमी, गोलमा पूर्वी, कढ़ैया एवं खजुराहा पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों कांवरिये शामिल हुए। कांवरिये उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा। इसके बाद 108 फीट की विशाल कांवड़ लेकर पैदल सिंहेश्वरनाथ के लिए रवाना हुए। मंगलवार की देर शाम में कांवड़ लेकर कांवरिया गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने कांवरिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांवरिया ने यहां रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह छह बजे काँवर लेकर रवाना हुए।
इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कांवरिये भी शामिल हैं।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे को लेकर मंगलवार को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सचिन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया की जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि फाइलेरिया के परजीवी की सक्रियता रात के समय अधिक होती है। इसलिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत रात में 10 बजे के बाद चयनित क्षेत्रों में लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच कर फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। अधिकारियों ने सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने, रक्त के नमूने सही तरीके से लेने, आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा जांच से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे ग्रामीणों को नाइट ब्लड सर्वे के उद्देश्य की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जांच के लिए प्रेरित करें। बैठक में फाइलेरिया की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया।
    1
    नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण
नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण
खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे को लेकर मंगलवार को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सचिन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया की जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि फाइलेरिया के परजीवी की सक्रियता रात के समय अधिक होती है। इसलिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत रात में 10 बजे के बाद चयनित क्षेत्रों में लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच कर फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाएगा।
अधिकारियों ने सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने, रक्त के नमूने सही तरीके से लेने, आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा जांच से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे ग्रामीणों को नाइट ब्लड सर्वे के उद्देश्य की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जांच के लिए प्रेरित करें। बैठक में फाइलेरिया की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
  • भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा
    4
    भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*
*भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम*
बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है
महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है
परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी
निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका
लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738
इनाम: 2 लाख रुपये
बाइट --  राजू कुमार बेटा
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था। सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।
    1
    सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत

असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई।
मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया।
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।

    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.